मराठी

सिद्ध कीजिए कि एक समकोण त्रिभुज के कर्ण पर खींचे गए समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल अन्य दो भुजाओं पर खींचे गए समबाहु त्रिभुजों के क्षेत्रफलों के योग के बराबर होता है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

सिद्ध कीजिए कि एक समकोण त्रिभुज के कर्ण पर खींचे गए समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल अन्य दो भुजाओं पर खींचे गए समबाहु त्रिभुजों के क्षेत्रफलों के योग के बराबर होता है।

बेरीज
Advertisements

उत्तर


माना एक समकोण त्रिभुज BAC है जिसमें ∠A समकोण है और AC = y, AB = x है।

ΔABC की तीन भुजाओं पर तीन समबाहु त्रिभुज ΔAEC, ΔAFB और ΔCBD खींचे गए हैं।

पुनः माना कि AC, AS और BC पर बने त्रिभुजों का क्षेत्रफल क्रमशः A1, A2 और A3 है।

साबित करने के लिए: A3 = A1 + A2 

प्रमाण: ΔCAB में,

पाइथागोरस प्रमेय द्वारा,

BC2 = AC2 + AB2

⇒ BC2 = y2 + x2

⇒ BC = `sqrt(y^2 + x^2)`

हम जानते हैं कि, 

एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = `sqrt(3)/4` (भुजा)2

∴ समबाहु ΔAEC का क्षेत्रफल,

A1 = `sqrt(3)/4 ("AC")^2`

⇒ A1 = `sqrt(3)/4 y^2`   ...(i)

और समबाहु ΔAFB का क्षेत्रफल,

A2 = `sqrt(3)/4 ("AB")^2`

= `(sqrt(3)x^2)/4`   ...(ii)

और समबाहु ΔCBD का क्षेत्रफल,

A3 = `sqrt(3)/4 ("CB")^2`

= `sqrt(3)/4 (y^2 + x^2)`

= `sqrt(3)/4 y^2 + sqrt(3)/4 x^2`

= A1 + A2   ...[समीकरण (i) और (ii) से]

⇒ A3 = A1 + A2

अतः सिद्ध हुआ।

shaalaa.com
पाइथागोरस प्रमेय
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 6: त्रिभुज - प्रश्नावली 6.4 [पृष्ठ ७५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
पाठ 6 त्रिभुज
प्रश्नावली 6.4 | Q 18. | पृष्ठ ७५

संबंधित प्रश्‍न

कुछ त्रिभुजों की भुजाएँ नीचे दी गई हैं। निर्धारित कीजिए कि इनमें से कौन-कौन से त्रिभुज समकोण त्रिभुज हैं। इस स्थिति में कर्ण की लंबाई भी लिखिए।

13 cm, 12 cm, 5 cm


आकृति में ABD एक समकोण त्रिभुज है जिसका कोण A समकोण है तथा AC ⊥ BD है। दर्शाइए कि

 

AB2 = BC.BD


ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसका कोण C समकोण है। सिद्ध कीजिए कि AB2 = 2AC2 है।


ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें AC = BC है। यदि AB2 = 2AC2 है, तो सिद्ध कीजिए कि ABC एक समकोण त्रिभुज है।


18 m ऊंचे एक ऊर्ध्वाधर खंभे के ऊपरी सिरे से एक तार का एक सिरा जुड़ा हुआ है तथा तार का दूसरा सिरा एक खूँटे से जुड़ा हुआ है। खंभे के आधार से खूँटे को कितनी दूरी पर गाड़ा जाए कि तार तना रहे जबकि तार की लंबाई 24 m है।


एक हवाई जहाज एक हवाई अड्डे से उत्तर की ओर 1000 km/hr की चाल से उड़ता है। इसी समय एक अन्य हवाई जहाज उसी हवाई अड्डे से पश्चिम की ओर 1200 km/hr की चाल से उड़ता है। `1 1/2` घंटे के बाद दोनों हवाई जहाजों के बीच की दूरी कितनी होगी?


भुजा 8 cm वाले एक समबाहु त्रिभुज का शीर्षलंब ज्ञात कीजिए।


10 m लंबी एक सीढ़ी, जो एक उर्ध्वाधर दीवार के सहारे टिकी हुई है, के निचले सिरे की दीवार के आधार से दूरी 6 m है। दीवार पर उस बिंदु की ऊँचाई ज्ञात कीजिए, जहाँ तक सीढ़ी का ऊपरी सिरा पहुँचता है।


5 m लंबी एक सीढ़ी एक ऊर्ध्वाधर दीवार के सहारे इस प्रकार टिकी हुई है कि उसका ऊपरी सिरा दीवार पर 4 m ऊँचे बिंदु तक पहुँचता है। यदि सीढ़ी के निचले सिरे को दीवार की ओर 1.6 m खिसकाया जाए, तो वह दूरी ज्ञात कीजिए जो सीढ़ी का ऊपरी सिरा ऊपर की ओर दीवार पर सरक जाएगा।


आकृति में PQR एक समकोण त्रिभुज है, जिसका ∠Q समकोण है तथा QS ⊥ PR है। यदि PQ = 6 cm और PS = 4 cm है, तो QS, RS और QR ज्ञात कीजिए। 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×