मराठी

52 ताशों की एक गड्डी में से एक ताश निकाला जाता है। इसके लाल रंग का मुख कार्ड होने की प्रायिकता ______ है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

52 ताशों की एक गड्डी में से एक ताश निकाला जाता है। इसके लाल रंग का मुख कार्ड होने की प्रायिकता ______ है।

पर्याय

  • `3/26`

  • `3/13`

  • `2/13`

  • `1/2`

MCQ
रिकाम्या जागा भरा
Advertisements

उत्तर

52 ताशों की एक गड्डी में से एक ताश निकाला जाता है। इसके लाल रंग का मुख कार्ड होने की प्रायिकता `underlinebb(3/26)` है।

स्पष्टीकरण:

52 कार्डों की एक गड्डी में 12 फेस कार्ड हैं, यानी 6 लाल और 6 काले कार्ड।

तो, लाल फेस कार्ड मिलने की प्रायिकता = `6/52 = 3/26`

shaalaa.com
भूमिका: प्रायिकता
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 13: साँख्यिकी और प्रायिकता - प्रश्नावली 13.1 [पृष्ठ १६२]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
पाठ 13 साँख्यिकी और प्रायिकता
प्रश्नावली 13.1 | Q 18. | पृष्ठ १६२

संबंधित प्रश्‍न

जब एक पासे को फेंका जाता है, तो 3 से छोटी एक विषम संख्या आने की प्रायिकता ______ है। 


कोई लड़की यह परिकलित करती है कि उसके द्वारा एक लॉटरी में प्रथम पुरस्कार जीतने की प्रायिकता 0.08 है। यदि 6000 टिकट बेचे गये हैं, तो उस लड़की ने कितने टिकट खरीदे हैं?


मैं तीन सिक्कों को एक साथ उछालता हूँ। संभव परिणाम कोई चित नहीं, 1 चित, 2 चित या 3 चित है। अतः, मैं कहता हूँ की कोई चित प्राप्त न करने की प्रायिकता `1/4` है। इस निष्कर्ष में क्या गलती है?


24 बल्ब वाले एक डिब्बे में 6 खराब बल्ब हैं। इसमें से एक बल्ब यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि यह बल्ब खराब नहीं होगा? यदि चुना हुआ बल्ब खराब है और इसे प्रतिस्थापित नहीं किया जाता है तथा शेष बल्बों में से एक अन्य बल्ब यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है, तो इसकी प्रायिकता क्या है कि यह दूसरा बल्ब खराब होगा?


बच्चों के एक खेल में, 8 त्रिभुज हैं, जिसमें से 3 नीले और शेष लाल हैं। साथ ही, इस खेल में 10 वर्ग हैं जिसमें से 6 नीले हैं और शेष लाल हैं। इनमें से एक टुकड़ा यादृच्छिक रूप से खो जाता है। इस टुकड़े के निम्नलिखित होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए -

नीले रंग का वर्ग


बच्चों के एक खेल में, 8 त्रिभुज हैं, जिसमें से 3 नीले और शेष लाल हैं। साथ ही, इस खेल में 10 वर्ग हैं जिसमें से 6 नीले हैं और शेष लाल हैं। इनमें से एक टुकड़ा यादृच्छिक रूप से खो जाता है। इस टुकड़े के निम्नलिखित होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए -

लाल रंग का त्रिभुज


जैसे-जैसे एक सिक्के के उछालों की संख्या बढ़ती जाती है, चितों की संख्या और पटों की संख्या का अनुपात `1/2` हो जाता है। क्या यह सही है? यदि नहीं, तो इसे सही रूप में लिखिए। 


पैक किए गए प्रत्येक डिब्बे में बल्बों की संख्या 40 है। इनमें से 700 डिब्बों के खराब बल्बों की संख्या ज्ञात करने के लिए जाँच की गई तथा इसके परिणाम निम्नलिखित सारणी में दिए गए हैं :

खराब बल्बों की संख्या 0 1 2 3 4 5 6 6 से अधिक
बारंबारता 400 180 48 41 18 8 3 2

इन डिब्बों में से एक डिब्बा यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि इस डिब्बे में

  1. कोई बल्ब खराब नहीं होगा? 
  2. खराब बल्बों की संख्या 2 से 6 तक होगी?
  3. 4 से कम खराब बल्ब होंगे?

पिछले 200 कार्य दिवसों में, किसी मशीन द्वारा निर्मित खराब पुर्जों की संख्या निम्नलिखित सारणी में दी गई है : 

खराब पुर्जों की संख्या 0 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13
दिन 50 32 22 18 12 12 10 10 10 8 6 6 2 2

इसकी प्रायिकता निर्धारित कीजिए कि कल के उत्पादन में 5 से अधिक खराब पुर्जे नहीं होंगे।


कुछ समय पहले ही किए गए एक सर्वे में यह पाया गया कि एक फैक्ट्री के श्रमिकों की आयु का बंटन निम्नलिखित है : 

आयु (वर्षों में) 20 – 29 30 – 39 40 – 49 50 – 59 60 और उससे ऊपर
श्रमिकों की संख्या 38 27 86 46 3

यदि इनमें से एक व्यक्ति यादृच्छिक रूप से चुना जाता है तो इसकी क्या प्रायिकता है कि वह व्यक्ति 30 और 39 वर्ष के बीच की आयु का होगा?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×