मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (इंग्रजी माध्यम) इयत्ता १० वी

पाठ्‌यपुस्‍तक में आए मुहावरों का अपने वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

पाठ्‌यपुस्‍तक में आए मुहावरों का अपने वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए।

तक्ता
Advertisements

उत्तर

मुहावरे वाक्‍य प्रयोग 
गुजर-बसर करना भीषण जल प्रलय के बाद किसी तरह पीड़ितों का गुजर-बसर हो रहा है।
गला फाड़ना छोटे बच्चों को डाँटने पर वे गला फाड़ने लगते हैं।
कलेजे में हूक उठना फुटपाथ पर बेसहारा लोगों की हालत देखकर मेरे कलेजे में हूक उठने लगी।
सीना तानकर खड़े रहना सत्य के मार्ग में हमें सीना तानकर खड़े रहना चाहिए।
टाँग अड़ाना ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोग हमेशा दूसरों के काम में टाँग अड़ाते रहते हैं।
जेब ढीली होना महँगाई इतनी बढ़ गई है कि छोटे से आयोजन में भी लोगों की जेब ढीली हो जाती है।
निजात पाना मौकापरस्त लोगों से जल्द-से-जल्द निजात पा लेना चाहिए।
फूट-फूटकर रोना माँ ने जब नीलू को खिलौना खरीदकर नहीं दिया तब वह फूट-फूटकर रोने लगी।
मन तरंगायित होना आसमान में लहराते तिरंगे को देखकर सेवानिवृत्त फौजी रणतेज सिंह का मन तरंगायित हो उठा।
मुँह लटकाना पिता जी के डाँटने पर सीमा मुँह लटकाकर बैठ गई।
मुँह मारना कुत्तों ने रोटी देखते ही उसपर मुँह मारा।
गला भर आना श्यामलाल का दुख सुन कर हर किसी का गला भर आया।
कोरा जबाब देना मैंने मेरी सहेली रूपा से उसकी गणित की कॉपी मांगने पर उसने मुझे कोरा जवाब दे दिया।
शेखी बघारना  राजू हमेशा शेखी बघारता रहता है।
डींग मारना मेरा दोस्त हमेशा अपने भाई के अमेरिका में रहने की डींगे मारता रहता है
तैश में आना जब परवीन के मालिक ने उसे बुरा-भला कहा तो तैश में आकर उसने नौकरी छोड़ दी।
काँप उठना गणित के मास्टर बेहद सख्त थे, जैसे ही वो कक्षा में प्रवेश करते सारे बच्चे काँप उठते।
देखते रह जाना स्टेशन से बाहर निकलते ही पॉकेट मार महिला के हाथ से बैग छीन कर भाग निकला और महिला देखती रह गई।
दो-चार होना आजकल न जाने जीवन में किस तरह की समस्या चल रही है हमेशा पुलिस वालो के साथ दो चार हो जाता है ।
मुँह लाल होना  रमेश ने जब परीक्षा में मिले कम अंक उसके पापा को बताए,तब पापा का मुँह गुस्से से लाल हो गया।
ठेस लगना मैनेजर ने जब क्लर्क को सभी सहकर्मियों के सामने डांटा तो उसे बहुत ठेस पहुंची।
बोलबाला होना हमारे देश के प्रधानमंत्री जी का बहुत बोलबाला है।
दाद देना डी.एस.पी की मेहनत और ईमानदारी देख कर प्रधानमंत्री ने उनकी दाद दी।
shaalaa.com
मुहावरे और कहावतें
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2.03: श्रम साधना - भाषा बिंदु [पृष्ठ ६४]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Lokbharati Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 2.03 श्रम साधना
भाषा बिंदु | Q (३) | पृष्ठ ६४

संबंधित प्रश्‍न

निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए −

सुध-बुध खोना


निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए −

आवाज़ उठाना


पाठ में आए मुहावरों में से पाँच मुहावरे छाँटकर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।


निम्‍न वाक्‍य में अधोरेखांकित शब्‍द समूह के लिए कोष्‍ठक में दिए गए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन कर वाक्‍य फिर से लिखिए:

(इज्‍जत उतारना, हाथ फेरना, काँप उठना, तिलमिला जाना, दुम हिलाना, बोलबाला होना)

क्‍या आपने मुझे अपमानित करने के लिए यहाँ बुलाया था?

वाक्‍य = ..........


निम्‍नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उसका अर्थपूर्ण वाक्‍य में प्रयोग कीजिए:

गला फाड़ना


निम्‍नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए :

मुँह लटकाना


निम्न शब्‍दों से बने दो मुहावरों के अर्थ लिखकर उनका स्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए :

मुँह

१. अर्थ : ______

   वाक्‍य : ______

२. अर्थ : ______

   वाक्‍य : ______


निम्न शब्‍दों से बने दो मुहावरों के अर्थ लिखकर उनका स्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए :

हाथ

१. अर्थ : ______

   वाक्‍य : ______

२. अर्थ : ______

   वाक्‍य : ______


निम्‍न वाक्‍य में अधोरेखांकित शब्‍द समूह के लिए दिए गए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयनकर वाक्‍य फिर से लिखिए : 


निम्‍नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर कॉपी में उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए: 

  अर्थ वाक्‍य
१. भौचक्‍का रह जाना ______ ______
२. पत्‍थर की लकीर होना ______ ______
३. अभिभूत होना ______ ______
४. मुँह खिलना ______ ______
५. टाँग अड़ाना ______ ______
६. आँख मिलाकर खड़े रहना ______ ______
७. उड़न छू होना ______ ______
८. सिहर उठना ______ ______
९. चक्‍कर काटना ______ ______
१०. चुप्पी में बँध जाना ______ ______

अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:

सिरचन को बुलाओ, चापलूसी करता हुआ हाजिर हो जाएगा।


इस मुहावरे पर ध्यान दीजिए-

मटियामेट होना


बात से जुड़े कई मुहावरे प्रचलित हैं। कुछ मुहावरों का प्रयोग करते हुए लिखें।


अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:

बचपन के गीत सुनकर मेरी यादें ताजा हो गईं।


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए-

बीड़ा उठाना


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए-

दृष्टि फेरना


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए।

खून का प्यासा हो जाना।


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

समाँ बँधना


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

द्रवित हो जाना


'प्राण निकलना' मुहावरे का सही अर्थ है -


“आई.ए.एस. की परीक्षा करने के लिए ______ पड़ती है, तब कही जाकर सफ़लता मिलती है।” - रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए।


'बहुत परिश्रम करना' अर्थ के लिए उचित मुहावरे का चयन कर लिखिए -


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:

हवा लगना


निम्नलिखित मुहावरे के अर्थ लिखकर उचित्त वाक्य में प्रयोग कीजिए:

शक्ल पर बारह बजना।


'हमारी सेना ने दुश्मन को बुरी तरह हरा दिया।' वाक्य में रेखांकित अंश के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा।


अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:

रोते हुए बच्चे को गोद में उठाकर माँ स्नेह करने लगी।


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:

आँखें खुली रह जाना - 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×