Advertisements
Advertisements
प्रश्न
इस कहानी में हमारी व्यवस्था पर जो व्यंग्य किया गया है, उसे स्पष्ट कीजिए।
थोडक्यात उत्तर
Advertisements
उत्तर
इस कहानी में लेखक ने हमारी शासन व्यवस्था पर करारा व्यंग्य किया है। शेर के माध्यम से उसने यह व्यंग्य किया है। पहली बार में कहानी स्पष्ट नहीं हो पाती है। जब हम गंभीरता से इसे पुनः पढ़ते हैं, तो समझ आता है कि लेखक ने शासन व्यवस्था की खिल्ली उड़ाई है। उसे पढ़कर हँसने लगते हैं। शेर का मुँह उस शासन व्यवस्था को दर्शाता है, जिसमें लोग जाकर कभी लौट नहीं पाते हैं। वे मुँह में समाकर मर जाते हैं या उनका अस्तित्व नष्ट हो जाता है। यहाँ पर बस विश्वास के सहारे ही खाई में गिरने को तैयार हो जाते हैं। नेताओं द्वारा चुनाव जीतने से पहले आम जनता को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए जाते हैं। उन्हें विश्वास दिलाया जाता है कि वह उनका पूरा ख्याल रखेंगे। जनता उस झाँसे को सच मान लेती है और अपना मत देकर उन्हें विजयी बना देती है। इस प्रकार वे विश्वास में अपना शोषण करवाती है और गलत उम्मीदवार को चुन लेती है। उम्मीदवार भी अंत तक उन्हें विश्वास के धोखे में रखता है और उनका जमकर शोषण करता है।
shaalaa.com
असगर वजाहत
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
संबंधित प्रश्न
यदि आपके भी सींग निकल आते तो आप क्या करते?
गांधी जी के तीनों बंदर आँख, कान, मुँह बंद करते थे किंतु उनका उद्देश्य अलग था कि वे बुरा न देखेंगे, न सुनेंगे, न बोलेंगे। यहाँ राजा ने अपने लाभ के लिए या राज्य की प्रगति के लिए ऐसा किया। दोनों की तुलना कीजिए।
भारतेंदु हरिशचंद्र का 'अंधेर नगरी चौपट राजा' नाटक देखिए और उस राजा से 'पहचान' के राजा की तुलना कीजिए।
आप यदि मिल मालिक होते तो उत्पादन दो गुना करने के लिए क्या करते?
पंचतंत्र की कथाएँ भी पढ़िए।
'भेड़' और 'भेड़िए' हरिशंकर परसाई की रचना पढ़िए।
कहानी और लघुकथा में अंतर जानिए।
असगर वजाहत द्वारा लिखी लघुकथाओं में से कौन-सी लघुकथा आपको सर्वाधिक प्रभावित करती है और क्यों? स्पष्ट कीजिए।
