Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी त्रिभुज की एक माध्यिका उसे बराबर क्षेत्रफलों वाले दो त्रिभुजों में विभाजित करती है। उस त्रिभुज ABC के लिए इस परिणाम का सत्यापन कीजिए जिसके शीर्ष A(4, -6), B(3, -2) और C(5, 2) हैं।
Advertisements
उत्तर
दिया है ∆ABC के शीर्षों A(4, -6), B(3, -2) और C(5, 2) हैं तथा माध्यिका AD है, जहाँ BC का मध्य-बिन्दु D(x, y) है तो
`x = (3 + 5)/2 = 8/2 = 0`
`y = (-2 + 2)/2 = 0/2 = 0`
अब ∆ADB में A (4, -6), D (4, 0) एवं B (3, -2)
ar (ADB) = `1/2` [4 (0 + 2) + 4 (-2 + 6) + 3 (-6 - 0)]
= `1/2` [4 (2) + 4 (4) + 3 (-6)]
= `1/2` [8 + 16 - 18]
= `1/2` (24 - 18)
= `1/2 xx 6`
= 3 वर्ग मात्रक
एवं ∆ADC में A(4, -6), D(4, 0) एवं C(5, 2) हैं
ar (ADC) = `1/2` [4 (0 - 2) + 4 (2 + 6) + 5 (-6 - 0)]
= `1/2` [4 (-2) + 4 (8) + 5 (-6)]
= `1/2` [-8 + 32 - 30]
= `1/2 xx [-6]`
= -3 वर्ग मात्रक
लेकिन क्षेत्रफल एक धनात्मक राशि होती है = ar (ADC) = 3 वर्ग मात्रक
ar (ADB) = ar (ADC)
अतः किसी त्रिभुज की एक माध्यिका उस त्रिभुज को दो बराबर क्षेत्रफलों वाले त्रिभुजों में विभाजित करती है।
इति सिद्धम्
संबंधित प्रश्न
उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके शीर्ष हैं:
(-5, -1), (3, -5), (5, 2)
उस चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके शीर्ष इसी क्रम में, (-4, -2), (-3, -5), (3, -2) और (2, 3) हैं।
बिंदुओं A(-1, -1), B(-1, 4), C(5, 4) और D(5, -1) से एक आयत ABCD बनता है। P, Q, R और S क्रमशः भुजाओं AB, BC, CD और DA के मध्य-बिंदु हैं। क्या चतुर्भुज PQRS एक वर्ग है? क्या यह एक आयत है? क्या यह एक समचतुर्भुज है? सकारण उत्तर दीजिए।
शीर्षों A(3, 0), B(7, 0) और C(8, 4) वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल ______ है।
शीर्षों (a, b + c), (b, c + a) और (c, a + b) वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल ______ हैं।
यदि बिंदु A(1, 2), O(0, 0) और C(a, b) संरेख हैं, तो ______।
बिंदु (0, 5), (0, –9) और (3, 6) संरेख हैं।
बिंदु A(3, 1), B(12, –2) और C(0, 2) एक त्रिभुज के शीर्ष नहीं हो सकते।
m का मान ज्ञात कीजिए, यदि (5, 1), (–2, –3) और (8, 2m) संरेख हैं।
A(6, 1), B(8, 2) और C(9, 4) एक समांतर चतुर्भुज ABCD के तीन शीर्ष हैं। यदि E भुजा DC का मध्य-बिंदु है, तो ΔADE का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
