Advertisements
Advertisements
प्रश्न
20% (w/w) जलीय KI का घनत्व 1.202 g mL−1 हो तो KI विलयन की (क) मोललता (ख) मोलरता (ग) मोल-अंश की गणना कीजिए।
Advertisements
उत्तर
20% (द्रव्यमान/द्रव्यमान) जलीय KI विलयन का अभिप्राय है कि KI का द्रव्यमान = 20 g
विलयन में जल को द्रव्यमान = 100 g
जल का द्रव्यमान = 100 – 20 = 80 g = 0.080 kg
(क) विलयन की मोललता की गणना:
KI का मोलर द्रव्यमान = 39 +127 = 166 g mol−1
KI के मोलों की संख्या = `(20 "g")/(166 "g mol"^-1)`
= 0.120 mol
विलयन की मोललता = `"KI के मोलों की संख्या"/"विलयन का kg में द्रव्यमान"`
= `(0.120 "mol")/(0.080 "kg")`
= 1.5 mol kg−1
(ख) विलयन की मोलरता की गणना:
विलयन का घनत्व = 1.202 g mL−1
विलयन का आयतन = `"द्रव्यमान"/"घनत्व"`
= `(100 "g")/(1.202 "g mL"^-1)`
= 83.2 mL
= 0.0832 L
विलयन की मोलरता = `"विलयन के मोलों की संख्या"/"विलयन का आयतन (लीटर में)"`
= `(0.120 "mol")/(0.0832 "L")`
= 1.44 M
(ग) KI के मोल-अंश की गणना:
KI के मोलों की संख्या = 0.120 mol
H2O के मोलों की संख्या = `("H"_2"O का द्रव्यमान")/("H"_2"O का मोलर द्रव्यमान")`
= `(80 "g")/(18 "g mol"^-1)`
= 4.44 mol
KI का मोल-अंश = `"KI के मोलों की संख्या"/"विलयन में मोलों की कुल संख्या"`
= `0.120/(0.120 + 4.44)`
= `0.120/4.560`
= 0.0263
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
यदि 22 g बेन्जीन में 122 g कार्बन टेट्राक्लोराइड घुली हो तो बेन्जीन एवं कार्बन टेट्राक्लोराइड के द्रव्यमान प्रतिशत की गणना कीजिए।
एक विलयन में बेन्जीन का 30 द्रव्यमान % कार्बन टेट्राक्लोराइड में घुला हुआ हो तो बेन्जीन के मोल-अंश की गणना कीजिए।
निम्न पद को परिभाषित कीजिए –
मोलरता
निम्न पद को परिभाषित कीजिए –
द्रव्यमान प्रतिशत
प्रयोगशाला कार्य के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला सांद्र नाइट्रिक अम्ल द्रव्यमान की दृष्टि से नाइट्रिक अम्ल का 68% जलीय विलयन है। यदि इस विलयन का घनत्व 1.504 g mL−1 हो तो अम्ल के इस नमूने की मोलरता क्या होगी?
ग्लूकोस का एक जलीय विलयन 10% (w/w) है। विलयन की मोललता तथा विलयन में प्रत्येक घटक का मोल-अंश क्या है? यदि विलयन का घनत्व 1.2 g mL−1 हो तो विलयन की मोलरता क्या होगी?
यदि किसी झील के जल का घनत्व 1.25 g mL−1 है तथा उसमें 92 g Na+ आयन प्रति किलो जल में उपस्थित हैं, तो झील में Na+ आयन की मोललता ज्ञात कीजिए।
नैलॉर्फ़ीन (C19H21NO3) जो कि मॉर्फीन जैसी होती है, का उपयोग स्वापक उपभोक्ताओं द्वारा स्वापक छोड़ने से उत्पन्न लक्षणों को दूर करने में किया जाता है। सामान्यतया नैलॉर्फ़ीन की 1.5 mg खुराक दी जाती है। उपर्युक्त खुराक के लिए 1.5 × 10−3 m जलीय विलयन का कितना द्रव्यमान आवश्यक होगा?
किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?
x (मात्रा अंश)
किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?
M (मोलरता)
