हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

संलग्न आकृति में रेख MN ‘O’ केंद्रवाले वृत्त की जीवा है। MN = 25, जीवा MN पर बिंदु L इस प्रकार है कि, ML = 9 और d(O, L) = 5 तो इस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। - Mathematics 2 - Geometry [गणित २ - ज्यामिति]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

संलग्न आकृति में रेख MN ‘O’ केंद्रवाले वृत्त की जीवा है। MN = 25, जीवा MN पर बिंदु L इस प्रकार है कि, ML = 9 और d(O, L) = 5 तो इस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।

 

योग
Advertisements

उत्तर १

रेख OL को इस तरह बढ़ाओ कि, वह वृत्त को बिंदु A तथा B पर इस प्रकार प्रतिच्छेदित करता है कि, A-L-O तथा L-O-B.

ML = 9, OL = 5, MN = 25 ...............(दत्त)

ML + LN = MN ...........(M-L-N)

∴ 9 + LN = 25

∴ LN = 25 - 9

∴ LN = 16

मानो, AL = x

OA = OL + LA ...............(O-L-A)

∴ OA = (5 + x)

OB = OA ...........(एक ही वृत्त की त्रिज्याएँ)

∴ OB = (5 + x)

LB = LO + OB ..........(L-O-B)

∴ LB = 5 + (5 + x)

∴ LB = (10 + x)

जीवा AB तथा जीवा MN वृत्त के अंतः भाग में बिंदु L पर प्रतिच्छेदित करते है |

∴ जीवाओं के अंतःछेदन प्रमेय से,

AL × LB = ML × LN

∴ x × (10 + x) = 9 × 16

∴ 10x + x2 = 144

∴ x2 + 10x - 144 = 0

∴ x2 + 18x - 8x - 144 = 0

∴ x(x + 18) - 8(x + 18) = 0

∴ (x + 18)(x - 18) = 0

∴ x + 18 = 0 या x - 8 = 0

∴ x = -18 या x = 8

∵ किसी रेषाखंड की लंबाई ऋणात्मक नहीं हो सकती है |

∴ x = -18 यह अमान्य है |

∴ x = 8

त्रिज्या = OA = 5 + x = 5 + 8 = 13

वृत्त की त्रिज्या 13 है | 

shaalaa.com

उत्तर २

वैकल्पिक विधि :

 

रेख OX ⊥ जीवा MN 

इस प्रकार खींचो कि, M-X-N.

रेख ON खींचो |

रेख OX ⊥ जीवा MN.

वृत्त के केंद्र से जीवा पर डाला गया लंब जीवा को समद्विभाजित करता है |

∴ MX = XN = `1/2`MN

∴ MX = XN = `1/2 xx 25`

∴ MX = XN = 12.5 ...............(1)

ML + LX = MX ............(M-L-X)

∴ 9 + LX = 12.5 .............[(1) से]

∴ LX = 12.5 - 9

∴ LX = 3.5

ΔOXL में,

∠OXL = 90° ..........(रचना)

∴ पायथागोरस के प्रमेय से,

`"OL"^2 = "OX"^2 + "LX"^2`

∴ `5^2 = "OX"^2 + 3.5^2`

∴ `"OX"^2 = 5^2 - 3.5^2`

∴ `"OX"^2 = 25 - 12.25`

∴ `"OX"^2 = 12.75` ...........(2)

ΔOXN में,

∠OXN = 90° ..........(रचना)

∴ पायथागोरस के प्रमेय से,

`"ON"^2 = "OX"^2 + "XN"^2`

∴ `"ON"^2 = 12.75 + 12.5^2`

∴ `"ON"^2 = 12.75 + 156.25`

∴ `"ON"^2 = 169`

∴ ON = 13 ............(दोनों पक्षों का वर्गमूल लेने पर)

∴ वृत्त की त्रिज्या = ON = 13 

वृत्त की त्रिज्या 13 है | 

shaalaa.com
वृत्त
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 3: वृत्त - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 3 [पृष्ठ ८९]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 3 वृत्त
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 3 | Q 21. | पृष्ठ ८९

संबंधित प्रश्न

दिए गए प्रत्येक उप प्रश्न के लिए चार वैकल्पिक उत्तर दिए हैं। उनमें से उचित विकल्प चुनकर लिखिए।

परस्पर प्रतिच्छेदित करने वाले दो वृत्त एक दूसरे के केंद्र से होकर जाते हैं। यदि उनके केंद्रों के बीच की दूरी 12 सेमी हो, तो प्रत्येक वृत्त की त्रिज्या कितने सेमी होगी?


दिए गए प्रत्येक उप प्रश्न के लिए चार वैकल्पिक उत्तर दिए हैं। उनमें से उचित विकल्प चुनकर लिखिए।

‘यदि कोई वृत्त किसी समांतर चतुर्भुज की सभी भुजाओं को स्पर्श करता है, तो समांतर चतुर्भुज ______ होना चाहिए’, इस कथन में रिक्त स्थान में उचित शब्द लिखिए। 


निम्नलिखित प्रश्न में वृत्त का समीकरण ज्ञात कीजिए:

केंद्र (0, 2) और त्रिज्या 2 इकाई


निम्नलिखित प्रश्न में वृत्त का समीकरण ज्ञात कीजिए:

केंद्र (−a, –b) और त्रिज्या `sqrt("a"^2 - "b"^2)` है।


निम्नलिखित प्रश्न में से वृत्त का केंद्र और त्रिज्या ज्ञात कीजिए: 

x2 + y2 – 4x – 8y – 45 = 0


निम्नलिखित प्रश्न में से वृत्त का केंद्र और त्रिज्या ज्ञात कीजिए: 

x2 + y2 – 8x + 10y – 12 = 0


निम्नलिखित प्रश्न में से वृत्त का केंद्र और त्रिज्या ज्ञात कीजिए:

2x2 + 2y2 – x = 0


बिंदुओं (2, 3) और (−1, 1) से जाने वाले वृत्त का समीकरण ज्ञात कीजिए जिसका केंद्र रेखा x – 3y – 11 = 0 पर स्थित है।


(0, 0) से होकर जाने वाले वृत्त का समीकरण ज्ञात कीजिए जो निर्देशांक्षों पर a और b अंत: खंड बनाता है।


‘O’ केंद्र वाले वृत्त की रेख AB जीवा है। AOC वृत्त का व्यास है। AT वृत्त के बिंदु A पर बनी स्पर्शरेखा है।

इस आधार पर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

  1. दी गई जानकारी के आधार पर आकृति बनाइये।
  2. ∠CAT तथा ∠ABC की माप ज्ञात करने के लिए संबंधित प्रमेय का कथन लिखिए।
  3. क्या ∠CAT तथा ∠ABC एकरूप हैं? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×