Advertisements
Advertisements
प्रश्न
तुम पाँच या छह के समूह में बँटकर यह कर सकते हो।
- पेड़-पौधों से गिरे हुए फूलों को इकट्ठा करो और क्लास में लाओ।
- इन फूलों को पुराने अखबार के पन्नों के बीच में ठीक से फैला कर रखो।
- हर परत में फूल इस तरह रखना कि एक-दूसरे से चपके नहीं।
- अब इस अखबार को किसी भारी चीज़ से दबा कर दस-पंद्रह दिन के लिए एक ही जगह रखा रहने दो।
- इसके बाद फूलों को ध्यान से निकालो और किसी पुरानी कॉपी या पुराने अखबार में चिपकाओ। इन फूलों को पन्नों पर अलग-अलग तरीके से चिपकाया जा सकता है।
- तुम इन सूखे हुए फूलों से सुंदर कार्ड भी बना सकते हो।
Advertisements
उत्तर
स्वयं करो।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
क्या तुमने कहीं बहुत सारे फूल लगे देखे हैं? कहाँ?
तुम नीचे दिए गए फूलों में से जिनको पहचानते हो, उन पर (✓) निशान लगाओ। अगर पता हो, तो उनके नाम चित्र के नीचे लिखो।

कली और फूल में क्या-क्या अंतर है?
तुमने फूलों का कहाँ-कहाँ इस्तेमाल देखा है?
किन्हीं दो फूलों के नाम पता करो, जो दवाइयों में इस्तेमाल होते हैं?
तुम्हारे यहाँ गुलाब जल कहाँ-कहाँ इस्तेमाल होता है? दवाई में, मिठाइयों में, लस्सी में या कहीं और? पता करो और कक्षा में एक-दूसरे को बताओ।
ऐसे कुछ फूलों के नाम लिखो, जिनसे तुम्हें लगता है इत्र बनाया जाता होगा।
इस गीत को गाओ।
“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”
“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”
क्या तुम्हें या घर में किसी और को ऐसे गीत आते हैं?
क्या तुमने कहीं पर किसी को फूल बेचते देखा है? यदि तुम्हारे आस-पास कहीं कुछ लोग फूल बेचते हैं, तो उनसे ये सवाल पूछो और लिखो -
- वे कौन-कौन से फूल बेचते हैं? उनमें से तीन फूलों के नाम पूछकर लिखो।
- वे ये फूल कहाँ से लाते हैं?
- लोग किस-किस काम के लिए फूल खरीदते हैं?
- वे फूल किस-किस तरह से बेचते हैं? नीचे उन पर निशान लगाओ।

और किस तरह से? - क्या तुमने धार्मिक स्थलों पर फूलों की भेंट करते हुए देखा है?
- सूखने पर हम उनका क्या करते हैं?
- तुम इन्हें कैसे इस्तेमाल करोगे?
