मराठी

Economics (अर्थशास्त्र) 58/1/2 2025-2026 Commerce (Hindi Medium) Class 12 [कक्षा १२] Question Paper Solution

Advertisements
Economics (अर्थशास्त्र) [58/1/2]
Marks: 80 CBSE
Commerce (Hindi Medium)
Arts (Hindi Medium)

Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 18th March 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements

सामान्य निर्देश:

निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए:

  1. इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. यह प्रश्न-पत्र दो खण्डों में विभाजित है:
    खण्ड-क: समष्टि अर्थशास्त्र
    खण्ड-ख: भारतीय आर्थिक विकास
  3. इस प्रश्न-पत्र में 20 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
  4. इस प्रश्न-पत्र में 4 लघु उत्तरीय प्रकार - I के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 60 से 80 शब्दों में लिखे जाने चाहिए।
  5. इस प्रश्न-पत्र में 6 लघु-उत्तरीय प्रकार - II के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 80 से 100 शब्दों में लिखे जाने चाहिए।
  6. इस प्रश्न-पत्र में 4 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 100 से 150 शब्दों में लिखे जाने चाहिए।
  7. प्रत्येक प्रश्न के सभी भागों के उत्तर एक साथ लिखे जाने चाहिए।
  8. इसके अतिरिक्त, ध्यान देंकि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए चित्र तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें।
  9. प्रश्न-पत्र मेंकोई समग्र विकल्प नहीं है । यद्यपि, कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाए।

खण्ड - क (समष्टि अर्थशास्त्र)
सही विकल्प द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
[1]1.

किसी अर्थव्यवस्था में जब, ______ पूर्ण रोज़गार के अनुरूप उत्पादन के स्तर को प्राप्त करने के लिए अपर्याप्त होती है, तो इस अंतर को अपस्फीतिकारी अंतराल कहा जाता है।

नियोजित समग्र माँग

वास्तविक समग्र माँग

नियोजित समग्र पूर्ति

वास्तविक समग्र पूर्ति

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]2.

किसी अर्थव्यवस्था में ______ का अपवर्जन करने से सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मूल्य का अल्पांकलन हो सकता है।

  1. वस्तु विनिमय लेनदेन
  2. परिवार के सदस्यों द्वारा प्रदत्त सेवाए
  3. अवैध गतिविधियाँ
  4. परिसंपत्तियों का मूल्यहास

(i) व (ii)

(ii) व (iii)

(iii) व (iv)

(i), (ii) व (iii)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
सही विकल्प का चयन करें।
[1]3.

पहचान करें कि, निम्नलिखित में से कौन सम स्तर आय पर सत्य है।

उपभोग वक्र का ढाल = बचत वक्र का ढाल

औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC) = औसत बचत प्रवृत्ति (APS)

बचत वक्र का ढाल इकाई (1)

औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC) = इकाई (1)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4.

निम्नलिखित कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें:

कथन 1: अंतिम वस्तुएँ वे वस्तुएँ होती हैं जो, सामान्यतः उत्पादन प्रक्रिया में अपनी पहचान खो देती हैं।

कथन 2: अंतिम वस्तुएँ उपभोक्ता द्वारा उपभोग प्रक्रिया के दौरान रूपांतरित हो सकती हैं।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें।

कथन 1 सत्य है तथा कथन 2 असत्य है।

कथन 1 असत्य है तथा कथन 2 सत्य है।

कथन 1 व 2 दोनों सत्य हैं।

कथन 1 व 2 दोनों असत्य हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5. | निम्नलिखित कथनों - अभिकथन (A) तथा कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें:

अभिकथन (A): एकपक्षीय स्थानांतरण किसी राष्ट्र के भुगतान संतुलन के चालू खाते में दर्ज किए जाते हैं।

कारण (R): पूँजी खाता उन लेन-देनों को अभिलेखित करता है, जो राष्ट्र की परिसंपत्तियों अथवा देनदारियों में परिवर्तन का कारण बनते हैं।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R),अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।

अभिकथन (A) सत्य है,परन्तु कारण (R) असत्य है।

अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन करें।
[1]6.

भारतीय बैंकिंग प्रणाली, सांविधिक तरलता अनुपात (SLR) वाणिज्यिक बैंकों की साख निर्माण क्षमता को नियंत्रित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि ______।

यह सुनिश्चित करता है कि, सभी जमाओं को तरल परिसंपत्तियों में परिवर्तित कर दिया गया है।

इसमें बैंकों को जमाओं का एक निश्चित प्रतिशत तरल सम्पत्तियों के रूप में बनाए रखने की अनिवार्यता होती है।

यह ब्याज की वह अधिकतम सीमा निर्धारित करता है, जो बैंक ऋणों पर आरोपित कर सकते हैं।

बैंकों को उनकी कुल जमा राशि के एक विशिष्ट अनुपात से अधिक ऋण देने पर प्रतिबंध लगाता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]7.

एक अर्थव्यवस्था में, जनता के पास रखी गई मुद्रा, वाणिज्यिक बैंकों के पास शुद्ध माँग जमा व वाणिज्यिक बैंकों के पास शुद्ध सावधि जमा क्रमशः ₹ 1,42,000 करोड़, ₹ 22,000 करोड़ तथा ₹ 86,000 करोड़ है। मुद्रा आपूर्ति (M1) का मूल्य ₹ ______ करोड़ होगा।

2,50,000

86,000

1,64,000

1,42,000

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]8.

किसी द्वि-क्षेत्रक अर्थव्यवस्था में, कारक भुगतान का प्रवाह ______ से ______ की ओर जाता है।

फर्म, गृहस्थ

फर्म, सरकार

बैंक, गृहस्थ

गृहस्थ, फर्म

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]9. | निम्नलिखित कथनों - अभिकथन (A) तथा कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें:

अभिकथन (A): मुद्रा की प्रकृति नाशवान है तथा सामान्यतः यह किसी भी समय पर सभी द्वारा स्वीकृत की जाती है।

कारण (R): मुद्रा मूल्य के भंडार के रूप में कार्य करती है, जो कि व्यक्तियों को वर्तमान से भविष्य में क्रय शक्ति स्थानांतरित करने की सुविधा प्रदान करती है।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।

अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है।

अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]10.

निम्नलिखित कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें:

कथन 1: मुद्रा का मूल्यह्वास एक आर्थिक कार्यवाही है जो कि, किसी राष्ट्र की सरकार द्वारा स्थिर विनिमय दर प्रणाली के अंतर्गत की जाती है।

कथन 2: नम्य विनिमय दर प्रणाली के अंतर्गत, विदेशी मुद्रा भंडार को कायम रखते हुए, अधिकारी विदेशी मुद्रा बाज़ार में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप करते हैं।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें:

कथन 1 सत्य है तथा कथन 2 असत्य है।

कथन 1 असत्य है तथा कथन 2 सत्य है।

कथन 1 व 2 दोनों सत्य हैं।

कथन 1 व 2 दोनों असत्य हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]11.

“भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) अधिनियम, 1934 की धारा 20 व धारा 21 में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत, RBI को भारत सरकार के बैंकिंग परिचालन को संभालने का अधिकार है।”

उपरोक्त कथन के आलोक में RBI के संकेतित कार्य की विस्तृत व्याख्या करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]12. (A)

दो मित्र, देवान्शी और हर्षित इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि, किसी लॉटरी जीतने से प्राप्त पुरस्कार राशि को भारत की राष्ट्रीय आय में सम्मिलित किया जाना चाहिए अथवा नहीं।
हर्षित का मानना था, इसे राष्ट्रीय आय में सम्मिलित किया जाना चाहिए जबकि देवान्शी उससे सहमत नहीं थी।
दोनों छात्रों के अर्थशास्त्र शिक्षक के रूप में वैध तर्कों द्वारा सही उपचार बताएँ।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[3]12. (B)

दो मित्र, मीरा व शाहिद, विगत कुछ वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि की तुलना कर रहे थे। मीरा ने वर्तमान बाज़ार मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि का उल्लेख किया, जबकि शाहिद ने मुद्रास्फीति के समायोजन के पश्चात्, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पर विचार करने पर बल दिया। दोनों में से कौन सा उपाय लोगों के कल्याण का सही चित्र प्रस्तुत करता है, इस पर दोनों की बहस अनिर्णीत रही।
उपरोक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए, वैध कारण सहित विस्तार से उल्लेख करें कि दोनों में से किस चर को कल्याण का बेहतर संकेतक माना जाता है तथा क्यों?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]13. (A)

सुश्री रीटा डी’कोस्टा, 2023 में आयकर आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुई थी। उन्हें अपनी पेंशन के अतिरिक्त विभिन्न स्रोतों से निम्नलिखित राशियाँ भी प्राप्त होती हैं:

  • स्व-स्वामित्व वाले फ्लैट का किराया
  • उनकी सावधि जमा से ब्याज
  • विदेश में बसे उनके बच्चों द्वारा प्रेषित धनराशि

वैध कारणों द्वारा, रीटा की मासिक आय को ‘कारक आय’ व ‘हस्तांतरण आय’ में वर्गीकृत करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
अथवा
[4]13. (B)

किसी काल्पनिक अर्थव्यवस्था के लिये मान लीजिये कि मात्र दो फर्म (X और Y) हैं,जिनका सकल मूल्यवर्धन (GVA) बराबर है।

निम्नलिखित आँकड़ों के आधार पर फर्म X की घरेलू बिक्री का मूल्य अनुमानित कीजिए:

क्रम संख्या चर राशि (१ करोड़ में)
(i) फर्म Y के उत्पाद का मूल्य 1400
(ii) फर्म X द्वारा फर्म Y से किया गया क्रय 400
(iii) फर्म X द्वारा किया गया निर्यात 200
(iv) फर्म Y द्वारा फर्म X से किया गया क्रय 300
(v) फर्म X के स्टॉक में वृद्धि 100
(vi) स्थिर पूँजी का उपभोग 100
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]14.

निम्नलिखित चित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें:

इंगित समष्टिगत अर्थशास्त्र संबंधी समस्या को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा उठाए जा सकने वाले किन्हीं दो उपकरणों/उपायों की व्याख्या करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]15.

राष्ट्र ज़ीटा (Zeta) के एक उद्यमी माईकल ने अपने कपड़ा निर्माण व्यवसाय का विस्तार करने के लिए एक विदेशी बैंक से \$ 5 मिलियन का ऋण लिया था।
उसी वित्त वर्ष में, राष्ट्र ज़ीटा (Zeta) की सरकार ने प्रचलित भुगतान संतुलन (BOP) संकट का प्रबंधन करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान से \$ 30 बिलियन का ऋण प्राप्त किया था।
अर्थशास्त्र के शोध छात्र सैमुअल ने इन दोनों लेनदेन को राष्ट्र जीटा (Zeta) के भुगतान संतुलन (BoP) खाते में स्वायत्त लेन-देन के रूप में वर्गीकृत किया।

क्या आप सैमुअल द्वारा किए गए वर्गीकरण से सहमत हैं? अपने उत्तर की उचित कारणों से पुष्टि करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]16.

निम्नलिखित गद्य का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें:

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकारी बजट अनुमानों में यह इंगित किया गया है कि,सकल प्रत्यक्ष कर राजस्व में 12.7% की वृद्धि होगी, जबकि सकल अप्रत्यक्ष कर का संग्रह वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 8.3% से वृद्धि होने की संभावना है।
प्रत्यक्ष करों में आयकर व निगम कर सम्मिलित होते हैं, जो कि गृहस्थों व फर्मों द्वारा अर्जित आय व लाभ को दर्शाते हैं। ये सरकार की राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अप्रत्यक्ष करों में वस्तु व सेवा कर (GST), सीमा शुल्क व अन्य लेन-देनों पर आधारित शुल्क सम्मिलित होते हैं।
प्रत्यक्ष करों के लिए अनुमानित उच्च वृद्धि दर बेहतर अनुपालन व सुधारों के माध्यम से कर उत्प्लावन (tax buoyancy) की वृद्धि की दिशा में एक कदम है। दूसरी ओर, अप्रत्यक्ष करों को उपभोग प्रवृत्तियों तथा वस्तु व सेवा कर (GST) प्रशासन में सुधार से लाभान्वित होने की उम्मीद है। एक संतुलित कर रणनीति का उद्देश्य राजकोषीय सुदृढ़ीकरण व सतत् आर्थिक विकास को समर्थन देते हुए संसाधन जुटाना है।
  1. उपर्युक्त गद्य में इंगित दो प्रकार के करों के मध्य उपयुक्त उदाहरणों सहित अंतर स्पष्ट करें।     [4]
  2. सरकार द्वारा दिए गए कर अनुमानों के संभावित परिणामों की व्याख्या करें।     [2]
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]17. (A)

एक अर्थव्यवस्था की आय ₹ 40,000 करोड़ से बढ़कर ₹ 1,00,000 करोड़ हो गई। अर्थव्यवस्था की बचत ₹ 4,000 करोड़ से ₹ 20,000 करोड़ हो गई।

  1. आय वृद्धि पूर्व व पश्चात् उनकी औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC) व औसत बचत प्रवृत्ति (APS) की गणना करें।     [4]
  2. आय वृद्धि पर औसत बचत प्रवृत्ति (APS) के व्यवहार के बारे में क्या उपयुक्त निष्कर्ष निकाला जा सकता है?     [2]
Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[6]17. (B)

“एक काल्पनिक राष्ट्र के व्यय पैटर्न के विश्लेषण से संबंधित एक अध्ययन के अंतर्गत यह पाया गया कि शून्य आय वाले परिवार भी बुनियादी आवश्यकताओं का उपभोग करने में कामयाब रहे। जैसे-जैसे लोगों की आय में वृद्धि हुई वैसे-वैसे उनके उपभोग में भी वृद्धि हुई, परन्तु आय जितनी तीव्रता से नहीं।”

उपरोक्त गद्य व सामान्य ज्ञान के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें:

  1. प्रथम पैरा में दर्शाये गये उपभोग के प्रकार की पहचान व व्याख्या करें।     [3]
  2. सकारण बताए कि, समग्र माँग (AD) वक्र सकारात्मक रूप से ढालू क्यों होता है।     [3]
Concept: undefined - undefined
Chapter:
खण्ड - ख (भारतीय आर्थिक विकास)
सही विकल्प का चयन करें।
[1]18.

निम्नलिखित गद्य का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें:

“विगत कुछ समयावधि में, भारत सरकार ने प्राथमिक व द्वितीयक दोनों शेयर बाज़ारों सहित पूँजी बाजार में अधिकाधिक सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय आरंभ किए हैं।”

उपरोक्त सुधार किस क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए हैं?

औद्योगिक

वित्तीय

कर

विदेशी व्यापार

Concept: undefined - undefined
Chapter:
सही विकल्प द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
[1]19.

वर्ष 1987 में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसमें राष्ट्रों ने ______ की प्रतिबद्धता जताई थी।

जैव-विविधता के नुकसान को कम करने

वैश्विक ऊष्णता के प्रभाव को कम करने

ओजोन परत को क्लोरोफ्लोरो कार्बन के कारण क्षरण से बचाने

वनों की कटाई के प्रभाव को कम करने

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]20. | निम्नलिखित कथनों - अभिकथन (A) तथा कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें:

अभिकथन (A): कृषि उन्नति की तुलना में ग्रामीण विकास की अवधारणा में कहीं अधिक व्यापक वर्णक्रम (स्पेक्ट्रम) सम्मिलित है।

कारण (R): कृषि क्षेत्र में सरकारी हस्तक्षेप अनिवार्य है क्योंकि, कृषि ग्रामीण जनसंख्या के लिए जीविका का प्राथमिक साधन है।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।

अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है।

अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]21.

पहचान करें कि, निम्नलिखित में से कौन भारत के श्रम बाज़ार में उभरते रोजगार प्रवृत्ति (ट्रेन्ड) के स्वरूप (पैटर्न) से जुड़े एक महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डालता है।

स्थायी वेतनभोगी कर्मचारियों की हिस्सेदारी में उत्तरोत्तर वृद्धि

आकस्मिक रूप से नियोजित व्यक्तियों के अनुपात में वृद्धि

सभी क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार

औपचारिक क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]22. | सही विकल्पका चयन करे।

कॉलम - I में दी गई मदों को कॉलम - II में दिए गए उनके अर्थों से सुमेलित करें:

  कॉलम - I   कॉलम - II
(i) मौसमी बेरोजगारी (a) ऐसे निजी उद्यम जिसमें 10 से कम कर्मचारी कार्यरत हैं।
(ii) स्व-रोजगार (b) वे व्यक्ति जो अपनी जीविका चलाने के लिएस्वयं के संसाधनों का उपयोग करते हैं।
(iii) असंगठित क्षेत्र (c) कुछ विशेष मौसमों में होने वाली बेरोज़गारी
(iv) प्रच्छन्न बेरोजगारी (d) शून्य सीमांत उत्पादकता

(i) - (d); (ii) - (a); (iii) - (b); (iv) - (c)

(i) - (b); (ii) - (a); (iii) - (c); (iv) - (d)

(i) - (c); (ii) - (b); (iii) - (a); (iv) - (d)

(i) - (c); (ii) - (d); (iii) - (a); (iv) - (b)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]23. | निम्नलिखित कथनों - अभिकथन (A) तथा कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें:

अभिकथन (A): भारत सरकार ने कृषि उत्पादों के लिए पारदर्शी व सुशासित विनियमित विपणन स्थिति सुनिश्चित करने के लिए बाज़ारों के विनियमन का उपाय अपनाया था।

कारण (R): बाज़ारों के विनियमन से पारदर्शी मूल्य निर्धारण, निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं व कृषि विपणन में शोषण के विरुद्ध कृषकों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की गई थी।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।

अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है।

अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]24.

चीन के आर्थिक विकास इतिहास में निम्नलिखित घटनाओं को सही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें तथा उपयुक्त विकल्प का चयन करें:

  1. महान सर्वहारा सांस्कृतिक क्रांति
  2. ग्रेट लीप फॉरवर्ड
  3. आर्थिक सुधारों का आरंभ
  4. प्रथम पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ

II, IV, III, I

IV, II, I, III

II, IV, I, III

IV, I, II, III

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]25.

निम्नलिखित कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें:

कथन 1: ब्रिटिश शासन के दौरान, निर्यात अधिशेष का उपयोग ब्रिटेन से अदृश्य मदों के आयात करने के लिए किया गया था।

कथन 2: भारतीयों ने ब्रिटेन में औपनिवेशिक सरकार द्वारा स्थापित कार्यालय के व्यय का भुगतान भी किया था।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें:

कथन 1 सत्य है तथा कथन 2 असत्य है।

कथन 1 असत्य है तथा कथन 2 सत्य है।

कथन 1 व 2 दोनों सत्य हैं।

कथन 1 व 2 दोनों असत्य हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[1]26. | निम्नलिखित कथनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें:

अभिकथन (A): शिक्षा, ज्ञान व दक्षताओं को आत्मसात् करने की सुविधा प्रदान करती है। यह आविष्कारशील क्षमताओं को भी प्रोत्साहित करती है, तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने की योग्यता में वृद्धि करती है।

कारण (R): शिक्षा संज्ञानात्मक दृष्टिकोण को परिवर्तित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा किसी देश की आर्थिक उन्नति के लिए उत्प्रेरक का कार्य करती है।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।

अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है।

अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
सही विकल्प द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
[1]27.

“धारणीय विकास से तात्पर्य उस विकास से है जो कि, वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं से समझौता किए बिना भावी पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता रखता है।”

उपयुक्त परिभाषा ______ द्वारा दी गई है।

पर्यावरण व विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन

पर्यावरण व विकास पर संयुक्त राष्ट्र समिति

पर्यावरण संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र समिति

पर्यावरण संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]28. (A)

29 जून, 2025 को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने साझा किया कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को ट्रेकोमा (नेत्रों से संबंधित एक रोग) - मुक्त घोषित किया है। यह स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, जागरूकता व चिकित्सा अभिगम में निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

उपर्युक्त कथन के आलोक में, बताएँ कि स्वास्थ्य सेवा में निवेश किसी राष्ट्र की सामाजिक आर्थिक स्थिति में किस प्रकार योगदान देती है। अपने उत्तर के समर्थन में कारण दें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[3]28. (B)

“औपचारिक क्षेत्र में रोज़गार, अनौपचारिक क्षेत्र में नौकरियों की तुलना में बेहतर आय व सामाजिक लाभ सुनिश्चित करता है।”

वैध कारण व उदाहरण के साथ उपर्युक्त कथन का समर्थन या खंडन करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]29.

“1970 के दशक के बाद के वर्षों में भारत की अपेक्षा, चीन की जनसंख्या वृद्धि दर में तीव्र कमी आयी थी।” इस स्थिति के कारणों व प्रभावों की व्याख्या करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]30.

“स्वतंत्रता के समय, भारत व पाकिस्तान दोनों को समान औपनिवेशिक आर्थिक संरचनाएँ विरासत में मिली थीं। दोनों राष्ट्रों ने आर्थिक नियोजन की कई एक जैसी रणनीतियाँ अपनाई थीं।”

भारत व पाकिस्तान के विकास पथ में किन्हीं दो समानताओं की व्याख्या कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]31. (A)

प्रच्छन्न बेरोजगारी के अर्थ का उल्लेख करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]31. (B)

उपर्युक्त चार्ट के आलोक में, श्रमिकों के लिंगाधार क्षेत्रीय वितरण का विश्लेषण करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]32. (A)

ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की जनसांख्यिकीय रूपरेखा में पाई गई किन्हीं दो विशेषताओं को बताइए और उनकी व्याख्या कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[4]32. (B)

“अंग्रेजों ने भारत में संरचनात्मक ढाँचे के विकास की अपनी नीतियों के माध्यम से अपने निहित स्वार्थ को प्राप्त करने का प्रयास किया था।”

क्या आप उपर्युक्त कथन से सहमत है? अपने उत्तर को उचित स्पष्टीकरण द्वारा प्रमाणित करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]33.

निम्नलिखित गद्य का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें:

सभी के लिए समावेशी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुनिश्चितता हेतु, भारत सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण योजनाएँ प्रारंभ की हैं, जिनका उद्देश्य पहुँच, समानता व शिक्षण अधिगमों में सुधार लाना है, विशेष रूप से वंचित समूहों में।
4 अगस्त, 2009 को भारतीय संसद द्वारा पारित शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 6-14 वर्ष की आयु के सभी बालक बालिकाओं को प्राथमिक शिक्षा पूरी होने तक, निकटवर्ती विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त होने की गारंटी प्रदान करता है। ऐसी ही एक अन्य प्रमुख पहल, सर्व शिक्षा अभियान (SSA) भी है। इसे 2001 में, प्रारंभ किया गया था। यह प्रारंभिक शिक्षा के सार्वभौमिकरण के लिए भारत के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है।
1 जुलाई, 2015 को प्रारंभ किया गया डिजीटल इंडिया अभियान, विशेष रूप से ग्रामीण व दूरदराज़ के क्षेत्रों में, मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी में सुधार करके, भारत को डिजीटल रूप से सशक्त समाज में बदलने पर केंद्रित है। यह पहल डिजीटल शिक्षा व शैक्षिक संसाधनों तक पहुँच का समर्थन करती है।
इन सभी पहलों के माध्यम से, सरकार सभी बच्चों के लिए एकसमान, सुलभ व गुणवत्ता संचालित शैक्षिक वातावरण बनाने का प्रयास करती है, जो कि राष्ट्रीय विकास की एक मजबूत नींव रखता है।

उपरोक्त गद्य व सामान्य ज्ञान के आलोक में, निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें:

  1. पहचानिये कि, कौन सा कानून 14 वर्ष की आयु तक निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा की गारंटी प्रदान करता है? समझाइए कि, यह किस प्रकार शिक्षा तक पहुँच सुनिश्चित करने में सहायके है।     [3]
  2. आपके मत में, शिक्षा पर सार्वजनिक व्यय में वृद्धि ने भारत के सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान प्रदान किया है? अपने उत्तर के समर्थन में उचित तर्क प्रस्तुत करें।     [3]
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]34. (A) (i)

1991 के आर्थिक सुधारों के दौरान भारत सरकार द्वारा वित्तीय क्षेत्र में सुधार लागू करने के किन्हीं दो उद्देश्यों पर चर्चा कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]34. (A) (ii)
अथवा
[3]34. (B) (i)

“यद्यपि उपदान कृषकों को आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, परंतु साथ ही वे सरकार के महत्त्वपूर्ण संसाधनों पर राजकोषीय दबाव भी डालते हैं।”

दिए गए कथन का मान्य तक द्वारा औचित्य सिद्ध करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]34. (B) (ii)

“किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की रणनीतिक बिक्री और उसकी इक्विटी (share) की अल्पमत बिक्री दोनों ही विनिवेश के स्थापित साधन हैं।”

दिए गए कथन का वैध तक के साथ बचाव या खंडन करें।

Concept: undefined - undefined
Chapter:

Submit Question Paper

Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help students




only jpg, png and pdf files

CBSE previous year question papers Class 12 [कक्षा १२] Economics (अर्थशास्त्र) with solutions 2025 - 2026

     CBSE Class 12 [कक्षा १२] question paper solution is key to score more marks in final exams. Students who have used our past year paper solution have significantly improved in speed and boosted their confidence to solve any question in the examination. Our CBSE Class 12 [कक्षा १२] question paper 2026 serve as a catalyst to prepare for your Economics (अर्थशास्त्र) board examination.
     Previous year Question paper for CBSE Class 12 [कक्षा १२] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
     By referring the question paper Solutions for Economics (अर्थशास्त्र), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 12 [कक्षा १२].

How CBSE Class 12 [कक्षा १२] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Economics (अर्थशास्त्र) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×