Advertisements
Advertisements
Question
'प्रमाण से अधिक महत्वपूर्ण है विश्वास' कहानी के आधार पर टिप्पणी कीजिए।
Advertisements
Solution
यदि लोगों को किसी बात पर विश्वास है, तो वह प्रमाण को देखते नहीं है। बस विश्वास के सहारे ही खाई में गिरने को तैयार हो जाते हैं। शेर के मुँह के बाहर रोज़गार का दफ़्तर देखते हुए भी अनेदखा कर देते हैं। उन्हें बस इस बात पर विश्वास है कि शेर के मुँह में जाकर ही उन्हें हर प्रकार का सुख प्राप्त होगा। अतः वे प्रमाण को भी अनदेखा कर देते हैं। इस प्रकार विश्वास की डोर पकड़कर एक साथ अनेक लोग खाई में गिर जाते हैं। यह बहुत ही खराब स्थिति होती है। नेताओं द्वारा चुनाव जीतने से पहले आम जनता को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए जाते हैं। उन्हें विश्वास दिलाया जाता है कि वह उनका पूरा ख्याल रखेंगे। जनता उस झाँसे को सच मान लेती है और अपना मत देकर उन्हें विजयी बना देती है। इस प्रकार वे विश्वास में अपना शोषण करवाती है और गलत उम्मीदवार को चुन लेती है। उम्मीदवार भी अंत तक उन्हें विश्वास के धोखे में रखता है और उनका जमकर शोषण करता है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
लोमड़ी स्वेच्छा से शेर के मुँह में क्यों चली जा रही थी?
शेर के मुँह और रोज़गार के दफ़्तर के बीच क्या अंतर है?
शेर के मुँह और रोज़गार के दफ़्तर के बीच क्या अंतर है?
शेर के मुँह में जानवरों का घुसना विसंगति को प्रतिपादित करता है। स्पष्ट कीजिए।
'शेर' कहानी में उद्धृत व्यंग्य को स्पष्ट करते हुए लेखक के उद्देश्य का वर्णन कीजिए।
