मराठी

किसी थैले में कुछ टिकट हैं, जिन पर 1 से 40 तक संख्याएँ अंकित हैं। इसमें से यादृच्छिक रूप से एक टिकट निकाला जाता है। इसकी प्रायिकता कि निकाले गये इस टिकट की संख्या 5 का एक गुणज हो

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किसी थैले में कुछ टिकट हैं, जिन पर 1 से 40 तक संख्याएँ अंकित हैं। इसमें से यादृच्छिक रूप से एक टिकट निकाला जाता है। इसकी प्रायिकता कि निकाले गये इस टिकट की संख्या 5 का एक गुणज हो, निम्नलिखित ______ है।

पर्याय

  • `1/5`

  • `3/5`

  • `4/5`

  • `1/3`

MCQ
रिकाम्या जागा भरा
Advertisements

उत्तर

किसी थैले में कुछ टिकट हैं, जिन पर 1 से 40 तक संख्याएँ अंकित हैं। इसमें से यादृच्छिक रूप से एक टिकट निकाला जाता है। इसकी प्रायिकता कि निकाले गये इस टिकट की संख्या 5 का एक गुणज हो, निम्नलिखित `underlinebb(1/5)` है।

स्पष्टीकरण:

कुल परिणामों की संख्या = 40

1 से 40 के बीच 5 का गुणनफल = 5, 10, 15, 20, 25, 30, 35, 40

∴ संभावित परिणामों की कुल संख्या = 8

∴ अभीष्ट प्रायिकता = `8/40`

= `1/5`

shaalaa.com
प्रायिकता - एक सैद्धांतिक दृष्टिकोण
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 13: साँख्यिकी और प्रायिकता - प्रश्नावली 13.1 [पृष्ठ १६३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
पाठ 13 साँख्यिकी और प्रायिकता
प्रश्नावली 13.1 | Q 24. | पृष्ठ १६३

संबंधित प्रश्‍न

52 पत्तों की अच्छी प्रकार से फेटी गई एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। लाल रंग का राजा बादशाह  मिलने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


52 पत्तों की अच्छी प्रकार से फेटी गई एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। पान का गुलाम मिलने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


एक बच्चे के पास ऐसा पासा है जिसके फलकों पर निम्नलिखित अक्षर अंकित हैं :

A B C D E A

इस पासे को एक बार फेंका जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि (i) A प्राप्त हो ? (ii) D प्राप्त हो?


निम्नलिखित में से कौन सा तर्क सही है और कौन सा सही नहीं है? अपने जवाब के लिए कारण दें।

यदि एक पासे को फेंका जाता है, तो इसके दो सम्भावित परिणाम एक विषम संख्या या एक सम संख्या है। अत: एक विषम संख्या ज्ञात करने की प्रायिकता `1/2` है।


52 ताशों की एक गड्डी में से एक कार्ड निकाला जाता है। कार्ड का ईंट का इक्का न होना घटना E है। E के अनुकूल परिणामों की संख्या ______ है।


अपूर्व दो पासों को फेंकता है तथा इन पासों पर आने वाली संख्याओं का गुणनफल परिकलित करता है। पीहू एक पासे को फेंकती है तथा उस पर आयी संख्या का वर्ग कर देती है। संख्या 36 प्राप्त करने का किसका अधिक अच्छा संयोग है और क्यों?


एक विद्यार्थी कहता है कि यदि आप एक पांसे को फेंकेंगे, तो यह या तो 1 दर्शाएगा या 1 नहीं दर्शाएगा। इसलिए, 1 प्राप्त करने और 1 नहीं प्राप्त करने में से प्रत्येक की प्रायिकता `1/2` है। क्या यह सही है? कारण दीजिए।


दो पासों को एक साथ फेंका जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों पासों पर आयी संख्याओं का योग 1 हो?


52 ताशों की एक गड्डी में से, चिड़ी के बादशाह, बेगम और गुलाम को हटा दिया जाता है तथा शेष कार्डों को अच्छी तरह से फेट लिया जाता है। इसके बाद, शेष कार्डों में से एक कार्ड यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि कार्ड पान का 10 (दहला) है?


एक समूह में 48 मोबाइल फोन हैं, जिसमें से 42 अच्छे हैं, 3 में थोड़ी सी खराबी है तथा 3 में बड़ी खराबी है। वर्निका एक मोबाइल फोन तभी खरीदेगी जब वह अच्छा हो, परंतु व्यापारी केवल तभी मोबाइल खरीदेगा, यदि इसमें कोई बड़ी खराबी न हो। इस समूह में से एक फ़ोन यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। इसकी प्रायिकता क्या है कि यह फोन वर्निका को स्वीकार होगा?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×