Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक वृत्त की दो जीवाएँ AB और AC उसके केंद्र पर क्रमश : 90° और 150° के कोण अंतरित करती हैं। ∠BAC ज्ञात कीजिए, यदि AB और AC केंद्र के विपरीत ओर स्थित हैं।
Advertisements
उत्तर
त्रिभुज BOA में,
OB = OA ...[दोनों वृत्त की त्रिज्या हैं।]
∠OAB = ∠OBA ...(i) [समान भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।]

अब, त्रिभुज OAB में,
∠OBA + ∠AOB + ∠AOC = 180° ...[त्रिभुज के कोण योग गुण द्वारा]
∠OAB + ∠OAB + 90° = 180° ...[समीकरण (i) से]
2∠OAB = 180° – 90°
2∠OAB = 90°
∠OAB = 45°
पुनः, त्रिभुज AOC में,
AO = OC ...[त्रिज्या या वृत्त]
∠OCA = ∠OAC ...(ii) [समान भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।]
अब, त्रिभुज के कोण गुण योग द्वारा,
∠AOC + ∠OAC + ∠OCA = 180°
150° + 2∠OAC = 180° ...[समीकरण (ii) से]
2∠OAC = 180° – 150°
2∠OAC = 30°
∠OAC = 15°
∠BAC = ∠OAB + ∠OAC = 45° + 15° = 60°
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
वृत्त की सबसे बड़ी जीवा वृत्त का _____ होता है।
कोई वृत खींचिए और निम्न को अंकित कीजिए:
-
उसका केंद्र
-
एक वृतखंड
-
एक त्रिज्या
-
उसके अभ्यंतर में एक बिंदु
-
एक व्यास
-
उसके बहिर्भाग में एक बिंदु
-
एक त्रिज्यखंड
- एक चाप
सत्य या असत्य बताइए:
वृत का केंद्र सदैव उसके अभ्यंतर में स्थित होता है।
निम्नलिखित आकृति में, यदि ∠ABC = 20° है, तो ∠AOC बराबर है

निम्नलिखित आकृति में, यदि AOB वृत्त का एक व्यास तथा AC = BC है, तो ∠CAB बराबर है

दो बिंदुओं A और B से होकर 3 cm त्रिज्या का एक वृत्त खींचा जा सकता है, यदि AB = 6 cm है।
यदि एक वृत्त PXAQBY की एक जीवा AB का लंब समद्विभाजक वृत्त को P और Q बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करता है, तो सिद्ध कीजिए कि चाप PXA ≅ चाप PYB हैं।
एक वृत्त की त्रिज्या `sqrt2` cm है। 2 cm लंबाई वाली जीवा द्वारा यह वृत्त दो वृत्त-खंडों में विभाजित किया जाता है। सिद्ध कीजिए कि इस जीवा द्वारा दीर्घ वृत्त-खंड के किसी बिंदु पर बना कोण 45° है।
निम्नलिखित आकृति में, O एक वृत्त का केंद्र है। एक ऐसी जीवा लिखिए, जो व्यास नहीं है।

किसी O केंद्रवाले वृत्त की त्रिज्या 4 सेमी है। l(OP) = 4.2 सेमी हो तो बिंदु ‘P’ कहाँ होगा?
