हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) ९ वीं कक्षा

‘आज इस विजय में मेरी सबसे बड़ी पराजय हुई है’ महाराणा के इस कथन पर अपने विचार लिखिए। - Hindi [हिंदी]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

‘आज इस विजय में मेरी सबसे बड़ी पराजय हुई है’ महाराणा के इस कथन पर अपने विचार लिखिए।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

महाराणा ने अपने सेनापति अभय सिंह को बूँदी भेजा था, ताकि वे राव हेमू को मेवाड़ की अधीनता स्वीकार करने के लिए राजी कर सके। महाराणा राजपूत राजाओं को मेवाड़ के झंडे के नीचे एकत्र करना चाहते थे ताकि समय आने पर विदेशी शक्तियों का मुकाबला कर सकें। राव हेमू का प्रस्ताव था कि वे मेवाड़ की अधीनता नहीं स्वीकार करेंगे। हाँ, प्रेम का अनुशासन मानने के लिए हाड़ा हमेशा तैयार हैं। महाराणा को राव हेमू की यह प्रतिक्रिया अच्छी नहीं लगी और उन्होंने बिना सोच-विचारे एक अविवेकपूर्ण प्रतिज्ञा की कि जब तक वे ससैन्य बूँदी के दुर्ग में प्रवेश नहीं करेंगे, तब तक अन्न-जल नहीं ग्रहण करेंगे। चारणी के सुझाव पर राजा ने बूँदी का एक नकली दुर्ग बनवाया और निश्चय किया कि वे उसमें प्रवेश कर फिलहाल प्रतिज्ञा पूरी कर लेंगे। नकली बूँदी के दुर्ग पर भी मेवाड़ की पताका फहराने के लिए उन्हें नाकों चने चबाने पड़े तथा उन्होंने अपने कुछ वीर सैनिकों को खो दिया। इसलिए उनका यह कहना बिलकुल ठीक है कि आज इस विजय में मेरी सबसे बड़ी पराजय हुई है। जो काम स्नेह से हो सकता था, उसके लिए शक्ति का प्रयोग ठीक नहीं है।

shaalaa.com
मातृभूमि का मान
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1.07: मातृभूमि का मान - स्वाध्याय [पृष्ठ ३१]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Kumarbharati [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
अध्याय 1.07 मातृभूमि का मान
स्वाध्याय | Q १ | पृष्ठ ३१

संबंधित प्रश्न

किसी ऐतिहासिक घटना पर संवाद लिखिए तथा कक्षा में प्रस्‍तुत कीजिए।


‘मातृभूमि प्रेम’ इस एकांकी की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार पर ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को लिखिए।


सेना में भर्ती होने के लिए आवश्यक जानकारी अंतरजाल से प्राप्त कीजिए।


प्रत्येक राजपूत को ______


वीरसिंह और उसके मुट्‍ठी भर साथी अभी तक ______


महाराणा की प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए चारणी द्वारा सुझाया गया उपाय।


नकली बूँदी को लेकर वीरसिंह के साथियों के विचार।


अपनी मातृभूमि को लेकर वीरसिंह के विचार।


‘साहस को अधीन करने की अभिलाषा करना पागलपन है’, कथन की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।


'मातृभूमि का मान' इस पाठ का केंद्रीय भाव लिखिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×