मराठी

दिल्ली में कुछ दिनों तक चाँद के निकलने और डूबने का समय तालिका में दिया गया है। तारीख चाँद निकलने का समय घंटा : मिनट चाँद डूबने का समय घंटा : मिनट 28-10-2007 19:16 08:5 29-10-2007

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दिल्ली में कुछ दिनों तक चाँद के निकलने और डूबने का समय तालिका में दिया गया है।

तारीख चाँद निकलने का समय
घंटा : मिनट
चाँद डूबने का समय
घंटा : मिनट
28-10-2007 19:16 08:5
29-10-2007 20:17 10:03
30-10-2007 21:22 11:08
31-10-2007 22:29 12:03

28 अक्तूबर को चाँद शाम के ______ बजकर ______ मिनट पर निकला।

29 अक्तूबर को चाँद शाम के ______ बजकर ______ मिनट पर निकला।

29 अक्तूबर को चाँद निकलने में ______ घंटे ______ मिनट का फ़र्क आया।

रिकाम्या जागा भरा
टीपा लिहा
Advertisements

उत्तर

  • 28 अक्तूबर को चाँद शाम के 19 बजकर 16 मिनट पर निकला।
  • 29 अक्तूबर को चाँद शाम के 20 बज कर 22 मिनट पर निकला।
  • 29 अक्तूबर को चाँद निकलने में 1 घंटे 6 मिनट का फ़र्क आया।
shaalaa.com
सुनीता अंतरिक्ष में
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 11: सुनीता अंतरिक्ष में - तालिका देखो और बताओ [पृष्ठ १०७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Paryavaran Adhyyan Aas-Paas [Hindi] Class 5
पाठ 11 सुनीता अंतरिक्ष में
तालिका देखो और बताओ | Q 1 | पृष्ठ १०७

संबंधित प्रश्‍न

क्या अर्जेंटीना के लोग उलटे खड़े हैं?


अंतरिक्ष में सुनीता के बाल खड़े क्यों रहते होंगे? बाल नीचे क्यों नहीं बैठते थे?


इस खेल के लिए एक छोटा पत्थर (बेर के बराबर), एक बड़ा पत्थर (नींबू के बराबर), और एक कागज़ का रोल लो। कागज़ की कई तहों से रोल बन सकता है।

  • लगभग दो फुट लंबी डोरी लो।
  • डोरी के एक सिरे पर छोटा पत्थर बाँधो। कागज़ पर चूहा बनाकर पत्थर पर चिपकाओ या बाँधो।
  • अब डोरी के दूसरे सिरे को कागज़ के एक रोल में डालों।
  • इस सिरे पर बड़ा पत्थर बाँधो और कागज़ पर बनाया हाथी उस पर चिपकाओ।
  • कागज़ के रोल को गोल-गोल घुमाओ ताकि छोटा पत्थर घूमने लगे।
  • खींच रहा है न चूहा हाथी को! खेल में चूहे ने ऐसा कमाल कैसे दिखाया होगा?

  • क्या तुम अपने राज्य को पहचान पाए? नक्शे पर उसका नाम लिखो।
  • तुम्हारे राज्य से लगे हुए, कौन-से राज्य हैं?
  • क्या तुम कभी किसी और राज्य में गए हो?
  • शाहमीर यह सोचता है कि राज्यों के बीच में ज़मीन पर लाइन बनी होती है। तुम इस बारे में क्या सोचते हो?

अगली पूर्णमासी कब है? उस दिन चाँद किस समय निकलेगा? कैसा दिखेगा?


आसमान को ध्यान से 5 मिनट तक देखो।

  • क्या-क्या देख पाए?
  • क्या कोई चीज़ चलती हुई सी भी दिखी? यह क्या हो सकता है?
  • क्या वह तारा होगा या 'टूटता तारा' या कोई उपग्रह - जिसका इस्तेमाल टी.वी. के लिए, टेलीफोन या मौसम की जानकारी के लिए करते हैं। पता करो।

अगर तुमने आज शाम को सात बजे चाँद निकलते देखा तो क्या कल भी ठीक सात बजे चाँद देख पाओगे?


31 अक्तूबर को चाँद डूबने का समय 12:03 दिया है। क्या तुमने कभी दिन के बारह बजे चाँद देखा है? दिन में हमें चाँद-तारे आसानी से क्यों नहीं दिखते?


देखो, पृथ्वी कैसी दिख रही है? चाँद की सतह कहाँ दिख रही है? चित्र देखने के बाद तुम्हारे मन में क्या कुछ सवाल आए? सवाल लिखो और क्लास में चर्चा करो।


सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी को देखकर कहा - “यहाँ से अलग-अलग देश नहीं दिखते। ये लाइनें तो कागज़ पर ही होती हैं।" इससे तुम क्या समझे?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×