Advertisements
Advertisements
Question
यदि हमारे द्वारा उत्पादित सारा कचरा जैव निम्नीकरणीय हो तो क्या इनका हमारे पर्यावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा?
Answer in Brief
Advertisements
Solution 1
जैव निम्नीकरणीय कचरे सूक्ष्मजीवों द्वारा सरल पदार्थों में तोड़े जाते हैं और उत्पादकों के लिए कच्चा माल प्रदान करते हैं, लेकिन इनका पर्यावरण पर कुछ नकारात्मक प्रभाव भी होता है:
- धीमी विघटन प्रक्रिया से दुर्गंध और हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है। मनुष्यों द्वारा इन्हें सांस के माध्यम से ग्रहण करने पर जलन, मतली, चक्कर आदि समस्याएं हो सकती हैं।
- विघटित कचरा हानिकारक जीवों के प्रजनन का आधार बनता है। हानिकारक सूक्ष्मजीवों की अधिकता से जानवरों, पौधों और मनुष्यों में बीमारियां फैल सकती हैं।
- जलाशयों में सूक्ष्मजीवों की वृद्धि जल में ऑक्सीजन की कमी का कारण बनती है, जिससे जलीय जीवों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
shaalaa.com
Solution 2
जैव निम्नीकरणीय कचरे का निपटान आसान है और इसको अपघठित करके दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। जैव निम्नीकरणीय पदार्थ जीवाणुओं द्वारा अपघटित किए जाते हैं और इस प्रकार पर्यावरण में संतुलन बनाए रखते हैं। अतः यदि जैव निम्नीकरणीय कचरे का ठीक से निम्नीकरणीय निपटान कर दिया जाए तो इनका हमारे पर्यावरण पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकीन, जैव नीमनिम्नीकरण की मात्रा अगर बढ़ जाय तो इसके गलत प्रभाव कुछ इस प्रकार है-
- इनसे निकले कुछ विषैले गैस हमारे फेफड़ो को संक्रमित कर सकते है।
- जहाँ जैव निम्नीकरण भारी मात्रा में एकत्रित होते है वह विषैले जीव उत्पन्न होते है जो कि हमारे लिए हानिकारक है।
- अपघटित अपशिष्ट कुछ हानिकारक जीवों के लिए प्रजनन स्थल प्रदान करता है। हानिकारक सूक्ष्मजीवों की प्रचुरता जानवरों, पौधों और मनुष्यों में बीमारियों का कारण बन सकती है।
shaalaa.com
हमारे क्रियाकलाप पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करते हैं ?
Is there an error in this question or solution?
