Advertisements
Advertisements
Question
SO2 किस प्रकार से एक वायु प्रदूषक है?
Advertisements
Solution
SO2 एक अत्यंत हानिकारक गैस है। वायुमंडल में इसकी उपस्थिति से श्वसन रोग, हृदय रोग, गले तथा आँखों में अनेक परेशानियाँ उत्पन्न होती हैं। यह अम्ल वर्षा (acid rain) का मुख्य कारण है। अम्ल वर्षा जन्तुओं, वनस्पतियों एवं भवनों के लिए अत्यंत घातक है। अम्ल वर्षा से सम्बन्धित प्रकाश-रासायनिक अभिक्रियाएँ निम्न हैं –
\[\ce{SO2 + hv -> SO2}\]
\[\ce{SO2 + O2 -> SO3 + O}\]
\[\ce{SO2 + SO2 -> SO3 + SO}\]
\[\ce{SO + SO2 -> SO3 + S}\]
\[\ce{SO + H2O -> H2SO4}\]
इस प्रकार, SO2 एक घातक वायु प्रदूषक है।
RELATED QUESTIONS
आबंध वियोजन एन्थैल्पी, इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी तथा जलयोजन एन्थैल्पी जैसे प्राचलों को महत्त्व देते हुए F2 तथा Cl2 की ऑक्सीकारक क्षमता की तुलना कीजिए।
दो उदाहरणों द्वारा फ्लुओरीन के असामान्य व्यवहार को दर्शाइए।
समुद्र कुछ हैलोजेन का मुख्य स्रोत है। टिप्पणी कीजिए।
हैलोजेन प्रबल ऑक्सीकारक क्यों होते हैं?
निम्नलिखित प्रत्येक समुच्चय को सामने लिखे गुणों के अनुसार सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
HF, HCl, HBr, HI – अम्ल सामर्थ्य बढ़ते क्रम में।
