हिंदी

तुम्हारे इलाके में सबसे पुराने पेड़ कौन-से हैं? अपने बड़ों से पता करो कि वे पेड़ कितने साल पुराने हैं? इस पेड़ पर कौन-कौन से पक्षी रहते हैं? क्या कभी तुमने कोई बड़ा पेड़ गिरा हुआ देखा है?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

तुम्हारे इलाके में सबसे पुराने पेड़ कौन-से हैं?

  • अपने बड़ों से पता करो कि वे पेड़ कितने साल पुराने हैं?
  • इस पेड़ पर कौन-कौन से पक्षी रहते हैं?
  • क्या कभी तुमने कोई बड़ा पेड़ गिरा हुआ देखा है? उसे देखकर तुमने क्या सोचा?
टिप्पणी लिखिए
Advertisements

उत्तर

मेरे गाँव में तालाब के किनारे एक बहुत बड़ा और पुराना बरगद का पेड़ है।

  • वह 150 साल से भी ज़्यादा पुराना है।
  • उस पेड़ पर बंदर, गिलहरी, गौरैया और कौवे रहते हैं।
  • हाँ, मैंने एक बड़ा पेड़ देखा है जो बाढ़ के कारण नदी के किनारे गिर गया था। मैं उस पेड़ की विशाल, मोटी और लंबी जड़ों को देखकर चकित रह गया।
shaalaa.com
जड़ों का जाल
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 19: जड़ों का जाल - बताओ [पृष्ठ १६१]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
अध्याय 19 जड़ों का जाल
बताओ | Q 1 | पृष्ठ १६१

संबंधित प्रश्न

घास का छोटा-सा पौधा भी आसानी से क्यों नहीं निकल पाया, जबकि मटर की बेल के सहारे के लिए लगी डंडी एक झटके में गिर गई?


अपने आस-पास कुछ पेड़-पौधे देखो। अंदाज़ा लगाओ, इनकी जड़ें कितनी गहरी होंगी?


तीन दिन बाद अब्दुल ने देखा कि मटर के पौधे का टूटा हुआ एक हिस्सा सूख गया था। चित्र को देखो। अंदाज़ा लगाओ, पौधे का कौन-सा हिस्सा सूखा होगा? क्यों?


तुम क्या सोचते हो कि तेज़ आँधी के बावज़ूद नीम का पेड़ क्यों नहीं गिरा?


मुरझाए हुए पौधों को पानी देने से उनकी पत्तियाँ फिर से हरी हो जाती हैं। कैसे?


तुम्हारे आस-पास ऐसे कौन-से पेड़-पौधे हैं, जिन्हें पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्हें पानी कहाँ से मिलता है? कोई दो अंदाज़ लगाओ।


अब्दुल को यह सोचकर आश्चर्य हुआ, क्या मूली भी जड़ है। क्यों?


क्या तुमने कभी किसी दीवार की दरार से कोई पौधा उगते हुए देखा है?

  • कहाँ पर?
  • उसे देखकर क्या तुम्हारे मन में कोई सवाल उठा?
  • कुछ प्रश्न बताओ। अपने बड़ों से उनके उत्तर पता करो।
  • उस पौधे का नाम पता करो, जिसे तुमने देखा।

क्लास में तीन या चार बच्चों के समूह में बँट जाओ। इन चीजों को इकट्ठा  करो।

काँच का गिलास या चौड़े मुँह वाली बोतल, रुई, रबर-बैंड या धागा, कुछ दाने साबूत मूँग, गेहूँ, बाजरा, सरसों, चना या राजमा।

अब यह प्रयोग करो। हर समूह अलग-अलग प्रकार के बीज लें। एक ही तरह के (5-6) बीजों को एक कटोरी पानी में रात भर भिगो दो। एक काँच का गिलास या फिर चौड़े मुँह वाली बोतल लो। इसके मुँह पर रुई की एक तह गीली करके रखो। इसे रबर-बैंड या धागे से बाँध दो। भीगे हुए इन बीजों को गीली रुई पर रखो। ध्यान रखें कि रुई गीली रहे। इसे दस-बारह दिन तक रोज देखो। क्या बीजों में से कुछ निकलता हुआ दिखाई दे रहा है? पौधा चौथे और आठवें दिन कैसा दिखता है, उसका चित्र बनाओ।

इन प्रश्नों के उत्तर कॉपी में लिखो

  • सूखे और भिगोये हुए बीजों में क्या अंतर दिखे?
  • अगर रुई सूखी रह जाती, तो क्या होता?
  • जड़ किंस तरफ़ उगी? तना किस तरफ़ उगा?
  • ये पौधे रुई में कितने बड़े हो पाए?
  • क्या सभी बीजों में से पौधे निकले?
  • जड़ों का रंग क्या है?
  • क्या तुम्हें जड़ों पर बाल दिखाई दे रहे हैं?
  • इन पौधों को रुई से अलग करने की कोशिश करो। क्या अलग कर पाए? क्यों?
  • तुमने देखा कि जड़ों ने रुई को जकड़ा हुआ था। तुम क्या सोचते हो, क्या इसी तरह से जड़ें मिट्टी को जकड़े रहती हैं?
  • अपने दोस्तों के उगाये हुए पौधों को भी देखो।

तुम अपने बारे में सोचो, तुम किस-किस तरह से पिछले कुछ वर्षों में बदले हो, जैसे-

  • क्या तुम्हारी लम्बाई बढ़ी है? पिछले एक साल में कितनी?
  • सोचो, अगर तुमने अपने नाखून कभी काटे ही न होते, तो वे कितने बड़े होते। अपनी कॉपी में उनका चित्र बनाकर दिखाओ।
  • तुम्हारे शरीर की क्या ऐसी कोई चीज़ है, जो बढ़ती रहती है? क्या उसे समय-समय पर काटना पड़ता है?

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×