मराठी

दर्शाइए कि एक वर्ग के विकर्ण बराबर होते हैं और परस्पर समकोण पर समद्विभाजित करते हैं।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दर्शाइए कि एक वर्ग के विकर्ण बराबर होते हैं और परस्पर समकोण पर समद्विभाजित करते हैं।

बेरीज
Advertisements

उत्तर

मान लीजिए ABCD एक वर्ग है जिसके विकर्ण AC और BD एक दूसरे को बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं।

 

(i) यह सिद्ध करने के लिए कि विकर्ण बराबर हैं, हमें AC = BD सिद्ध करना होगा।

ΔABC और ΔBAD में, हमारे पास है

AB = BA           ...[उभयनिष्ठ]

BC = AD          ...[वर्ग ABCD की भुजाएँ]

∠ABC = ∠BAD        ...[प्रत्येक कोण 90° है]

∴ ΔABC ≅ ΔBAD    ...[SAS सर्वांगसमता से]

⇒ AC = BD            ...[CPCT से]       ...(1)

(ii) AD || BC और AC एक तिर्यक रेखा है।        ...[∵ वर्ग एक समांतर चतुर्भुज है।]

∴ ∠1 = ∠3              ...[एकांतर अंतः कोण बराबर हैं।]

इसी प्रकार, ∠2 = ∠4

अब, ΔOAD और ΔOCB में, हमारे पास है

AD = CB           ...[वर्ग ABCD की भुजाएँ]

∠1 = ∠3           ...[सिद्ध हुआ।]

∠2 = ∠4           ...[सिद्ध हुआ।]

∴ ΔOAD ≅ ΔOCB           ...[ASA सर्वांगसमता से]

⇒ OA = OC और OD = OB          ...[CPCT से]      ...(2)

अर्थात् विकर्ण AC और BD एक दूसरे को बिंदु O पर समद्विभाजित करते हैं।

(iii) ΔOBA और ΔODA में, हमारे पास है

OB = OD                 ...[सिद्ध हुआ।]

BA = DA                ...[वर्ग ABCD की भुजाएँ]

OA = OA               ...[उभयनिष्ठ]

∴ ΔOBA ≅ ΔODA        ...[SSS सर्वांगसमता से]

⇒ ∠AOB = ∠AOD             ...[CPCT से]      ... (3)

∵ ∠AOB और ∠AOD एक रैखिक युग्म बनाते हैं।

∴ ∠AOB + ∠AOD = 180°

∴ ∠AOB = ∠AOD = 90°        ...[(3) से]

⇒ AC ⊥ BD         ...(4)

(1), (2) और (4) से हम पाते हैं कि AC और BD बराबर हैं और एक दूसरे को समकोण पर समद्विभाजित करते हैं।

shaalaa.com
समांतर चतुर्भुज के गुणधर्म
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 8: चतुर्भुज - प्रश्नावली 8.1 [पृष्ठ १२८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Ganit [Hindi] Class 9
पाठ 8 चतुर्भुज
प्रश्नावली 8.1 | Q 2. | पृष्ठ १२८

संबंधित प्रश्‍न

समांतर चतुर्भुज ABCD का विकर्ण AC कोण A को समद्विभाजित करता है (देखिए आकृति में)। दर्शाइए कि

  1. यह ∠C को भी समद्विभाजित करता है।
  2. ABCD एक समचतुर्भुज है

 


ABCD एक समांतर चतुर्भुज है। प्रत्येक कथन को परिभाषा या प्रयोग किए गए गुण द्वारा पूरा कीजिए :

  1. AD = ______
  2. ∠DCB = ______
  3. OC = ______
  4. m∠DAB + m∠CDA = ______

किसी समांतर चतुर्भुज के दो आसन्न कोनो के माप बराबर हैं। समांतर चतुर्भुज के सभी कोणों की माप ज्ञात कीजिए।


निम्न आकृति GUNS समांतर चतुर्भुज हैं। x तथा y ज्ञात कीजिए (लंबाई cm में है) :


एक चतुर्भुज का नाम बताइए जिसके विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित करते है।


चतुर्भुज ABCD में, ∠A + ∠D = 180° है। इस चतुर्भुज को कौन-सा विशेष नाम दिया जा सकता है?


एक चतुर्भुज ABCD के सम्मुख कोण बराबर हैं। यदि AB = 4 cm है, तो CD निर्धारित कीजिए।


सभी आयत समांतर चतुर्भुज होते हैं।


सिद्ध कीजिए कि एक समांतर चतुर्भुज के कोणों के समद्विभाजकों द्वारा बना चतुर्भुज एक आयत होता है।


आकृति में `square` PQRS तथा `square` ABCR दो समांतर चतुर्भुज है। ∠P = 110° तो `square `ABCR के सभी कोणों के माप ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×