English

नॉरऐड्रीनेलिन का कम स्तर अवसाद का कारण होता है। इस समस्या के निदान के लिए किस प्रकार की औषध की आवश्यकता होती है? दो औषधों के नाम लिखिए। - Chemistry (रसायन विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

नॉरऐड्रीनेलिन का कम स्तर अवसाद का कारण होता है। इस समस्या के निदान के लिए किस प्रकार की औषध की आवश्यकता होती है? दो औषधों के नाम लिखिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

नॉरएड्रीनेलिन एक तंत्रिकौय संचारक (न्यूरोट्रान्समिटर) है जो मनोदशा परिवर्तन में भूमिका निभाती है। यदि किसी कारण से नॉरएड्रीनेलिन का स्तर (मात्रा) कम हो तो संकेत भेजने की क्रिया धीमी पड़ जाती है तथा व्यक्ति अवसादग्रस्त हो जाता है। ऐसी स्थिति में प्रतिअवसादक औषधों की आवश्यकता पड़ती है। ये औषध नॉरएड्रीनेलिन का निम्नीकरण उत्प्रेरित करने वाले एन्जाइम को संदमित करती हैं। यदि एन्जाइम संदमित हो जाता है तो यह महत्वपूर्ण तंत्रकीय संचारक धीरे-धीरे उपापचयित (मेटाबोलाइज़) होता है और अपने ग्राही को लंबे समय तक सक्रिय कर सकता है, अतः अवसाद के असर का प्रतिकार कर सकता है। इप्रोनाइज़िड और फिनल्जिन ऐसी दो औषध हैं।

shaalaa.com
विभिन्न वर्गों की औषधों के चिकित्सीय प्रभाव
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×