English

जैसा चित्र में दिखाया गया है, एक खड़ी होने वाली सीढी के दो पक्षों BA और CA की लम्बाई 1.6m है और इनको A पर कब्जा लगाकर जोड़ा गया है।

Advertisements
Advertisements

Question

जैसा चित्र में दिखाया गया है, एक खड़ी होने वाली सीढी के दो पक्षों BA और CA की लम्बाई 1.6m है और इनको A पर कब्जा लगाकर जोड़ा गया है। इन्हें ठीक बीच में 0.5m लम्बी रस्सी DE द्वारा बाँधा गया है। सीढ़ी BA के अनुदिश B से 1.2 m की दूरी पर स्थित बिन्दु F से 40 kg का एक भार लटकाया गया है। यह मानते हुए कि फर्श घर्षणरहित है और सीढी का भार उपेक्षणीय है, रस्सी में तनाव और सीदी पर फर्श द्वारा लगाया गया बल ज्ञात कीजिए।(g =9.8 m/s2 लीजिए)
[संकेत : सीढ़ी के दोनों ओर के संतुलन पर अलग-अलग विचार कीजिए]

Numerical
Advertisements

Solution

माना सीढ़ी के निचले सिरों पर फर्श की प्रतिक्रिया R1 तथा R2 है तथा डोरी का तनाव T है। माना सीढ़ी की दोनों भुजाएँ ऊर्ध्वाधर से कोण से बनाती हैं।

ऊर्ध्वाधर दिशा में संतुलित बलों के कारण `"R"_1 + "R"_2 = "W" = "mg"`

अर्थात  `"R"_1 + "R"_2 = 40 "kg" xx 9.8  "m"  "s"^-2 = 392  "N"`    ...(1)

भुजा AB के घूर्णी संतुलन के लिए बिन्दु A परितः आघूर्ण लेने पर

T . AM + W . FL - R1 . BN = 0    ... (2)

इसी प्रकार भुजा AC के घूर्णी संतुलन के लिए बिन्दु A परितः आघूर्ण लेने पर - 

`"R"_2  "NC" - "T". "AM" = 0`     ...(3)

∵ DM = DE/2 = 0.5 m

तथा AD = AB/2 = 1.6 m

∴ ΔADM में,  `"sin " θ = "DM"/"AD" = 0.25/0.8 = 0.3125`

∴ θ = sin-1 (0.3125) = 18°

cos θ = cos 18° = 0.95 तथा tan θ = tan 18° = 0.33

समीकरण (3) से,

`"T" = "R"_2("NC"/"AM") = "R"^_ (("AC"  "sin"  theta)/("AE"  "cos"  theta)) = "R"_2((2"AE")/("AE") "tan" theta)`

= 2R2 × 0.33 = 0.66 R2

समीकरण (2) से,

T . AD  cos θ  + W . AF sin  θ - R1 . AB sin θ = 0

T × 0.8   cos θ + W  × 0.4 sin  θ - R1 × 1.6 sin θ = 0

∵ AF = AB - BF = (1.6 - 1.2) m

0.66 R2 × 0.8  ×  0.95 + 392 × 0.4 × 0.3125 - R1 × 1.6 × 0.3125 = 0 (T व W के मान रखने पर)

या 0.5R2 + 49 - 0.5R1 = 0

या 0.5R1 -  0.5R2 = 49

या  R1 -  R2 = 98 N ...(5)

समीकरण (1) से,

 R1 +  R2 = 392 N 

हल करने पर,  R1 = 245 N  तथा R2 = 147 N

तथा समीकरण (4) से,  T = 0.66  R2 = 97N

अतः रस्सी में तनाव 97 N तथा फर्श द्वारा सीढ़ी की भुजाओं पर आरोपित बल क्रमशः 245 N तथा 147 N है।

shaalaa.com
दृढ़ पिण्डों का संतुलन - दृढ़ पिण्डों का संतुलन का परिचय
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×