Advertisements
Advertisements
Question
एक वेल्डिंग ईंधन गैस में केवल कार्बन और हाइड्रोजन उपस्थित हैं। इसके नमूने की कुछ मात्रा ऑक्सीजन से जलाने पर 3.38 g कार्बन डाइऑक्साइड, 0.690 g जल के अतिरिक्त और कोई उत्पाद नहीं बनाती। इस गैस के 10.0 L (STP पर मापित) आयतन का भार 11.69 g पाया गया। इसके-
- मूलानुपाती सूत्र
- अणु द्रव्यमान और
- अणु सूत्र की गणना कीजिए।
Advertisements
Solution
3.38 g CO2 में कार्बन की मात्रा = `12/44 xx 3.38` = 0.9218 g
0.690 g H2O में हाइड्रोजन की मात्रा = `2/18 xx 0.690` = 0.0767 g
ईंधन गैस में केवल कार्बन तथा हाइड्रोजन हैं,
अतः जलने वाली गैस का कुल द्रव्यमान = 0.9218 + 0.0767 = 0.9985 g
∴ ईंधन गैस में कार्बन (C) की प्रतिशतता = `0.9218/0.9985 xx 100` = 92.318
ईंधन गैस में हाइड्रोजन (H) की प्रतिशतता = `0.0767/0.9985 xx 100` = 7.682
i. मूलानुपाती सूत्र की गणना:
| तत्त्व | परमाणु द्रव्यमान | प्रतिशतता | मोलों की सापेक्ष संख्या | सरलतम मोल अनुपात | पूर्णांक अनुपात |
| C | 12 | 92.318 | `92.318/12` = 7.693 | `7.693/7.682` = 1.0 | 1 |
| H | 1 | 7.682 | `7.682/1` = 7.682 | `7.682/7.682` = 1.0 | 1 |
∴ मूलानुपाती सूत्र = CH
ii. मोलर द्रव्यमान की गणना:
∵ STP पर 10.0 L गैस का भार = 11.6 g
∴ STP पर 22.4 L गैस का भार होगा = `11.6/10.0 xx 22.4` = 25.984 g = 26 g
∴ गैस का मोलर द्रव्यमान = 26 g mol−1
iii. आण्विक सूत्र की गणना:
n = `"मोलर द्रव्यमान"/"मूलानुपाती सूत्र द्रव्यमान"`
= `26/(12 + 1)`
= `26/13`
= 2
∴ गैस का अणु सूत्र = 2 × (CH) = C2H2
RELATED QUESTIONS
सोडियम सल्फेट (Na2SO4) में उपस्थित विभिन्न तत्वों के द्रव्यमान प्रतिशत का परिकलन कीजिए।
आयरन के उस ऑक्साइड का मूलानुपाती सूत्र ज्ञात कीजिए, जिसमें द्रव्यमान द्वारा 69.9% आयरन और 30.1% ऑक्सीजन है।
आयरन के ऑक्साइड का आण्विक सूत्र ज्ञात कीजिए, जिसमें आयरन तथा ऑक्सीजन का द्रव्यमान प्रतिशत क्रमशः 69.9 g तथा 30.1 g है।
