Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-
रूढ़ियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगें तब उनका टूट जाना ही अच्छा है। क्यों? स्पष्ट कीजिए।
Advertisements
Solution
रूढ़ियां और बंधन समाज को अनुशासित करने के लिए बनते हैं परन्तु इन्हीं के द्वारा मनुष्य की भावना आहत होने लगे, बंधन बनने लगे और बोझ लगने लगे तो उसका टूट जाना ही अच्छा होता है। जिस प्रकार तताँरा वामीरो से प्रेम करता है, उससे विवाह करना चाहता है परन्तु गाँव के लोग तताँरा को पसंद नहीं करते हैं। वे इस समय विरोध करते हैं और अन्त में उन्हें अपनी जान देनी पड़ती है। इस तरह की रूढ़ियाँ भला करने की जगह नुकसान करती हैं तो उन्हें टूट जाना समाज के लिए बेहतर है।
RELATED QUESTIONS
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-
प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए −
बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।
तताँरा कौन था? ग्रामवासियों के साथ उसके संबंध कैसे थे?
तताँरा वामीरो के प्रश्न का जवाब देने के बजाए उससे एक ही आग्रह क्यों किए जा रहा था?
वामीरो तताँरा को क्यों भूलना चाहती थी ? पर वह चाहकर भी ऐसा क्यों नहीं कर पा रही थी?
वामीरो से मिलने के बाद तताँरा का अगला दिन कैसे बीता?
अपने घर-परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से कुछ लोककथाओं को सुनिए। उन कथाओं को अपने शब्दों में कक्षा में सुनाइए।
'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर बताइए कि पशु-पर्व में तताँरा द्वारा तलवार खींचने का प्रमुख कारण क्या रहा होगा?
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए:
| सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर-सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था तताँरा। निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँववालों को ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्त्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था। सभी उसका आदर करते। वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता। दूसरे गाँवों में भी पर्व-त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते। पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँधे रहता। लोगों का मत था, बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता। किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँगा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी। |
- गाँव के लोग तताँरा को क्यो पसंद करते थे?
(a) वह सुंदर और शक्तिशाली था।
(b) वह नेक और मददगार व्यक्ति था।
(c) वह बेहद शांत और सभ्य व्यक्ति था।
(d) वह सुंदर, बलिष्ठ और भोला व्यक्ति था। - दूसरे गाँव के लोग भी पर्व-त्योहारों के समय तताँरा को क्यों आमंत्रित करते थे?
(a) उसके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण
(b) उसके साहसिक कारनामों के कारण
(c) उसके त्याग और सेवाभाव के कारण
(d) उसकी विलक्षण तलवार के कारण - तताँरा की तलवार लोगों के बीच एक विलक्षण रहस्य क्यों थी?
(a) क्योंकि तताँरा उसे कभी अपने से अलग नहीं करता था।
(b) क्योंकि तताँरा की तलवार लकड़ी की बनी हुई थी।
(c) क्योंकि तताँरा उसका प्रयोग दूसरों के सामने नहीं करता था।
(d) क्योंकि तताँरा ही अद्भुत, साहसिक कारनामें किया करता था। - पारंपरिक पोशाक से क्या अभिप्राय है?
(a) गाँव के सभी लोगों द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
(b) गाँव के युवाओं द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
(c) वो पोशाक जो किसी प्रदेश विशेष में सदियों से पहनी जाती हो।
(d) वो पोशाक जो किसी विशेष अवसर पर पहनी जाती हो। - निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए -
कथन (A) - तताँरा समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्त्तव्य समझता था।
कारण (R) - वह एक सुंदर और शक्तिशाली युवक था।
(a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
(b) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
(c) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
(d) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए:
'तताँरा-वामीरो कथा' के अनुसार गाँव वाले तताँरा के सदाचारी व्यक्तित्व से परिचित और प्रभावित थे फिर भी वामीरो के मामले में उन्होंने उसका साथ क्यों नहीं दिया?
'तताँरा-वामीरों कथा' में तताँरा की कौन सी विशेषताँए उभरकर आती हैं?
