हिंदी

पाठ्‌यपुस्‍तक में आए मुहावरों का अपने वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

पाठ्‌यपुस्‍तक में आए मुहावरों का अपने वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए।

सारिणी
Advertisements

उत्तर

मुहावरे वाक्‍य प्रयोग 
गुजर-बसर करना भीषण जल प्रलय के बाद किसी तरह पीड़ितों का गुजर-बसर हो रहा है।
गला फाड़ना छोटे बच्चों को डाँटने पर वे गला फाड़ने लगते हैं।
कलेजे में हूक उठना फुटपाथ पर बेसहारा लोगों की हालत देखकर मेरे कलेजे में हूक उठने लगी।
सीना तानकर खड़े रहना सत्य के मार्ग में हमें सीना तानकर खड़े रहना चाहिए।
टाँग अड़ाना ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोग हमेशा दूसरों के काम में टाँग अड़ाते रहते हैं।
जेब ढीली होना महँगाई इतनी बढ़ गई है कि छोटे से आयोजन में भी लोगों की जेब ढीली हो जाती है।
निजात पाना मौकापरस्त लोगों से जल्द-से-जल्द निजात पा लेना चाहिए।
फूट-फूटकर रोना माँ ने जब नीलू को खिलौना खरीदकर नहीं दिया तब वह फूट-फूटकर रोने लगी।
मन तरंगायित होना आसमान में लहराते तिरंगे को देखकर सेवानिवृत्त फौजी रणतेज सिंह का मन तरंगायित हो उठा।
मुँह लटकाना पिता जी के डाँटने पर सीमा मुँह लटकाकर बैठ गई।
मुँह मारना कुत्तों ने रोटी देखते ही उसपर मुँह मारा।
गला भर आना श्यामलाल का दुख सुन कर हर किसी का गला भर आया।
कोरा जबाब देना मैंने मेरी सहेली रूपा से उसकी गणित की कॉपी मांगने पर उसने मुझे कोरा जवाब दे दिया।
शेखी बघारना  राजू हमेशा शेखी बघारता रहता है।
डींग मारना मेरा दोस्त हमेशा अपने भाई के अमेरिका में रहने की डींगे मारता रहता है
तैश में आना जब परवीन के मालिक ने उसे बुरा-भला कहा तो तैश में आकर उसने नौकरी छोड़ दी।
काँप उठना गणित के मास्टर बेहद सख्त थे, जैसे ही वो कक्षा में प्रवेश करते सारे बच्चे काँप उठते।
देखते रह जाना स्टेशन से बाहर निकलते ही पॉकेट मार महिला के हाथ से बैग छीन कर भाग निकला और महिला देखती रह गई।
दो-चार होना आजकल न जाने जीवन में किस तरह की समस्या चल रही है हमेशा पुलिस वालो के साथ दो चार हो जाता है ।
मुँह लाल होना  रमेश ने जब परीक्षा में मिले कम अंक उसके पापा को बताए,तब पापा का मुँह गुस्से से लाल हो गया।
ठेस लगना मैनेजर ने जब क्लर्क को सभी सहकर्मियों के सामने डांटा तो उसे बहुत ठेस पहुंची।
बोलबाला होना हमारे देश के प्रधानमंत्री जी का बहुत बोलबाला है।
दाद देना डी.एस.पी की मेहनत और ईमानदारी देख कर प्रधानमंत्री ने उनकी दाद दी।
shaalaa.com
मुहावरे और कहावतें
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 2.03: श्रम साधना - भाषा बिंदु [पृष्ठ ६४]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Lokbharati Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 2.03 श्रम साधना
भाषा बिंदु | Q (३) | पृष्ठ ६४

संबंधित प्रश्न

इस आत्मकथ्य में मुहावरों का प्रयोग करके लेखिका ने रचना को रोचक बनाया है। रेखांकित मुहावरे को ध्यान में रखकर कुछ और वाक्य बनाएँ -

पत्र पढ़ते ही पिता जी आग-बबूला


निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए −

बाट जोहना


पाठ में आए निम्नलिखित मुहावरों से वाक्य बनाइए-
चेहरा मुरझाना, चक्कर खा जाना, दो से चार बनाना, आँखों से बोलना


निम्‍नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उसका अर्थपूर्ण वाक्‍य में प्रयोग कीजिए:

सीना तानकर खड़े रहना


निम्न शब्‍दों से बने दो मुहावरों के अर्थ लिखकर उनका स्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए :

दाँत

१. अर्थ : ______

   वाक्‍य : ______

२. अर्थ : ______

   वाक्‍य : ______


निम्‍न वाक्‍य में अधोरेखांकित शब्‍द समूह के लिए दिए गए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयनकर वाक्‍य फिर से लिखिए : 

चाँदनी रात में ताजमहल की सुंदरता एक टक देखने का मजा कुछ और ही है।

वाक्‍य = ______ 


निम्‍न वाक्‍य में अधोरेखांकित शब्‍द समूह के लिए दिए गए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयनकर वाक्‍य फिर से लिखिए : 

रात में अचानक टेलीफोन की घंटी बजी तो वृद्ध पिता जी घबरा गए

वाक्‍य = ______ 


इस मुहावरे पर ध्यान दीजिए-

न फटकना


मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए-


'अयोग्य को कोई महत्वपूर्ण वस्तु मिलना' के लिए उपयुक्त मुहावरा है -


अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए-
श्याम का सामान छीनकर राम गायब हो गया


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए-

कमर कसना


अधोरेखांकित वाक्य के लिए उचित मुहावरे का चयन कर वाक्य फिर से लिखिए।

राम ने श्याम से छुटकारा पा लिया


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग करिए।

शिकार करना


अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए।

गीता के गाने की सभी श्रोताओं ने प्रशंसा की।


निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:

टस-से-मस न होना।


मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए:


'आड़े हाथों लेना' मुहावरे का अर्थ है -


'असंभव काम कर दिखाना' - इस अर्थ के लिए सही मुहावरा है -


'लाज रखना' मुहावरे का अर्थ है -


'अँधियारा मिटना' मुहावरे का अर्थ है -


'गिरह बाँधना' मुहावरे का अर्थ हैः


निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

  1. सजग - जागरुक होना
  2. रंग दिखाना - प्रभाव दिखाना
  3. दिमाग होना - बुद्धिमान होना
  4. खून जलाना - तिरस्कार करना

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?


'बहुत खुश होना' - अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा कौन-सा है?


“दबदबा होना" - अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा लिखिए -


निम्नलिखित मुहावरे के अर्थ लिखकर उचित्त वाक्य में प्रयोग कीजिए:

शक्ल पर बारह बजना।


'हमारी सेना ने दुश्मन को बुरी तरह हरा दिया।' वाक्य में रेखांकित अंश के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा।


'असंभव कार्य कर दिखाना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा:


अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:

रोते हुए बच्चे को गोद में उठाकर माँ स्नेह करने लगी


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×