हिंदी

एक प्रवेश परीक्षा की दो परीक्षणों (Tests) के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाता है। किसी यादृच्छया चुने गए विद्यार्थी की पहले परीक्षण में उत्तीर्ण होने की प्रायिकता 0.8 है

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक प्रवेश परीक्षा की दो परीक्षणों (Tests) के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाता है। किसी यादृच्छया चुने गए विद्यार्थी की पहले परीक्षण में उत्तीर्ण होने की प्रायिकता 0.8 है और दूसरे परीक्षण में उत्तीर्ण होने की प्रायिकता 0.7 है। दोनों में से कम से कम एक परीक्षण उत्तीर्ण करने की प्रायिकता 0.95 है। दोनों परीक्षणों को उत्तीर्ण करने की प्रायिकता क्या है?

योग
Advertisements

उत्तर

माना A और B क्रमशः पहले और दूसरे परीक्षण में उत्तीर्ण होने को दर्शाते हैं।

P(A) = 0.8, P(B) = 0.7

कम से कम एक परीक्षण में उत्तीर्ण होने की प्रायिकता

= 1 – P(A’ ∩ B’) = 0.95

⇒ P(A’ ∩ B’) = 1 – 0.95

= 0.05

परंतु A’ ∩ B’ = (A ∪ B)’   ...(डी-मोरगन्‌ नियम द्वारा)

∴ P(A’ ∩ B’) = P(A ∪ B)’ = 1 – P(A ∪ B)

= 0.05

∴ P(A ∪ B) = 1 – 0.05

= 0.95

अब P(A ∪ B) = P(A) + P(B) – P(A ∩ B)

0.95 = 0.8 + 0.7 – P(A ∩ B)

P(A ∩ B) = 1.5 – 0.95

= 0.55

इस प्रकार दोनों परीक्षणों को उत्तीर्ण करने की प्रायिकता = 0.55

shaalaa.com
प्रायिकता की अभिगृहीतीय दृष्टिकोण
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 14: प्रायिकता - प्रश्नावली 14.2 [पृष्ठ ३१९]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Ganit [Hindi] Class 11
अध्याय 14 प्रायिकता
प्रश्नावली 14.2 | Q 19. | पृष्ठ ३१९
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×