हिंदी

निम्नलिखित आकृति में, D और E त्रिभुज ABC की भुजा BC पर दो बिंदु इस प्रकार स्थित हैं कि BD = CE और AD = AE है। दर्शाइए कि ∆ABD ≅ ∆ACE है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित आकृति में, D और E त्रिभुज ABC की भुजा BC पर दो बिंदु इस प्रकार स्थित हैं कि BD = CE और AD = AE है। दर्शाइए कि ∆ABD ≅ ∆ACE है।

योग
Advertisements

उत्तर

दिया गया है - एक ∆ABC की भुजा BC पर बिंदु D और E इस प्रकार हैं कि BD = CE और AD = AE है।

दर्शाना है - ∆ABD ≅ ∆ACE

उपपत्ति - हमारे पास, AD = AE  ...[दिया गया है।]

⇒ ∠ADE = ∠AED  ...(i) [चूँकि, समान भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।]  

हमारे पास है, ∠ADB + ∠ADE = 180°  ...[रैखिक युग्म अभिगृहीत]

⇒ ∠ADB = 180° – ∠ADE

= 180° – ∠AED   ...[समीकरण (i) से]

∆ABD और ∆ACE में,

∠ADB = ∠AEC  ...[∵ ∠AEC + ∠AED = 180°, रैखिक युग्म अभिगृहीत]

BD = CE   ...[दिया गया है।]

और AD = AE   ...[दिया गया है।]

∴ ∆ABD ≅ ∆ACE   ...[SAS सर्वांगसमता नियम द्वारा]

shaalaa.com
त्रिभुजों की सर्वांगसमता
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 7: त्रिभुज - प्रश्नावली 7.3 [पृष्ठ ६७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 9
अध्याय 7 त्रिभुज
प्रश्नावली 7.3 | Q 2. | पृष्ठ ६७

संबंधित प्रश्न

यदि सुमेलन ABC ↔ FED के अंतर्गत △ABC ≅ △FED तो त्रिभुजो के सभी संगत सर्वागसम भागो को लिखिए।


यदि △DEF ≅ △BCA हो, तो △BCA के उन भागो को लिखिए जो `barEF` के संगत हो:


यदि △DEF ≅ △BCA हो, तो △BCA के उन भागो को लिखिए जो ∠F के संगत हो: 


आकृति में दो त्रिभुज ART तथा OWN सर्वांगसम हैं जिसके संगत भागो को अंकित किया गया है। हम लिख सकते है △RAT ≅ ?


यदि AB = QR, BC = PR और CA = PQ है, तो ______।


एक त्रिभुज की दो भुजाओं की लंबाइयाँ 5 cm और 1.5 cm हैं। इस त्रिभुज की तीसरी भुजा की लंबाई निम्नलिखित नहीं हो सकती ______ 


नीचे दी गई आकृति में दर्शाए अनुसार ΔLMN तथा ΔPNM में LM = PN, LN = PM हो तो त्रिभुजों की सर्वांगसमता की कसौटी लिखिए । शेष सर्वांगसम घटकों के नाम भी लिखिए ।


निचे दी गई आकृति के आधार पर ∠P ≅ ∠R, रेख PQ ≅ रेख QR, तो सिद्ध कीजिए कि, ΔPQT ≅ ΔRQT


ΔTPQ में ∠T = 65°, ∠P = 95° तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?


समद्‌विबाहु ΔABC में AB = AC है। BD तथा CE दो माध्यिकाएँ हैं तो सिद्ध कीजिए कि BD = CE


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×