हिंदी

दी गई आकृति में, रेखाएँ AB और CD, बिंदु O पर प्रतिच्छेद करती हैं। यदि ∠AOC + ∠BOE = 70° है और ∠BOD = 40° है, तो ∠BOE और प्रतिवर्ती ∠COE ज्ञात कीजिए। - Mathematics (गणित)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दी गई आकृति में, रेखाएँ AB और CD, बिंदु O पर प्रतिच्छेद करती हैं। यदि ∠AOC + ∠BOE = 70° है और ∠BOD = 40° है, तो ∠BOE और प्रतिवर्ती ∠COE ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

AB एक ऋजु रेखा है, किरणें OC और OE इस पर खड़ी होती हैं।

∴ ∠AOC + ∠COE + ∠BOE = 180°

⇒ (∠AOC + ∠BOE) + ∠COE = 180°

⇒ 70° + ∠COE = 180°

⇒ ∠COE = 180° − 70° = 110°

प्रतिवर्ती ∠COE = 360° − 110° = 250°

CD एक ऋजु रेखा है, उस पर किरणें OE और OB खड़ी होती हैं।

∴ ∠COE + ∠BOE + ∠BOD = 180°

⇒ 110° + ∠BOE + 40° = 180°

⇒ ∠BOE = 180° − 150° = 30°

इस प्रकार, ∠BOE = 30° और प्रतिवर्ती ∠COE = 250°

shaalaa.com
कोणों के युग्म
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 6: रेखाएँ और कोण - प्रश्नावली 6.1 [पृष्ठ ९१]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Mathematics [Hindi] Class 9
अध्याय 6 रेखाएँ और कोण
प्रश्नावली 6.1 | Q 1. | पृष्ठ ९१

संबंधित प्रश्न

आकृति में रेखाएँ XY और MN बिंदु O पर प्रतिच्छेद करती हैं। यदि ∠POY = 90° और a : b = 2 : 3 है तो c ज्ञात कीजिए।


आकृति में, यदि ∠PQR = ∠PRQ है, सिद्ध कीजिए कि ∠PQS = ∠PRT है।


आकृति में, यदि x + y = w + z है, तो सिद्ध कीजिए कि AOB एक रेखा है।


आकृति में, POQ एक रेखा है। किरण OR रेखा PQ पर लम्ब है। किरणों OP और OR के बीच में OS एक अन्य किरण है। सिद्ध कीजिए:

∠ROS = `1/2` (∠QOS − ∠POS)


यह दिया है कि ∠ XYZ = 64° है और XY को बिंदु P तक बढाया गया है। दी हुई सुचना से एक आकृति खींचिए। यदि किरण YQ, ∠ZYP को समद्विभाजित करती है, तो ∠XYQ और प्रतिवर्ती ∠QYP के मान ज्ञात कीजिए।


क्या किसी त्रिभुज के दो अधिक कोण हो सकते हैं? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।


कोणों 53°, 64° और 63° वाले कितने त्रिभुज खींचे जा सकते हैं? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×