मराठी

द्रव्यमान की दृष्टि से 25% विलयन के 300 g एवं 40% के 400 g को आपस में मिलाने पर प्राप्त मिश्रण का द्रव्यमान प्रतिशत सांद्रण निकालिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

द्रव्यमान की दृष्टि से 25% विलयन के 300 g एवं 40% के 400 g को आपस में मिलाने पर प्राप्त मिश्रण का द्रव्यमान प्रतिशत सांद्रण निकालिए।

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

25% विलयन का तात्पर्य है कि 25 g विलेय 100 g विलयन में उपस्थित है तथा 40% विलयन का तात्पर्य है कि 40 g विलेय 100 g विलयन में उपस्थित है।

300 g विलयन में विलेय = `(25 xx 300)/100` = 75 g

400 g विलयन में विलेय = `(40 xx 400)/100` = 160 g

∴ विलेय का कुल द्रव्यमान = 75 + 160 = 235 g

विलयन की कुल मात्रा = 300 + 400 = 700 g

∴ मिश्रण में विलेय का द्रव्यमान प्रतिशत = `(235 xx 100)/700` = 33.57%

और, परिणामी विलयन में विलायक का द्रव्यमान प्रतिशत (w/w),

= (100 − 33.57)%

= 66.43%

shaalaa.com
विलयनों की सांद्रता को व्यक्त करना
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 1: विलयन - अभ्यास [पृष्ठ २८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Rasayan Bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
पाठ 1 विलयन
अभ्यास | Q 1.7 | पृष्ठ २८

संबंधित प्रश्‍न

एक विलयन में बेन्जीन का 30 द्रव्यमान % कार्बन टेट्राक्लोराइड में घुला हुआ हो तो बेन्जीन के मोल-अंश की गणना कीजिए।


निम्न पद को परिभाषित कीजिए –

मोललता


यदि 1 g मिश्रण में Na2CO3 एवं NaHCO3 के मोलों की संख्या समान हो तो इस मिश्रण से पूर्णतः क्रिया करने के लिए 0.1 M HCl के कितने mL की आवश्यकता होगी?


एक पेय जल का नमूना क्लोरोफॉर्म (CHCl3) से कैंसरजन्य समझे जाने की सीमा तक बहुत अधिक संदूषित है। इसमें संदूषण की सीमा 15 ppm (द्रव्यमान में) है –

  1. इसे द्रव्यमान प्रतिशत में व्यक्त कीजिए।
  2. जल के नमूने में क्लोरोफॉर्म की मोललता ज्ञात कीजिए।

निम्नलिखित में से कौन-सी इकाई विलयन की सांद्रता का वाष्प दाब से संबंध बताने के लिए उपयोगी है?


0.01 M गलूकोस विलयन की तुलना में 0.01 M MgCl2 विलयन वेर हिमांक में अवनमन ______ होगा।


किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?

w/w (द्रव्यमान प्रतिशत)


किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?

V/V (आयतन प्रतिशत)


किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?

w/V (आयतन से भार प्रतिशत)


किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?

m (मोललता)


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×