मराठी

व्याख्या कीजिये अट्टालिका नहीं है रेआतंक-भवनसदा पंक पर ही होताजल-विलप्व-प्लावन

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

व्याख्या कीजिये

अट्टालिका नहीं है रे
आतंक-भवन
सदा पंक पर ही होता
जल-विलप्व-प्लावन

स्पष्ट करा
Advertisements

उत्तर

संदर्भ - प्रस्तुत काव्यांश पाठ्यपुस्तक ‘आरोह भाग-2’ में संकलित ‘बादल राग’ शीर्षक कविता से लिया गया है। इसके रचनाकार महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी हैं।

प्रसंग - प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने पूँजीपति वर्ग के भोग-विलासपूर्ण जीवन पर व्यंग्य किया है। उनका मत है कि क्रांति का प्रभाव सदैव शोषक तथा पूँजीपति वर्ग पर पड़ता है। केवल क्रांति ही शोषक और शोषित के बीच के भेद को समाप्त कर सकती है।

व्याख्या - कवि क्रांति के प्रतीक बादल को संबोधित करते हुए कहता है कि हे क्रांति के अग्रदूत बादल! पूँजीपतियों के ये ऊँचे-ऊँचे और भव्य भवन अब तेरी क्रांति के कारण सुख-सुविधाओं के महल नहीं रह गए हैं, बल्कि गरीबों को भयभीत करने वाले भवन बन गए हैं। तुम्हारी क्रांतिकारी गर्जना को सुनकर ये पूँजीपति अपने महलों में रहते हुए भी आतंकित हो उठते हैं। उन्हें हर समय यह आशंका बनी रहती है कि कहीं क्रांति की विनाशकारी गर्जना उन्हें नष्ट न कर दे। जिस प्रकार बाढ़ का सबसे अधिक विनाशकारी प्रभाव कीचड़ पर पड़ता है, उसी प्रकार क्रांति का प्रहार भी बुराई रूपी कीचड़ अर्थात् शोषण करने वाले पूँजीपति वर्ग पर ही होता है।

विशेष -

  • कवि ने निम्न वर्ग के प्रति सहानुभूति तथा शोषक वर्ग के प्रति घृणा का भाव व्यक्त किया है।
  • भाषा खड़ी बोली है, जिसमें तत्सम शब्दों का प्रयोग हुआ है।
  • प्रतीकात्मक शैली का सुंदर प्रयोग किया गया है।
  • ‘पंक पर’ में अनुप्रास अलंकार विद्यमान है।
  • मुक्तक छंद का प्रयोग हुआ है।
shaalaa.com
बादल राग
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 6: सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' (बादल राग) - अभ्यास [पृष्ठ ३६]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Aaroh Bhag 2 [English] Class 12
पाठ 6 सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' (बादल राग)
अभ्यास | Q 2. | पृष्ठ ३६

संबंधित प्रश्‍न

अस्थिर सुख पर दुख की छाया पंक्ति में दुख की छाया किसे कहा गया है और क्यों?


अशनि-पात से शापित उन्नत शत-शत वीर पंक्ति में किसकी ओर संकेत किया गया है?


‘विप्लव-रव से छोटे ही हैं शोभा पाते’ पंक्ति में ‘विप्लव-रव’ से क्या तात्पर्य है? ‘छोटे ही हैं शोभा पाते’ ऐसा क्यों कहा गया है?

बादलों के आगमन से प्रकृति में होने वाले किन-किन परिवर्तनों को कविता रेखांकित करती है?


व्याख्या कीजिये

तिरती है समीर-सागर पर
अस्थिर सुख पर दुख की छाया-
जग के दग्ध हृदय पर
निर्दय विप्लव की प्लावित माया-


पूरी कविता में प्रकृति का मानवीकरण किया गया है। आपको कविता का कौन-सा मानवीय रूप पसंद आया और क्यों?

इस कविता में बादल के लिए ऐ विप्लव के वीर!, ऐ जीवन के पारावार! जैसे संबोधनों का इस्तेमाल किया गया है। बादल राग कविता के शेष पाँच खड़ों में भी कई संबोधनों का इस्तेमाल किया गया है। जैसे- अरे वर्ष के हर्ष!, मेरे पागल बादल!, ऐ निर्बंध!, ऐ स्वच्छंद!, ऐ उद्दाम!, ऐ सम्राट!, ऐ विप्लव के प्लावन!, ऐ अनंत के चंचल शिशु सुकुमार!, उपर्युक्त संबोधनों की व्याख्या करें तथा बताएँ कि बादल के लिए इन संबोधनों का क्या औचित्य है?


कवि बादलों को किस रूप में देखता है? कालिदास ने मेघदूत काव्य में मेघों को दूत के रूप में देखा। आप अपना कोई काल्पनिक बिंब दीजिए।

कविता को प्रभावी बनाने के लिए कवि विशेषणों का सायास प्रयोग करता है जैसे- अस्थिर सुख। सुख के साथ अस्थिर विशेषण के प्रयोग ने सुख के अर्थ में विशेष प्रभाव पैदा कर दिया है। ऐसे अन्य विशेषणों को कविता से छाँटकर लिखें तथा बताएँ कि ऐसे शब्द-पदों के प्रयोग से कविता के अर्थ में क्या विशेष प्रभाव पैदा हुआ है?


निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :-

‘बादल राग’ कविता के आधार पर भाव स्पष्ट कीजिए - "विप्लव-रव से छोटे ही हैं शोभा पाते।"


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×