Advertisements
Advertisements
Question
तुम भी सिक्का लेकर चाँद को छुपाने की कोशिश करो। सिक्के को आँखों से कितने सेंटीमीटर की दूरी पर रखकर चाँद को छुपा पाए?
Advertisements
Solution
चाँद को पूरी तरह छुपाने के लिए हमें सिक्के को आँख से 25 सेंटीमीटर की दूरी पर रखना होगा।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
क्या अर्जेंटीना के लोग उलटे खड़े हैं?
क्या अब बता सकते हो कि अंतरिक्ष में सुनीता के बाल खड़े क्यों थे?
इस खेल के लिए एक छोटा पत्थर (बेर के बराबर), एक बड़ा पत्थर (नींबू के बराबर), और एक कागज़ का रोल लो। कागज़ की कई तहों से रोल बन सकता है।
- लगभग दो फुट लंबी डोरी लो।
- डोरी के एक सिरे पर छोटा पत्थर बाँधो। कागज़ पर चूहा बनाकर पत्थर पर चिपकाओ या बाँधो।
- अब डोरी के दूसरे सिरे को कागज़ के एक रोल में डालों।
- इस सिरे पर बड़ा पत्थर बाँधो और कागज़ पर बनाया हाथी उस पर चिपकाओ।
- कागज़ के रोल को गोल-गोल घुमाओ ताकि छोटा पत्थर घूमने लगे।
- खींच रहा है न चूहा हाथी को! खेल में चूहे ने ऐसा कमाल कैसे दिखाया होगा?

- क्या भारत को पहचान पा रहे हो?
- क्या कोई और जगह पहचान पा रहे हो?
- देखो, समुद्र कहाँ-कहाँ है?
- ग्लोब और इस फ़ोटो में क्या कुछ मिलता-जुलता है? क्या कोई फ़र्क भी दिखता है?
- क्या सुनीता अंतरिक्ष से भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बर्मा को अलग-अलग बता सकती थीं?
आज चाँद को देखो और उसका चित्र बनाओ। एक हफ़्ते बाद कैसा दिखता है और 15 दिन बाद कैसा दिखता है, उसका भी चित्र बनाओ।
| आज की तारीख | एक हफ़्ते बाद की तारीख | 15 दिन बाद की तारीख |
| ______ | ______ | ______ |
अगली पूर्णमासी कब है? उस दिन चाँद किस समय निकलेगा? कैसा दिखेगा?
आसमान को ध्यान से 5 मिनट तक देखो।
- क्या-क्या देख पाए?
- क्या कोई चीज़ चलती हुई सी भी दिखी? यह क्या हो सकता है?
- क्या वह तारा होगा या 'टूटता तारा' या कोई उपग्रह - जिसका इस्तेमाल टी.वी. के लिए, टेलीफोन या मौसम की जानकारी के लिए करते हैं। पता करो।
अगर तुमने आज शाम को सात बजे चाँद निकलते देखा तो क्या कल भी ठीक सात बजे चाँद देख पाओगे?
बच्चे फिसल पट्टी (स्लाइड) पर नीचे की ओर ही क्यों फिसलते हैं, नीचे से ऊपर क्यों नहीं? अगर यह फिसलन सुनीता के अंतरिक्ष यान में पहुँच जाए तब क्या ऐसे फिसल सकेंगे? क्यों?
सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी को देखकर कहा - “यहाँ से अलग-अलग देश नहीं दिखते। ये लाइनें तो कागज़ पर ही होती हैं।" इससे तुम क्या समझे?
