हिंदी

निम्नलिखित मिश्रण की pH परिकलित कीजिए- 0.2 M Ca(OH)2 का 10 mL + 0.1 M HCI का 25 mL

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित मिश्रण की pH परिकलित कीजिए-

0.2 M Ca(OH)2 का 10 mL + 0.1 M HCI का 25 mL

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

0.2 M Ca(OH)2 के 10 mL = 10 × 0.2 मिली मोल = 2 मिली मोल Ca(OH)2

0.1 M HCl के 25 mL = 25 × 0.1 मिली मोल

= 2.5 मिली मोल HCl

\[\ce{Ca(OH)2 + 2HCl -> CaCl2 + 2 H2O}\]

समीकरण के अनुसार,

Ca(OH)2 के 1 मिली मोल अभिक्रिया करते हैं = HCl के 2 मिली मोल से

HCl के 2.5 मिली मोल क्रिया करेंगे = Ca(OH)2 के 1.25 मिली मोल से

शेष Ca(OH)2 = 2 − 1.25 = 0.75 मिली मोल

इस अभिक्रिया में HCl सीमाकारी अभिकर्मक है। 

विलयन का कुल आयतन = 10 + 25 mL = 35 mL

मिश्रण में Ca(OH)2 की मोलरता = `0.75/35` = 0.0214 M

∴ [OH] = 2 × 0.0214 M = 4.28 × 10−2

∴ pOH = − log [OH]

∴ pOH = − log (4.28 × 10−2) = 2 − 0.6314 = 1.37

∴ pH = 14 − 1.37 = 12.63

shaalaa.com
अल्पविलेय लवणों की विलेयता साम्यावस्था
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

लोह अयस्क से स्टील बनाते समय जो अभिक्रिया होती है, वह आयरन (II) ऑक्साइड का कार्बन मोनोक्साइड के द्वारा अपचयन है एवं इससे धात्विक लोह एवं CO2 मिलते हैं।
\[\ce{FeO(s) + CO(g) ⇌ Fe(s) + CO2(g)}\]; Kp = 0.265 atm at 1050 K
1050 K पर CO एवं CO2 के साम्य पर आंशिक दाब क्या होंगे, यदि उनके प्रारंभिक आंशिक दाब हैं-
PCO = 1.4 atm एवं `"P"_("CO"_2)` = 0.80 atm


473 K पर फॉस्फोरस पेंटाक्लोराइड PCl5 के विघटन के लिए Kc का मान 8.3 × 10-3 है। यदि विघटन इस प्रकार दर्शाया जाए, तो
\[\ce{PCl5(g) ⇌ PCl3(g) + Cl2(g)}\]; ∆rH = 124.0 kJ mol-1

यदि

  1. और अधिक PCl5 मिलाया जाए,
  2. दाब बढ़ाया जाए तथा
  3. ताप बढ़ाया जाए, तो Kc पर क्या प्रभाव होगा?

यदि पिरीडिनीयम हाइड्रोजन क्लोराइड के 0.02 M विलयन का pH 3.44 है तो पिरीडीन का आयनन स्थिरांक ज्ञात कीजिए।


क्लोरोऐसीटिक अम्ल का आयनन स्थिरांक 1.35 × 10-3 है। 0.1 M अम्ल तथा इसके 0.1 M सोडियम लवण की pH ज्ञात कीजिए।


310 K पर जल का आयनिक गुणनफल 2.7 × 10-14 है। इसी तापक्रम पर उदासीन जल की pH ज्ञात कीजिए।


निम्नलिखित मिश्रण की pH परिकलित कीजिए-

0.01 M H2SO4 का 10 mL + 0.01 M Ca(OH)2 का 10 mL


Ag2CrO4 तथा AgBr का विलेयता गुणनफल स्थिरांक क्रमशः 1.1 × 10-12 तथा 5.0 × 10-13 हैं। उनके संतृप्त विलयन की मोलरता का अनुपात ज्ञात कीजिए।


1 ग्राम कैल्सियम सल्फेट को घोलने के लिए कम से कम कितने आयतन जल की आवश्यकता होगी? (कैल्सियम सल्फेट के लिए Ksp = 9.1 × 10-6)


0.1 M HCI में हाइड्रोजन सल्फाइड से संतृप्त विलयन की सांद्रता 1.0 × 10-19 M है। यदि इस विलयन का 10 mL निम्नलिखित 0.04 M विलयन के 5 mL में डाला जाए तो किन विलयनों से अवक्षेप प्राप्त होगा? FeSO4, MnCl2, ZnCl2 एवं CdCl2


473 K पर फॉस्फोरस पेंटाक्लोराइड PCl5 के विघटन के लिए Kc का मान 8.3 × 10-3 है। यदि विघटन इस प्रकार दर्शाया जाए, तो
\[\ce{PCl5(g) ⇌ PCl3(g) + Cl2(g)}\]; ∆rH = 124.0 kJ mol-1

प्रतीप अभिक्रिया के लिए समान ताप पर Kc का मान क्या होगा?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×