मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

निम्‍नलिखित शब्‍दों के आधार पर कहानी लिखिए और उसे उचित शीर्षक दीजिए : पथिक, घोड़ा, बादल, पत्र

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्‍नलिखित शब्‍दों के आधार पर कहानी लिखिए और उसे उचित शीर्षक दीजिए :

पथिक, घोड़ा, बादल, पत्र

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

प्रताप सिंह नाम का एक राजा था। उसका राज्य बहुत छोटा था, किंतु संपन्न था। प्रजा सुखी से अपना जीवन जी रहे थे। राज्य के कर्मचारी राजा के कहने पर अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। राजा भी अपने प्रजा से बहुत खुश था। वह अपनी प्रजा की भलाई के लिए हर समय तत्पर रहता था।

प्रताप के राज्य की संपन्नता देखकर पड़ोसी राज्य के राजा के मुँह से लार टपकने लगी। वह प्रताप के राज्य पर चढ़ाई की तैयारी करने लगा। प्रताप के जासूसों ने यह खबर देते ही प्रताप चिंतित हो गया। शत्रु राजा की सैन्य बहुत ताकदवर थी। हमारा राज्य उससे अकेले मुकाबला नहीं कर सकता था।

राजा ने अपने दूसरे पड़ोसी राज्य के राजा से मदद माँगने का निर्णय लिया। प्रताप ने तुरंत अपने एक विश्वस्त गुप्तचर को एक पत्र लेकर पड़ोसी राजा के पास भेजने का निश्चय किया। पत्र तैयार किया गया। एक चमड़े के थैले में राजा का पत्र लेकर गुप्तचर पड़ोसी राज्य के लिए घोड़े पर सवार होकर चल पड़ा। गुप्तचर अभी रास्ते में ही था कि अचानक आसमान में काले बादल छा गए। बहुत जोरों से वर्षा होने लगी। पर गुप्तचर एक बार भी रास्ते में नहीं रुका। जैसे-तैसे घोड़े पर सवारी करते गुप्तचर समय पर राजा के पास पहुँचा। राजा को प्रताप का पत्र दिया। पड़ोसी राजा तुरंत अपने पुरे सैन्य के साथ प्रताप की मदद करने निकल पड़े। प्रताप का राज्य बच गया। पड़ोसी राजा पुरे सैन्य के साथ वापस अपने राज्य लौट गया।

सीख : हमें संकट में एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए।

shaalaa.com
कहानी लेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2.01: संध्या सुंदरी - उपयोजित लेखन [पृष्ठ ५८]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Kumarbharati Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 2.01 संध्या सुंदरी
उपयोजित लेखन | Q १. | पृष्ठ ५८

संबंधित प्रश्‍न

‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई’ इस सुवचन पर आधारित कहानी लेखन कीजिए।


निम्‍नलिखित मुद्दों के आधार पर कहानी लिखिए। उसे उचित शीर्षक दीजिए।

गाँव में लड़कियाँ - सभी पढ़ने में होशियार - गाँव में पानी का अभाव - लड़कियों का घर के कामों में सहायता करना - बहुत दूर से पानी लाना - पढ़ाई के लिए कम समय मिलना - लड़कियों का समस्‍या पर चर्चा करना - समस्‍या सुलझाने का उपाय खोजना - गाँववालाें की सहायता से प्रयोग करना - सफलता पाना - शीर्षक।


निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर कहानी लिखिए तथा उसे उचित शीर्षक देकर उससे प्राप्त होने वाली सीख भी लिखिए:

एक लड़की ______ विद्‌यालय में देरी से पहुँचना ______ शिक्षक द्‌वारा डाँटना ______ लड़की का मौन रहना ______ दूसरे दिन समाचार पढ़ना ______ लड़की को गौरवान्वित करना।


निम्‍नलिखित सुवचन पर आधारित कहानी लिखिए: 

‘स्‍वास्‍थ्‍य ही संपदा है।’


निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख लिखिए:

मोहन और माता-पिता – सुखी परिवार – मोहन हमेशा मोबाइल पर – कान में इयरफोन – माता-पिता का मना करना – मोहन का ध्यान न देना – सड़क पार करना – कान में इयरफोन – दुर्घटना – सीख।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए।

मैं घर पहुँची तो टेबिल पर मेरी पसंद के व्यंजनों की भरमार थी। अड़ोसियों-पड़ोसियों की भीड़ देख कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि पापा ने गले लगाते हुए बताया कि .........


कहानी लेखन-

निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख लिखिए-

एक आदमी ---- भगवान ---- वरदान दिया ---- जन्म लिया। छोटा ---- हवा का झोंका ---- रात ---- तारे अच्छे लगते ---- बातें ---- दोनों की दोस्ती ---- फलदाब पेड़ ---- फल ---- तारे को भेजा, ---- प्रसल हुआ ---- खुश रहने लगे ---- मित्रता इसी प्रकार निभानी चाहिए।


'रमेश बाबू ने बड़े ही मन से पुत्र के लिए मोबाइल खरीदा।' पंक्ति को आधार बनाकर लगभग 100 शब्दों में एक लघु कथा लिखिए।


निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर कहानी लिखिए तथा उसे उचित शीर्षक देकर उससे प्राप्त होने वाली सीख भी लिखिए:

एक लड़का ______ रोज निश्चित समय पर घर से निकलना ______ वृद्धाश्रम में जाना ______ माँ का परेशान होना ______ सच्चाई का पता चलना गर्व महसूस होना।


सुवचन पर आधारित कहानी लेखन कीजिए।

अतिथि देवो भव


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×