हिंदी

SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा - Maharashtra State Board Important Questions

Advertisements
विषयों
अध्याय
विषयों
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  241 to 260 of 1056  next > 

भारत एवं ब्राजील की अर्थव्यवस्था ______ प्रकार की हैं।

Appears in 1 question paper
Chapter: [8] अर्थव्यवस्था एवं व्यवसाय
Concept: ब्राज़ील की आर्थिक क्रियाएँ

संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए: 

भारत में खनन

Appears in 1 question paper
Chapter: [8] अर्थव्यवस्था एवं व्यवसाय
Concept: भारत की आर्थिक क्रियाएँ

आलेख का निरीक्षण कीजिए तथा दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

  1. यह आलेख किस प्रकार का है?

  2. इस आलेख में क्या दर्शाया गया है?

  3. कौनसे वर्ष में सकल घरेलू उत्पादन का प्रतिशत समान है?

  4. वर्ष 2010 में भारत के व्यापार में सकल घरेलू उत्पादन का प्रतिशत क्‍या था?

  5. वर्ष 2000 में कौनसे देश में सकल घरेलू उत्पादन का प्रतिशत व्यापार में अधिक था?

  6. वर्ष 2016 में भारत एवं ब्राजील के व्यापार में सकल घरेलू उत्पादन के प्रतिशत में कितना अन्तर है?

Appears in 1 question paper
Chapter: [8] अर्थव्यवस्था एवं व्यवसाय
Concept: ब्राज़ील एवं भारत के व्यापार

आलेख का निरीक्षण कीजिए तथा दिए. गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

भारत एवं ब्राजील

राष्ट्रीय उत्पाद में योगदान तथा उसमें संलग्न जनसंख्या

  1. आलेख में कौन-से क्षेत्र दिखाए गए हैं?
  2. भारत के सकल राष्ट्रीय उत्पाद में कौन-सा क्षेत्र सर्वाधिक योगदान देता है?
  3. ब्राजील की कितने प्रतिशत जनसंख्या प्राथमिक क्षेत्र में कार्यरत है?
  4. दिए गए दो देशों में से किस देश में राष्ट्रीय आय में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान सबसे कम है?
  5. सकल राष्ट्रीय उत्पाद में तृतीयक क्षेत्र का योगदान किस देश का कम है?
  6. ब्राजील की 19% जनसंख्या किस उत्पाद क्षेत्र में लगी है?
Appears in 1 question paper
Chapter: [8] अर्थव्यवस्था एवं व्यवसाय
Concept: अर्थव्यवस्था एवं व्यवसाय

सही या गलत कारण सहित बताइए:

पर्यटन अदृश्य स्वरूप का व्यापार है।

Appears in 1 question paper
Chapter: [9] पर्यटन, परिवहन एवं संचार
Concept: भारत मे पर्यटन स्थल

भौगोलिक कारण लिखिए।

ब्राज़ील में जल परिवहन का विकास नहीं हुआ है।

Appears in 1 question paper
Chapter: [9] पर्यटन, परिवहन एवं संचार
Concept: ब्राज़ील में परिवहन

भारत का मानक समय किस रेखांश पर निश्चित किया जाता है?

Appears in 1 question paper
Chapter: [9] पर्यटन, परिवहन एवं संचार
Concept: भारत में संचार

उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

  'अ' स्तंभ    'ब' स्तंभ
(1) ट्रांस अमेजोनियन मार्ग (a) टिक
(2) कंटीली झाड़ियों वाला वन (b) फुटबॉल
(3) मैदानी प्रदेश (c) प्रमुख महामार्ग
(4) ब्राजील का प्रसिद्ध खेल (d) खेजड़ी
    (e) पंजाब
    (f) क्रिकेट
Appears in 1 question paper
Chapter: [9] पर्यटन, परिवहन एवं संचार
Concept: ब्राज़ील में परिवहन

ब्राजील में परिवहन के लिए  ______ का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है।

Appears in 1 question paper
Chapter: [9] पर्यटन, परिवहन एवं संचार
Concept: ब्राज़ील में परिवहन

नीचे दिए गए भारत के मानचित्र का निरीक्षण कीजिए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  1. मानचित्र का शीर्षक एवं उपशीर्षक क्या है?
  2. सर्वाधिक सड़क घनत्व किस क्षेत्र में है?
  3. पश्चिमी तट पर दो बंदरगाहों के नाम लिखिए।
  4. पोरबंदर से सिलचर राजमार्ग का नाम लिखिए।
  5. कोलकाता के पास स्थित द्वीप का नाम लिखिए।
Appears in 1 question paper
Chapter: [9] पर्यटन, परिवहन एवं संचार
Concept: भारत में परिवहन

निम्न मुद्दों के आधार पर पद्य विश्लेषण कीजिए:

‘उड़ चल, हारिल’

१. रचनाकार का नाम

२. रचना का प्रकार/की विधा

३. पसंदीदा पंक्ति

४. पसंद होने का कारण

५. रचना से प्राप्त प्रेरणा

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.01] उड़ चल, हारिल (पद्य)
Concept: उड़ चल, हारिल

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

        उर्मि ने कलाई को रोशनी तक ले जाकर टाइम देखा, फिर खीझ में धीरे-से फुसफुसाई, ‘‘नो...ओ नो !’’ बूढ़ा उतरकर ऑटो के इर्द-गिर्द घूमने लगा ‘‘पंचर हो गया ... दस मिनट लगेंगे। आप फिकर न करें !’’

        फिर एक बार ऑटो पटरी के साथ खड़ा हो गया। बूढ़े ने आगे से प्लग-पाना, जैक और स्‍टेपनी निकाल ली, फिर बैठकर जैक लगाने लगा।

        उर्मि ऑटो से उतर फुटपाथ पर चढ़ गई। उद्‌विग्‍न-सी, सिर नीचे किए छोटे-छोटे कदमों से टहलने लगी। अब टाइम ज्‍यादा हो गया है, ये गुस्सा कर रहे होंगे। बच्चे तो मेरे जिम्‍मे ही मानकर चलते हैं ... उसने सोचा।

        आकाश बादलों से पटा हुआ था। दूर कभी-कभी बिजली चमक जाती थी जिसकी तेज रोशनी आस-पास के घिरे अँधेरे में दिखाई दे रही थी।

        अचानक मोबाइल बजने की आवाज ने उसे चौंका दिया। ये चिंता कर रहे होंगे? उसने जल्‍दी से मोबाइल कान से लगा लिया ...‘‘हैलो !’’

(1) उत्तर लिखिए: (2)

वाहन मरम्मत के साधन
(i) ____________
(ii) ___________

 

उर्मि की मानसिक स्थिति
(i) ____________
(ii) ___________

(2) नौकरी पेशा करनेवाली महिलाओं की समस्याओं पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.02] डिनर (पूरक पठन)
Concept: डिनर

निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर "मेरी स्मृति" कविता का पद्य विश्लेषण कीजिए:

  1. रचनाकार का नाम
  2. रचना का प्रकार
  3. पसंदीदा पंक्ति
  4. पसंद होने का कारण
  5. रचना से प्राप्त संदेश/प्रेरणा 
Appears in 1 question paper
Chapter: [1.04] मेरी स्‍मृति (पद्य)
Concept: मेरी स्‍मृति

निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

महुआ खड़ा
बिछा श्वेत चादर
किसे जोहता।

किसकी व्यथा
छा गई बन घटा
नभ है घिरा।

साँझ का तारा
किसे खोजने आया
आम निशा में।

कौन संदेशा
ले पवन आया है
सुनने तो दो।

(1) उचित मिलान कीजिए: (2)

‘अ’ ‘आ’
(i) महुआ आम
(ii) साँझ पवन
(iii) संदेशा श्वेत चादर
(iii) व्यथा तारा
  घटा

(2) (i) निम्नलिखित शब्दों के लिंग पहचानकर लिखिए: (1)

  1. नभ - ______
  2. निशा - ______

(ii) निम्नलिखित शब्दों के वचन परिवर्तन कीजिए: (1)

  1. तारा - ______
  2. घटा - ______

(3) उपर्युक्त पद्यांश से किसी एक हाइकु का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.04] मेरी स्‍मृति (पद्य)
Concept: मेरी स्‍मृति

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

मेरे मन में ढेरों सवाल उठते। आखिर ये इस तरह ‘वी’ आकार बनाकर क्यों उड़ रहे हैं ? ये सब कहाँ जा रहे हैं ? सबसे पीछेवाला सबसे आगे क्यों नहीं आने की कोशिश कर रहा ? बीचवाला क्यों अपनी जगह पर उसी रफ्तार से चला जा रहा है ? क्या किसी ने इन्हें निर्देश दिया है कि ऐसे ही उड़ना है ? कौन है इनका निर्देशक ?

बहुत से सवाल लेकर जब मैं माँ के पास आता, तो माँ मेरा सिर सहलातीं। कहती कि ये मानसरोवर के राजहंस हैं।

‘‘तो ये सारे हंस जो इस तरह एक गति से उड़ते हैं, उसका क्या मतलब हुआ ?’’

‘‘ये आपस में रिश्तेदार हैं।’’

‘‘सबसे आगे वाला उनका नेता होता है। वही उड़ने की रफ्तार और दिशा तय करता है। उसके पंखों को बाकियों से ज्यादा मेहनत करनी होती है। सामने आने वाले खतरों को वह पहले पहचानता है। वह हवा को काटता है, उसके बाद बाकी के हंस हवा को काटते हुए चलते हैं और अपने से पीछे उड़ने वाले हंसों के लिए वह उड़ान को आसान बनाते चलते हैं।’’ - माँ कहतीं।

(1) कृति पूर्ण कीजिए:   (2)

(2) विशेषताएँ लिखिए :      (2)

(3) 'पक्षियों में पाया जाने वाला अनुशासन' विषय पर 30 से 40 शब्दों में अपने विचार लिखिए।    (3)

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.06] दो संस्‍मरण : हंस और आदमी, आत्‍मीय रिश्ते
Concept: हंस और आदमी

निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

ऊर्ध्वतम ही है चलना
जैसे पृथिवी चलकर गौरीशंकर बनती !
छूट गए पीछे
कस्तूरी मृगवाले वे मधु मानव-से उत्सव जंगल,
ग्रीष्म तपे
तँबियारे झरे पात की
वे वनानियाँ, गिरे चीड़फूलों से लदी भूमि
औ’ औषधियों के वल्कल पहने
परम हितैषी वृक्ष
सभी कुछ छूट गए ।

(1) उचित मिलान कीजिए:     (2)

  उत्तर
(i) औषधि   ताप
(ii) ग्रीष्म   वल्कल
(iii) कस्तूरी   पात
(iv) तौबियारे   उत्सव
(v)     मृग

(2) पद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए:     (2)

  1. विलोम शब्द:
    1. आगे × ______
    2. अहितैषी × ______
  2. समानार्थी शब्द :
    1. पेड़ = ______
    2. वन = ______

(3) प्रथम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए।     (2)

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.07] हिम (पद्य)
Concept: हिम

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

           मुझे जोधपुर जाना था। बस आने में देरी थी। अतः बस स्टॉप पर बस के इंतजार में बैठा था। वहाँ बहुत से यात्रियों का जमघट लगा हुआ था। सभी बातों में मशगूल थे अतः अच्छा-खासा शोर हो रहा था।

           अचानक एक आवाज ने मेरा ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। एक दस वर्षीय लड़का फटा-सा बैग लटकाए निवेदन कर रहा था - ‘‘बाबू जी, पॉलिश करा लो।’’

           मेरे मना करने पर उसने विनीत मुद्रा में कहा - ‘‘बाबू जी, करा लो। जूते चमका दूँगा। अभी तक मेरी बोहनी नहीं हुई है।’’

           मैं घर से जूते पॉलिश करके आया था अतः मैंने उसे स्पष्ट मना कर दिया।

           वह दूसरे यात्री के पास जाकर विनय करने लगा। मैं उसी ओर की देखने लगा। वह रह-रहकर यात्रियों से अनुनय-विनय कर रहा था- ‘‘बाबू जी, पॉलिश करा लो। जूते चमका दूँगा। अभी तक मेरी बोहनी नहीं हुई है।’’

           मेरे पास ही एक सज्जन बैठे थे। वे भी उस लड़के को बड़े गौर से देख रहे थे। शायद उन्हें उसपर दया आई। उन्होंने उसे पुकारा तो वह प्रसन्न होकर उनके पास आया और वहीं बैठ गया।

(1) संजाल पूर्ण कीजिए: (2)

(2) कारण लिखिए: (2)

  1. लेखक का लड़के को मना करना - ______
  2. लड़के का प्रसन्न होना - ______

(3) ‘स्वावलंबन का महत्त्व’ इस विषय पर 30 से 40 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (3)

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.11] दो लघुकथाएँ - मौन, असाधारण
Concept: असाधारण

निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

दिल के सूरज को, सलीबों पे चढ़ाने वालो।
रात ढल जाएगी, इक रोज जमाने वालो।

में तो खुशबू हूँ, किसी फूल में बस जाऊँगा,
तुम कहाँ जाओगे, कॉँटों के बिछाने वालो।

मैं उसूलों के उजालों में रहा करता हैँ,
सोच लों मेरी तरफ लौट के आने वालो।

उँगलियाँ तुमपे उठाएगी ये दुनिया इक दिन,
अपने 'बेदिल' से नजर फेर के जाने वालो।

(1) जोड़ियाँ मिलाकर फिर से लिखिए :  (2)

'अ' 'आ'
(i) दिल का सूरज (अ) बेदिल से
(ii) खुशबू बसेगी (ब) उसूलों के
(iii) उजालों में रहना (क) फूल में
(iv) नजर फेर लेना (ड) सलीबों पे चढ़ेगा

(2) 'बुरा जो देखन मैं चला, मुझसे बुरा न कोय' इस विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए।  (2)

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.12] गजलें (पूरक पठन)
Concept: गजलें

निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

जहाँ पर भाईयों में प्यार का सागर नहीं होता,
वो ईंटों का मकाँ होता है, लेकिन घर नहीं हाेता।

जो अपने देश पर कटने का जज्‍बा ही न रखता हो,
वो चाहे कुछ भी हो सकता है, लेकिन सर नहीं होता।

जो समझौते की बातें हैं, खुले दिल से ही होती हैं,
जो हम मिलते हैं उनसे, हाथ में खंजर नहीं होता।

हकीकत और होती है, नजर कुछ और आता है,
जहाँ पर फूल खिलते हैं, वहाँ पत्‍थर नहीं होता।

  1. एक/दो शब्दों में उत्तर लिखिए:    (2)
    1. जहाँ भाईयों में प्यार होता है वहाँ - ______
    2. जिसमें अपने देश पर कटने का जज्‍बा होता है उसे - ______
    3. जहाँ समझौते की बातें होती हैं वहाँ - ______
    4. जहाँ फूल खिलते हैं वहाँ - ______
  2. 'अपनत्व की भावना' विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए।   (2)
Appears in 1 question paper
Chapter: [1.12] गजलें (पूरक पठन)
Concept: गजलें

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

           शामनाथ की पार्टी सफलता के शिखर चूमने लगी। कहीं कोई रुकावट न थी, कोई अड़चन न थी। मेम साहब को परदे पसंद आए थे, सोफा कवर का डिजाइन पसंद आया था, कमरे की सजावट पसंद आई थी। इससे बढ़कर क्‍या चाहिए? साहब तो चुटकुले और कहानियाँ कहने लग गए थे। दफ्तर में जितना रोब रखते थे, यहाँ पर उतने ही दोस्‍तपरवर हो रहे थे और उनकी स्‍त्री, काला गाउन पहने, गले में सफेद मोतियों का हार, सेंट और पावडर की महक से ओत-प्रोत, कमरे में बैठी सभी देशी स्‍त्रियों की आराधना का केंद्र बनी हुई थीं। बात-बात पर हँसतीं, बात-बात पर सिर हिलातीं और शामनाथ की स्‍त्री से तो ऐसे बातें कर रहीं थीं, जैसे उनकी पुरानी सहेली हो।

           इसी रौ में साढ़े दस बज गए। वक्‍त कब गुजर गया पता ही न चला।

           आखिर सब लोग खाना खाने के लिए उठे और बैठक से बाहर निकले। आगे-आगे शामनाथ रास्‍ता दिखाते हुए, पीछे चीफ और दूसरे मेहमान।

           बरामदे में पहुँचते ही शामनाथ सहसा ठिठक गए। जो दृश्य उन्होंने देखा, उससे उनकी टाँगें लड़खड़ा गईं, बरामदे में ऐन कोठरी के बाहर माँ अपनी कुर्सी पर ज्‍यों-की-त्‍यों बैठी थीं।

(1) उत्तर लिखिए: (2)

(2) लिखिए: (2)

(3) ‘समय किसी के लिए रुकता नहीं’ इस विषय पर 30 से 40 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (3)

Appears in 1 question paper
Chapter: [2.02] चीफ की दावत
Concept: चीफ की दावत
< prev  241 to 260 of 1056  next > 
Advertisements
Advertisements
Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Important Questions
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Geography [भूगोल]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Hindi [हिंदी]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Marathi (Second Language) [मराठी (द्वितीय भाषा)]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Marathi - Composite [[मराठी - संयुक्त (द्वितीय भाषा)]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Mathematics 1 - Algebra [गणित १ - बीजगणित]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Mathematics 2 - Geometry [गणित २ - ज्यामिति]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Sanskrit (Second Language) [संस्कृत (द्वितीय भाषा)]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Sanskrit - Composite [संस्कृत - संयुक्त (द्वितीय भाषा)]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Science and Technology 1 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी १]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Hindi Medium) १० वीं कक्षा Science and Technology 2 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी २]
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×