English

चित्र में कोई व्यक्ति 1 ms-2 त्वरण से गतिशील क्षैतिज संवाहक पट्टे पर स्थिर खड़ा है। उस व्यक्ति पर आरोपित नेट बल क्या है? - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

चित्र में कोई व्यक्ति 1 ms-2 त्वरण से गतिशील क्षैतिज संवाहक पट्टे पर स्थिर खड़ा है। उस व्यक्ति पर आरोपित नेट बल क्या है? यदि व्यक्ति के जूतों और पट्टे के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक 0.2 है तो पट्टे के कितने त्वरण तक वह व्यक्ति उस पट्टे के सापेक्ष स्थिर रह सकता है? (व्यक्ति की संहति = 65 kg)

Numerical
Advertisements

Solution

  1. दिया है : पट्टे का त्वरण a = 1 m s -2, व्यक्ति का द्रव्यमान m = 65 kg
    ∵ व्यक्ति पट्टे पर स्थिर खड़ा है; अत: व्यक्ति का त्वरण भी a = 1 m s -2 है।
    सूत्र F = m a से,
    व्यक्ति पर आरोपित नेट बल F = 65 kg × 1 m s -2 = 65 N
  2. व्यक्ति के जूतों और पट्टे के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक µs = 0.2
    ∵ पट्टा क्षैतिज है; अतः मनुष्य पर पट्टे की अभिलम्ब प्रतिक्रिया
    N = mg = 65 kg × 10 m s -2 = 650 N
    माना पट्टे का अधिकतम त्वरण a है, तब पट्टे के साथ गति करने के लिए व्यक्ति को ma के बराबर बल की आवश्यकता होगी जो उसे स्थैतिक घर्षण से मिलेगा।
    इसके लिए आवश्यक है कि
    `"ma" ≤ "µ"_"s""N"`
    ∴अधिकतम त्वरण `"a" = ("µ"_"s""N")/"m" = (0.2 xx 650  "N")/(65  "kg")  = 2.0  "m" "s"^-2`
shaalaa.com
संवेग-संरक्षण
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×