Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अपने मनपसंद फूल का चित्र बनाओ और नीचे फूल का नाम लिखो।
Advertisements
उत्तर

कमल
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
आँखें बंद करके कल्पना करो कि तुम भी ऐसी ही किसी जगह पर पहुँच गए हो। कैसा लगा? कौन-कौन सा गाना गाने का दिल चाह रहा है? तुम उनमें से कुछ गाकर सुनाओ।
अपने दोस्तों के बनाए डिज़ाइन को देखो।
तुमने कलियाँ भी देखी होंगी। अगर स्कूल में या घर के आस-पास कहीं फूल के पौधे हों, तो उनकी कलियाँ भी देखो।

क्या तुम बता सकते हो कि एक कली कितने दिनों में खिलकर फूल बनती होगी?
- किसी एक पौधे पर लगी कली चुनो और उसे रोज़ देखो। उस पौधे का नाम भी लिखो।
- जब तुमने कली देखी, तो तारीख ______ थी और वह कली जब फूल बनी तो तारीख थी ______। कली को फूल बनने में कितने दिन लगे?
- अपने दोस्तों से पूछो, उन्होंने कौन-कौन से फूल देखे? उनकी कलियों को फूल बनने में कितना समय लगा?
- तुम यह भी देख सकते हो कि वह फूल कितने दिनों में मुरझाया?
किन्हीं दो फूलों के नाम पता करो, जो दवाइयों में इस्तेमाल होते हैं?
क्या तुमने कभी फूलों पर कोई गीत पढ़ा या सुना है?
इस गीत को गाओ।
“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”
फूलों के बारे में गीत, कविता आदि इकट्ठी करो। उनको कागज़ पर लिखकर कक्षा में लगाओ।
कुछ त्योहारों अथवा अवसरों पर क्या तुम्हारे घर के बड़े कोई खास तरह के फूल इस्तेमाल करते हैं? पता करो और तालिका में लिखो।
| त्योहार/अवसर | खास फूल का नाम |
तुम पाँच या छह के समूह में बँटकर यह कर सकते हो।
- पेड़-पौधों से गिरे हुए फूलों को इकट्ठा करो और क्लास में लाओ।
- इन फूलों को पुराने अखबार के पन्नों के बीच में ठीक से फैला कर रखो।
- हर परत में फूल इस तरह रखना कि एक-दूसरे से चपके नहीं।
- अब इस अखबार को किसी भारी चीज़ से दबा कर दस-पंद्रह दिन के लिए एक ही जगह रखा रहने दो।
- इसके बाद फूलों को ध्यान से निकालो और किसी पुरानी कॉपी या पुराने अखबार में चिपकाओ। इन फूलों को पन्नों पर अलग-अलग तरीके से चिपकाया जा सकता है।
- तुम इन सूखे हुए फूलों से सुंदर कार्ड भी बना सकते हो।
