Advertisements
Advertisements
प्रश्न

स्कूल जाने के लिए क्या तुम भी कोई पुल पार करते हो? वह पुल कैसा दिखाई देता है? उसका चित्र बनाओ।
Advertisements
उत्तर
मेरे स्कूल जाने के रास्ते में कोई पुल नहीं पड़ता है, परंतु मैंने सीमेंट के बने पुल के ऊपर से पार किया है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न

तुमने देखा कैसे बच्चे अलग-अलग पुलों की मदद से उबड़-खाबड़ रास्ते और नदियों को पार करके स्कूल पहुँचते हैं।

अपने दादा-दादी से पता करो कि उनके बचपन के समय में पुल कैसे होते थे?
अपने आस-पास किसी पुल या पुलिया को देखो और उसके बारे में कुछ बातें पता करो-
- वह कहाँ बना है-पानी पर, सड़क पर, पहाड़ों के बीच या कहीं और?
- पुल को कौन-कौन पार करता है? लोग ही जाते हैं या जानवर और गाड़ियाँ भी?
- क्या वह पुले पुराना-सा लगता है या नया ?
- पता करो कि वह पुल किन-किन चीज़ों से बना है? उन चीज़ों की सूची बनाओ।
सोचो, अगर वह पुल नहीं होता, तो क्या-क्या परेशानियाँ होतीं? कुछ अन्य तरीके देखें, जिनसे बच्चे स्कूल पहुँचते हैं।
क्या बैलगाड़ियों में छत होती है?

क्या तुम्हारे इलाके में भी इस तरह की गाड़ी होती है?

तुम्हारे यहाँ इसे क्या कहते हैं?

जुगाड़ पुराने बचे सामान के इस्तेमाल से बनता है। तुम भी कुछ चीजों के जुगाड़ से कोई नई चीज बनाओ।
क्या तुम कुछ पक्षियों को उनकी आवाजों से पहचान सकते हो? कितनों की आवाज खुद निकाल सकते हो? आवाज़ निकालो।
तुम्हें किस महीने में स्कूल जाना सबसे अच्छा लगता है? क्यों?
