मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (इंग्रजी माध्यम) इयत्ता ९ वी

अपनी पाठशाला में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में) (वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

अपनी पाठशाला में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

शिक्षक दिवस
(कार्यालय प्रतिनिधि द्वारा)

कोल्हापुर के विद्यामंदिर विद्यालय में 5 सितंबर, 2019 को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया गया। विद्यालय के सभागार में सुबह 8:30 बजे से शिक्षक दिवस का समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह की अध्यक्षता शैलेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य श्री म.जे. राजपूत ने की। सरस्वती वंदना के बाद, विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री शर्मा ने शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया और उनका संक्षिप्त परिचय दिया। फिर, अध्यक्ष महोदय ने मंच पर रखे डॉ. राधाकृष्णन के चित्र को पुष्पहार पहनाया। इस मौके पर कई वक्ताओं ने शिक्षक के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यक्ष महोदय ने भी शिक्षक की महिमा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक दिवस को सार्थक बनाने का संदेश दिया।

विद्यालय के छात्रों ने 'गुरु-गौरव' शीर्षक से एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। छात्रों ने सभी शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। निरीक्षक श्री म.जे. राजपूत ने आमंत्रित अतिथियों और अध्यक्ष महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन 10:00 बजे राष्ट्रगान के साथ हुआ।

shaalaa.com
वृत्तांत लेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: रचना विभाग - वृत्तांत लेखन [पृष्ठ ८८]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Lokbharati Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 4 रचना विभाग
वृत्तांत लेखन | Q (१) | पृष्ठ ८८
बालभारती Hindi Kumarbharati Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 2.14 रचना एवं व्याकरण विभाग
स्वाध्याय | Q ५ | पृष्ठ ११८

संबंधित प्रश्‍न

निम्‍नलिखित मुद्दों के आधार पर किसी समारोह का वृत्‍तांत लेखन कीजिए :

  • स्‍थान
  • तिथि और समय
  • प्रमुख अतिथि
  • समारोह
  • अतिथि संदेश
  • समापन

अपनी पाठशाला में मनाए गए 'हिंदी दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए। (लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


निम्‍न मुद्दों के आधार पर अपने विद्‌यालय में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस’ समारोह का वृत्‍तांत लिखिए : 


विवेकानंद विद्यालय, सोलापुर में संपन्न ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का रोचक वृत्तांत लेखन 6० से 8० शब्दों में लिखिए। 

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


नेताजी विद्यालय, औरंगाबाद में मनाए गए, ‘स्वच्छता अभियान’ का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


आदर्श प्रशाला, अमरावती में संपन्न ‘वाचन प्रेरणा दिन’ समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए।

(वृत्तांत में स्थान, समय, घटना का उल्लेख आवश्यक है।)


वृत्तांत-लेखन :

आदर्श विद्यालय, नागपुर में मनाए गए 'वाचन प्रेरणा दिवस' समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लिखिए। (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


वृत्तांत लेखन:

समता विद्यालय, फुले नगर में मनाए गए 'बालिका दिवस' समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का होना अनिवार्य है।)


बाल भारती विद्यालय, मुंबई में मनाए गए ‘स्त्री शिक्षा’ दिवस समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए-

(वृत्तांत में स्थल, काल, दिनांक, घटना का होना अनिवार्य है)


डॉन बास्को हाईस्कूल, माटुंगा में आयोजित किए गए ‘बास्केटबॉल’ टूर्नामेंट का 60 शब्दों से लेकर 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का होना अनिवार्य है।)


युनियन हायस्कूल मुंबई में मनाए गए ‘वृक्षारोपण समारोह’ का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)


अपने विद्यालय में मनाए गए ‘‘वाचन प्रेणा दिवस’’ कार्यक्रम का वृत्तांत लिखिए।


अपने विद्यालय में मनाए गए 'राजभाषा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए 'वसुंधरा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


अपने विद्यालय में मनाए गए 'क्रीड़ा दिवस' का वृत्तांत रोचक भाषा में लिखिए।(लगभग ६० से ८० शब्दों में)

(वृत्‍तांत में स्‍थल, काल और घटना का होना अनिवार्य है।)


‘अपने क्षेत्र की पर्यावरण संबंधी समस्याओं और उनके समाधान हेतु संभावित उपायों’ पर एक वृत्‍तांत तैयार कीजिए।


गुरुकृपा विद्यालय, वीड में मनाए गए ‘स्वतंत्रता दिन’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×