मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (इंग्रजी माध्यम) इयत्ता ९ वी

अपनी पाठशाला में मनाए गए 'हिंदी दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में) (वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।) - Hindi (Second/Third Language) [हिंदी (दूसरी/तीसरी भाषा)]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

अपनी पाठशाला में मनाए गए 'हिंदी दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)

अपने विद्यालय में मनाए गए हिंदी दिवस समारोह का वृत्तांत लेखन कीजिए।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

"हिंदी दिवस"

दादर में १४ सितंबर, २०२३ को विद्यामंदिर विद्यालय, सुबह ९ बजे हिंदी-दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

समारोह की अध्यक्षता दादर वाणिज्य महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. पाटील ने सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने माननीय अध्यक्ष महोदया का परिचय दिया और माननीय अध्यक्ष महोदया ने हिंदी संबंधी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य के अनुरोध पर माननीय अध्यक्ष महोदया ने हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, हिंदी अंत्याक्षरी प्रतियोगिताओं तथा हिंदी परीक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

डॉ. पाटील ने हिंदी भाषा के अध्ययन में अभिरुचि रखने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाकर उन्हें बधाई दी। इसके पश्चात उन्होंने हिंदी भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने राजभाषा हिंदी को राष्ट्रीय एकता की सूत्र भाषा कहा। हिंदी की लोकप्रियता तथा उसके प्रचार-प्रसार पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रसिद्ध कवियों की भूमिका में स्वयं को प्रस्तुत कर उनकी रचनाओं के काव्य पाठ द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध किया। अंत में उपप्रधानाचार्य ने माननीय अध्यक्ष महोदया, प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ दोपहर २.०० बजे 'हिंदी दिवस' का शानदार समारोह समाप्त हुआ।

shaalaa.com
वृत्तांत लेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: रचना विभाग - वृत्तांत लेखन [पृष्ठ ८८]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Lokbharati [English] Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 4 रचना विभाग
वृत्तांत लेखन | Q (२) | पृष्ठ ८८
बालभारती Hindi Kumarbharati [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 2.14 रचना एवं व्याकरण विभाग
स्वाध्याय | Q २ | पृष्ठ ११८
बालभारती Hindi Kumarbharati [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 1.11 दिवस का अवसान
स्वाध्याय | Q २

संबंधित प्रश्‍न

निम्‍नलिखित मुद्दों के आधार पर किसी समारोह का वृत्‍तांत लेखन कीजिए :

  • स्‍थान
  • तिथि और समय
  • प्रमुख अतिथि
  • समारोह
  • अतिथि संदेश
  • समापन

अपनी पाठशाला में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


निम्‍न मुद्दों के आधार पर अपने विद्‌यालय में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस’ समारोह का वृत्‍तांत लिखिए : 


नीचे दिए विषय पर वृत्तांत लेखन कीजिए :

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का होना आवश्यक है)


नेताजी विद्यालय, औरंगाबाद में मनाए गए, ‘स्वच्छता अभियान’ का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।
(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


आदर्श प्रशाला, अमरावती में संपन्न ‘वाचन प्रेरणा दिन’ समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए।
(वृत्तांत में स्थान, समय, घटना का उल्लेख आवश्यक है।)


वृत्तांत-लेखन :

आदर्श विद्यालय, नागपुर में मनाए गए 'वाचन प्रेरणा दिवस' समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए। (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


वृत्तांत लेखन:

समता विद्यालय, फुले नगर में मनाए गए 'बालिका दिवस' समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का होना अनिवार्य है।)


वृत्तांत लेखन -

केन्द्रीय विद्यालय, भांडुप में मनाए गए 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर लगभग 70 - 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए-

(वृतांत में स्थल, काल, घटना का होना अनिवार्य है।)


बाल भारती विद्यालय, मुंबई में मनाए गए ‘स्त्री शिक्षा’ दिवस समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए-

(वृत्तांत में स्थल, काल, दिनांक, घटना का होना अनिवार्य है)


डॉन बास्को हाईस्कूल, माटुंगा में आयोजित किए गए ‘बास्केटबॉल’ टूर्नामेंट का 60 शब्दों से लेकर 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का होना अनिवार्य है।)


युनियन हायस्कूल मुंबई में मनाए गए ‘वृक्षारोपण समारोह’ का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)


नेहरू हिंदी विद्यालय, पुणे में मनाए गए ‘बाल दिवस’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए ‘‘वाचन प्रेणा दिवस’’ कार्यक्रम का वृत्तांत लिखिए।


अपने विद्यालय में मनाए गए 'विज्ञान दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए 'राजभाषा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए 'वसुंधरा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए 'क्रीड़ा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


‘अपने क्षेत्र की पर्यावरण संबंधी समस्याओं और उनके समाधान हेतु संभावित उपायों’ पर एक वृत्‍तांत तैयार कीजिए।


प्रगति हिंदी विद्यालय, बारामती में मनाए गए 'शिक्षक दिवस' समारोह का 70 से 80 शब्दों में वुत्तांत लेखन कीजिये:

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


गुरुकृपा विद्यालय, वीड में मनाए गए ‘स्वतंत्रता दिन’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×