हिंदी

बीजगणित (algebra) के वितरण नियम द्वारा सभी वास्तविक संख्याओं c, a1 और a2 के लिए, c(a1 + a2) = ca1 + ca2. इस वितरण नियम तथा गणितीय आगमन का प्रयोग करके, सिद्ध कीजिए कि, सभी प्राकृत संख्याओं n ≥ 2

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

बीजगणित (algebra) के वितरण नियम द्वारा सभी वास्तविक संख्याओं c, a1 और a2 के लिए, c(a1 + a2) = ca1 + ca2. इस वितरण नियम तथा गणितीय आगमन का प्रयोग करके, सिद्ध कीजिए कि, सभी प्राकृत संख्याओं n ≥ 2, के लिए, यदि c, a1, a2,..., an वास्तविक संख्याएँ हैं, तो c(a1 + a2 + ... + an) = ca1 + ca2 + ... + can

प्रमेय
Advertisements

उत्तर

मान लीजिए कि P(n) प्रदत्त कथन है, अर्थात्‌ सभी प्राकृत संख्याओं n ≥ 2 के लिए यदि c, a1, a2, ......an ∈ R, तो P(n) : c(a1 + a2 + ... + an) = ca1 + ca2 + ... can.

हम देखते हैं कि P(2) सत्य है, क्योंकि,

c(a1 + a2) = ca1 + ca2 (वितरण नियम द्वारा)

मान लीजिए कि किसी-किसी प्राकृत संख्या k के लिए P(n) सत्य है, जहाँ k > 2, अर्थात्‌, P(k) : c(a1 + a2 + ... + ak) = ca1 + ca2 + ... + cak

अब P(k + 1) को सत्य सिद्ध करने के लिए, हम देखते हैं कि,

P(k + 1) : c(a1 + a2 + ... + ak + ak + 1)

= c((a1 + a2 + ... + ak) + ak + 1)

= c(a1 + a2 + ... + ak) + cak+1    ........(वितरण नियम द्वारा)

= ca1 + ca2 + ... + cak + cak + 1

अतएव जब कभी P(k) सत्य है, P(k + 1) भी सत्य है।

अतः गणितीय आगमन के सिद्धांत द्वारा, P(n) सभी प्राकृत संख्याओं n ≥ 2 के लिए सत्य है।

shaalaa.com
गणितीय आगमन का सिद्धांत
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: गणितीय आगमन का सिद्धांत - हल किए हुए उदहारण [पृष्ठ ६५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 11
अध्याय 4 गणितीय आगमन का सिद्धांत
हल किए हुए उदहारण | Q 7 | पृष्ठ ६५
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×