हिंदी

जो बच्चे फूल ला सकते हैं, वे कक्षा में एक-दो फूल लाएँ। ध्यान रहे कि पेड़-पौधों से गिरे हुए फूल ही इकट्ठे करने हैं। तोड़ने नहीं हैं।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

जो बच्चे फूल ला सकते हैं, वे कक्षा में एक-दो फूल लाएँ। ध्यान रहे कि पेड़-पौधों से गिरे हुए फूल ही इकट्ठे करने हैं। तोड़ने नहीं हैं। तीन-चार बच्चों के समूह बनाओ और किसी एक फूल को ध्यान से देखो और लिखो-

  • फूल किस रंग का है?
  • इसकी खुशबू कैसी है?
  • आकार कैसा है? घंटी जैसा, कटोरी जैसा, बुश जैसा या कुछ और?
  • क्या ये फूल गुच्छे में हैं?
  • इसकी पँखुड़ियाँ कितनी हैं?
  • पँखुड़ियाँ आपस में जुड़ी हैं या अलग-अलग हैं?
  • पँखुड़ियों के बाहर क्या तुम्हें हरी पत्ती जैसा कुछ नज़र आ रहा है? ये कितने हैं?
  • पँखुड़ियों के अंदर, बीच में क्या कुछ पतली सी चीज़ें दिखाई दे रही हैं? ये किस रंग की हैं?
  • उनको छूने से क्या कुछ पाउडर जैसा हाथ में लग रहा है?
संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

  • फूल लाल रंग का है।
  • इसकी खुशबू काफी अच्छी है।
  • इसका आकर कटोरी जैसा है।
  • नहीं, ये फूल गुच्छे में नहीं हैं।
  • इसकी लगभग 50 पँखुड़िया हैं।
  • पँखुड़ियाँ अलग-अलग हैं।
  • हाँ, पँखुड़ियों के बाहर हरी पत्ती जैसा नज़र आ रहा है। इनकी संख्या 4 हैं।
  • हाँ। यह हल्के लाल रंग की है।
  • हाँ। उनको छूने से पाउडर जैसा हाथ में लग जाता है।
shaalaa.com
फुलवारी
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 11: फुलवारी - चलो पास से देखें [पृष्ठ ८८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
अध्याय 11 फुलवारी
चलो पास से देखें | Q 1 | पृष्ठ ८८

संबंधित प्रश्न

तुम नीचे दिए गए फूलों में से जिनको पहचानते हो, उन पर (✓) निशान लगाओ। अगर पता हो, तो उनके नाम चित्र के नीचे लिखो।


ऊपर दिए गए फूलों में से और जिन फूलों को तुम जानते हो, उनमें से दो फूलों के नाम बताओ जो-

पेड़ों पर लगते हैं ______ ______
झाड़ियों पर लगते हैं ______ ______
बेल पर लगते हैं ______ ______
पानी के पौधों पर उगते हैं ______ ______
सिर्फ़ रात में खिलते हैं ______ ______
दिन में खिलते हैं, रात में बंद हो जाते हैं ______ ______
जिनको तुम आँखें बंद करके भी खुशबू से पहचान सकते हो ______ ______
जो किसी खास महीने में ही लगते हैं ______ ______
जो साल भर खिलते हैं ______ ______

क्या तुम बता सकते हो कि एक कली कितने दिनों में खिलकर फूल बनती होगी?

  1. किसी एक पौधे पर लगी कली चुनो और उसे रोज़ देखो। उस पौधे का नाम भी लिखो।
  2. जब तुमने कली देखी, तो तारीख ______ थी और वह कली जब फूल बनी तो तारीख थी ______। कली को फूल बनने में कितने दिन लगे?
  3. अपने दोस्तों से पूछो, उन्होंने कौन-कौन से फूल देखे? उनकी कलियों को फूल बनने में कितना समय लगा?
  4. तुम यह भी देख सकते हो कि वह फूल कितने दिनों में मुरझाया?

तुम्हारे यहाँ गुलाब जल कहाँ-कहाँ इस्तेमाल होता है? दवाई में, मिठाइयों में, लस्सी में या कहीं और? पता करो और कक्षा में एक-दूसरे को बताओ।


ऐसे कुछ फूलों के नाम लिखो, जिनसे तुम्हें लगता है इत्र बनाया जाता होगा।


क्या तुमने कभी फूलों पर कोई गीत पढ़ा या सुना है?


“अच्छी मालन, मेरे बन्ने का बना ला सेहरा,
बागे जन्नत गई मालन मेरी फूलों के लिए,
फूल न मिलें तो कलियों का बना ला सेहरा।”

क्या तुम बता सकते हो कि ऊपर दिया गया गीत कब गाया जाता होगा?


कुछ त्योहारों अथवा अवसरों पर क्या तुम्हारे घर के बड़े कोई खास तरह के फूल इस्तेमाल करते हैं? पता करो और तालिका में लिखो।

त्योहार/अवसर खास फूल का नाम
   
   
   
   
   

तुम पाँच या छह के समूह में बँटकर यह कर सकते हो।

  • पेड़-पौधों से गिरे हुए फूलों को इकट्ठा करो और क्लास में लाओ।
  • इन फूलों को पुराने अखबार के पन्नों के बीच में ठीक से फैला कर रखो।
  • हर परत में फूल इस तरह रखना कि एक-दूसरे से चपके नहीं।
  • अब इस अखबार को किसी भारी चीज़ से दबा कर दस-पंद्रह दिन के लिए एक ही जगह रखा रहने दो।
  • इसके बाद फूलों को ध्यान से निकालो और किसी पुरानी कॉपी या पुराने अखबार में चिपकाओ। इन फूलों को पन्नों पर अलग-अलग तरीके से चिपकाया जा सकता है।
  • तुम इन सूखे हुए फूलों से सुंदर कार्ड भी बना सकते हो।

अपने मनपसंद फूल का चित्र बनाओ और नीचे फूल का नाम लिखो।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×