Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अंतरिक्ष में सुनीता के बाल खड़े क्यों रहते होंगे? बाल नीचे क्यों नहीं बैठते थे?
Advertisements
उत्तर
जब हम अंतरिक्ष में जाते हैं तो गुरुत्वाकर्षण बल शून्य हो जाता है इसलिए सुनीता के बाल खड़े थे और बैठते नहीं थे।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
क्या अर्जेंटीना के लोग उलटे खड़े हैं?
चित्र बनाकर या एक्टिंग करके यह सब बताओ।
क्या अब बता सकते हो कि अंतरिक्ष में सुनीता के बाल खड़े क्यों थे?
सोचो किसी भी ढलाने से पानी नीचे की ओर ही क्यों बहता है? पहाड़ से भी पानी नीचे की ओर ही बहता है, ऊपर की ओर क्यों नही चढ़ता?
इस खेल के लिए एक छोटा पत्थर (बेर के बराबर), एक बड़ा पत्थर (नींबू के बराबर), और एक कागज़ का रोल लो। कागज़ की कई तहों से रोल बन सकता है।
- लगभग दो फुट लंबी डोरी लो।
- डोरी के एक सिरे पर छोटा पत्थर बाँधो। कागज़ पर चूहा बनाकर पत्थर पर चिपकाओ या बाँधो।
- अब डोरी के दूसरे सिरे को कागज़ के एक रोल में डालों।
- इस सिरे पर बड़ा पत्थर बाँधो और कागज़ पर बनाया हाथी उस पर चिपकाओ।
- कागज़ के रोल को गोल-गोल घुमाओ ताकि छोटा पत्थर घूमने लगे।
- खींच रहा है न चूहा हाथी को! खेल में चूहे ने ऐसा कमाल कैसे दिखाया होगा?
क्या चाँद सिक्के की तरह चपटा होगा या बॉल की तरह गोल?
आज चाँद को देखो और उसका चित्र बनाओ। एक हफ़्ते बाद कैसा दिखता है और 15 दिन बाद कैसा दिखता है, उसका भी चित्र बनाओ।
| आज की तारीख | एक हफ़्ते बाद की तारीख | 15 दिन बाद की तारीख |
| ______ | ______ | ______ |
अगली पूर्णमासी कब है? उस दिन चाँद किस समय निकलेगा? कैसा दिखेगा?
आसमान को ध्यान से 5 मिनट तक देखो।
- क्या-क्या देख पाए?
- क्या कोई चीज़ चलती हुई सी भी दिखी? यह क्या हो सकता है?
- क्या वह तारा होगा या 'टूटता तारा' या कोई उपग्रह - जिसका इस्तेमाल टी.वी. के लिए, टेलीफोन या मौसम की जानकारी के लिए करते हैं। पता करो।
दिल्ली में कुछ दिनों तक चाँद के निकलने और डूबने का समय तालिका में दिया गया है।
| तारीख | चाँद निकलने का समय घंटा : मिनट |
चाँद डूबने का समय घंटा : मिनट |
| 28-10-2007 | 19:16 | 08:5 |
| 29-10-2007 | 20:17 | 10:03 |
| 30-10-2007 | 21:22 | 11:08 |
| 31-10-2007 | 22:29 | 12:03 |
28 अक्तूबर को चाँद शाम के ______ बजकर ______ मिनट पर निकला।
29 अक्तूबर को चाँद शाम के ______ बजकर ______ मिनट पर निकला।
29 अक्तूबर को चाँद निकलने में ______ घंटे ______ मिनट का फ़र्क आया।
