Advertisements
Advertisements
प्रश्न
फूलों के बारे में गीत, कविता आदि इकट्ठी करो। उनको कागज़ पर लिखकर कक्षा में लगाओ।
एक पंक्ति में उत्तर
Advertisements
उत्तर
स्वयं करो।
shaalaa.com
फुलवारी
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
अपने-आप कोई डिज़ाइन बनाकर रंग भरो।
अपने दोस्तों के बनाए डिज़ाइन को देखो।

- क्या तुमने इस तरह की तख्ती कहीं लगी देखी है?
- क्या तख्ती लगी होने के बाद भी लोग फूल तोड़ लेते हैं?
- तुम्हें क्या लगता है, वे ऐसा क्यों करते हैं?
- क्या उन्हें ऐसा करना चाहिए?
- अगर सब लोग ऐसा करने लगें, तो क्या होगा?
जो बच्चे फूल ला सकते हैं, वे कक्षा में एक-दो फूल लाएँ। ध्यान रहे कि पेड़-पौधों से गिरे हुए फूल ही इकट्ठे करने हैं। तोड़ने नहीं हैं। तीन-चार बच्चों के समूह बनाओ और किसी एक फूल को ध्यान से देखो और लिखो-
- फूल किस रंग का है?
- इसकी खुशबू कैसी है?
- आकार कैसा है? घंटी जैसा, कटोरी जैसा, बुश जैसा या कुछ और?
- क्या ये फूल गुच्छे में हैं?
- इसकी पँखुड़ियाँ कितनी हैं?
- पँखुड़ियाँ आपस में जुड़ी हैं या अलग-अलग हैं?
- पँखुड़ियों के बाहर क्या तुम्हें हरी पत्ती जैसा कुछ नज़र आ रहा है? ये कितने हैं?
- पँखुड़ियों के अंदर, बीच में क्या कुछ पतली सी चीज़ें दिखाई दे रही हैं? ये किस रंग की हैं?
- उनको छूने से क्या कुछ पाउडर जैसा हाथ में लग रहा है?
कली और फूल में क्या-क्या अंतर है?
क्या तुम बता सकते हो कि एक कली कितने दिनों में खिलकर फूल बनती होगी?
- किसी एक पौधे पर लगी कली चुनो और उसे रोज़ देखो। उस पौधे का नाम भी लिखो।
- जब तुमने कली देखी, तो तारीख ______ थी और वह कली जब फूल बनी तो तारीख थी ______। कली को फूल बनने में कितने दिन लगे?
- अपने दोस्तों से पूछो, उन्होंने कौन-कौन से फूल देखे? उनकी कलियों को फूल बनने में कितना समय लगा?
- तुम यह भी देख सकते हो कि वह फूल कितने दिनों में मुरझाया?
तुमने फूलों का कहाँ-कहाँ इस्तेमाल देखा है?
तुम्हारे यहाँ गुलाब जल कहाँ-कहाँ इस्तेमाल होता है? दवाई में, मिठाइयों में, लस्सी में या कहीं और? पता करो और कक्षा में एक-दूसरे को बताओ।
तुम ऐसे और फूलों के नाम पता करो, जिनसे रंग बनता है।
अपने मनपसंद फूल का चित्र बनाओ और नीचे फूल का नाम लिखो।
