Advertisements
Advertisements
प्रश्न
यदि इलेक्ट्रॉन n = 5 कक्षक में उपस्थित हो, तो H-परमाणु के आयनन के लिए कितनी ऊर्जा की आवश्यकता होगी? अपने उत्तर की तुलना हाइड्रोजन परमाणु के आयनन एन्थैल्पी से कीजिए।
(आयनन एन्थैल्पी n = 1 कक्षक से इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा होती है।)
Advertisements
उत्तर
प्रस्तुत स्थिति में, आयनन प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉन का स्थानांतरण n = 5 कोश से n = ∞ कोश में होगा।
E5 = `- (2.178 xx 10^-18)/(5)^2` = −8.712 × 10−20 J atom−1
और E∞ = `- (2.178 xx 10^-18)/(∞)^2` = 0 J atom−1
अतः आयनन के लिए आवश्यक ऊर्जा
ΔE = E∞ − E5
= 0 − [−8.712 × 10−20]
= 8.712 × 10−20 J atom−1
H-परमाणु की आयनन एन्थैल्पी = E∞ − E1 = ΔE'
= `0 - [- (2.178 xx 10^-18)/1^2]`
= 2.178 × 10−18 J atom−1
∴ `(Δ"E'")/(Δ"E") = (2.178 xx 10^-18)/(8.712 xx 10^-20)` = 25
अत: आयनन एन्थैल्पी (वह ऊर्जा जो इलेक्ट्रॉन को n = 1 कोश से निकालने के लिए आवश्यक होती है) इलेक्ट्रॉन को n = 5 कक्षक से निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा का 25 गुना है।
संबंधित प्रश्न
निम्नलिखित में से कौन-से कक्षक संभव हैं?
1p, 2s, 2p और 3f
s, p, d संकेतन द्वारा निम्नलिखित क्वांटम संख्याओं वाले कक्षकों को बताइए-
n = 3, l = 1
s, p, d संकेतन द्वारा निम्नलिखित क्वांटम संख्याओं वाले कक्षकों को बताइए-
n = 4, l = 3
किसी परमाणु में निम्नलिखित क्वांटम संख्याओं वाले कितने इलेक्ट्रॉन होंगे?
n = 4, ms = `-1/2`
किसी परमाणु में निम्नलिखित क्वांटम संख्याओं वाले कितने इलेक्ट्रॉन होंगे?
n = 3, l = 0
निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षक उच्च प्रभावी नाभिकीय आवेश अनुभव करेगा?
2s और 3s
निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षक उच्च प्रभावी नाभिकीय आवेश अनुभव करेगा?
4d और 4f
निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षक उच्च प्रभावी नाभिकीय आवेश अनुभव करेगा?
3d और 3p
Al तथा Si में 3p कक्षक में अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते हैं। कौन-सा इलेक्ट्रॉन नाभिक से अधिक प्रभावी नाभिकीय आवेश अनुभव करेगा?
n = 4 से संबंधित कितने उपकोश हैं?
