हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए : दिनांक : ______संबोधन : _

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए :  

दिनांक : ______
संबोधन : ______
अभिवादन : ______
प्रारंभ : 

      विषय विवेचन :

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

तुम्‍हारा/तुम्‍हारी,
____________
नाम : ______
पता : ______
ई-मेल आईडी : ______ 

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

दिनांक : १५ अगस्त २०२०
प्रिय विकास,
नमस्ते!  

तुम्हारा पत्र दो दिन पूर्व ही मिला। विद्यालय की वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में तुम्हारी तरफ से मिली बधाई को मैं स्वीकार करते हुए तुम्हारा धन्यवाद करता हूँ। वास्तव में मेरी इस सफलता में तुम जैसे मित्रों का मुझे सदा उत्साह दिलाते रहने का बड़ा हाथ है। तुम तो जानते हो, मंच पर बोलने में मुझे कितनी झिझक होती थी।

पर तुम जैसे मित्रों और हमारे कक्षा अध्यापक के निरंतर प्रोत्साहन से आज मुझे विद्यालय के वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैं। में इसके लिए तुम जैसे अपने सभी मित्रों और अपने कक्षा अध्यापक नरेश कौशल जी का तहे दिल से आभारी हूँ।

मेरा, उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद!

तुम्हारा मित्र,
राकेश
४/२१, भावे नगर,
माटुंगा (पूर्व),
आंबेडकर रोड, थाना |
ई-मेल आईडी : [email protected]

shaalaa.com
पत्रलेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1.11: दो लघुकथाएँ - उपयोजित लेखन [पृष्ठ ५१]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Kumarbharati Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 1.11 दो लघुकथाएँ
उपयोजित लेखन | Q १. | पृष्ठ ५१

संबंधित प्रश्न

विजय/विजया मोहिते, वरदा सोसायटी, विजयनगर, कोल्हापुर से व्यवस्‍थापक, औषधि भंडार, नागपुर को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक औषधियों की माँग करता/करती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:

शरद/शारदा इंगले, तुकाई सदन, तिलक नगर, चालीसगाँव से व्यवस्थापक मनुश्री पुस्तक भंडार, महात्मा नगर, जलगाँव को हिंदी की निम्नलिखित पुस्तकें मँगवाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।

अ. क्र. पुस्तकों के नाम लेखक प्रतियाँ
1. गोदान प्रेमचंद 4
2. पानी के प्राचीर रामदरश मिश्र 6
3. पिंजर अमृता प्रीतम 3

अपने क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप जयपुर में रहने वाले चंद्प्रकाश/चाँदनी हैं और हाल में ही आपने नया घर बनवाया है। उसके लिए बिजली का कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी को एक अनुरोध-पत्र लगभग 120 शब्दों में लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

रूपा सिंह, 9/20 दादर, मुंबई से अपने मित्र/सहेली रूपेश कुमार A/30, तिलकामांझी, भागलपुर को उसके परीक्षा में पास होने पर बधाई पत्र लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-


आप पुष्कर/परमजीत कौर हैं। आप शारीरिक शिक्षा-विज्ञान में स्नातक (ग्रेजुएशन) परीक्षा पास कर चुके हैं। साथ ही आपने अ. ब. स. अकादमी से क्रिकेट में एकवर्षीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। आपको केन्द्रीय विद्यालय में आवेदन करना है। इसके लिए क्रिकेट कोच के रिक्त पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत्त तैयार कीजिए।


आपका नाम दिशा/दक्ष है। आपकी आयु मतदान करने योग्य हो गई है। आपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए गरुण ऐप के द्वारा आवेदन कर दिया है। किन्तु काफी समय के बाद भी आपका मतदाता पहचान पत्र आपको नहीं मिला। मतदाता पहचान पत्र के वितरण में देरी की शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के बी. एल. ओ. (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) को पत्र लिखिए।


आपने हाल ही में एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और साथ ही आप बी.एड. भी कर चुके हैं। गणित के पी.जी.टी. (परा-स्नातक अध्यापक) पद के लिए अपना स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम नेहा/निखिल है। आपको केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग. में गणित अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

डाकविभाग


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×