हिंदी

नागराजन ने अलबम के मुख्य पृष्ठ. पर क्या लिखा और क्यों ? इसका असर कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर क्या हुआ?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

नागराजन ने अलबम के मुख्य पृष्ठ. पर क्या लिखा और क्यों ? इसका असर कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर क्या हुआ?

टिप्पणी लिखिए
Advertisements

उत्तर

नागराजन के अलबम के मुख्य पृष्ठ पर लिखा था-ए. एम. नागराजन और नीचे की पंक्तियों में लिखा था—‘इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखे नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा है, रहेगा।’ ऐसा इसलिए लिखा था ताकि उसे कोई चुराने की कोशिश न करे। यह अलबम हमेशा-हमेशा के लिए नागराजन के पास रहे। कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर इसका यह असर हुआ कि उन्होंने इसे अपने अलबम और कॉपी में उतार लिया।

shaalaa.com
गद्य (Prose) (Class 6)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 9: टिकट अलबम - कहानी से [पृष्ठ ६६]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Vasant Part 1 Class 6
अध्याय 9 टिकट अलबम
कहानी से | Q 1 | पृष्ठ ६६

संबंधित प्रश्न

यह रामकथा वाल्मीकि रामायण पर आधारित है। तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के बारे में जानकारी इकट्ठी करो और उसे चार्टपेपर पर लिखकर कक्षा में लगाओ।

जानकारी प्रस्तुत करने के निम्नलिखित बिंदु हो सकते हैं-

  • रामकथा का नाम

  • रचनाकार का नाम

  • भाषा/प्रांत


तुम हनुमान को किस रूप में देखते हो?


'तुम्हें बताऊँगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है।' − इस बात के लिए लेखिका क्या-क्या उदाहरण देती हैं?


अपने बचपन की किसी मनमोहक घटना को याद करके विस्तार से लिखो।


सन् 1935-40 के लगभग लेखिका को बचपन शिमला में अधिक दिन गुज़रा।
उन दिनों के शिमला के विषय में जानने का प्रयास करो।


केशव ने श्यामा से चिथड़े, टोकरी और दाना-पानी मँगाकर कार्निस पर क्यों रखे थे?


लेखिका का जन्म किस सदी में हुआ था?


धरती का अस्तित्व कब से है?


हाथ और हस्त एक ही शब्द के दो रूप हैं। नीचे दिए गए शब्दों में हस्त और हाथ छिपे हैं। शब्दों को पढ़कर बताओ कि हाथों का इनमें क्या काम है-
हाथघड़ी
हथौड़ा
हस्तशिल्प
हस्तक्षेप
निहत्था
हथकंडा
हस्ताक्षर
हथकरघा


कई लोग चीजें इकट्ठी करते हैं और ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाते हैं। इसके पीछे उनकी क्या प्रेरणा होती होगी। सोचो और अपने दोस्तों से इस पर बातचीत करो।


मोहन की माँ क्यों कहती है-हँसी की हँसी, दुख का दुख?


राजप्पा को अपने अलबम से चिढ़ क्यों हो गई थी?

लेखिका के कानों में किसके मधुर स्वर गूंजने लगते थे?

बहुविकल्पी प्रश्न
“संसार पुस्तक है’ पाठ के लेखक कौन हैं?


एक रोड़ा दरिया में लुढ़कता-लुढ़कता किस रूप में बदल जाता है?


‘जब तुम मेरे साथ रहती हो, तो अकसर मुझसे बहुत-सी बातें पूछा करती हो।’
यह वाक्य दो वाक्यों को मिलाकर बना है। इन दोनों वाक्यों को जोड़ने का काम जब-तो (तब) कर रहे हैं, इसलिए | इन्हें योजक कहते हैं। योजक के रूप में कभी कोई बदलाव नहीं आता, इसलिए ये अव्यय का एक प्रकार होते हैं। नीचे वाक्यों को जोड़ने वाले कुछ और अव्यय दिए गए हैं। उन्हें रिक्त स्थानों में लिखो। इन शब्दों से तुम भी एक-एक वाक्य बनाओ-
बल्कि / इसलिए / परंतु / कि / यदि / तो / न कि / या / ताकि।

  1. कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है ___________  मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
  2. मुनिया ने सपना देखा ____________ वह चंद्रमा पर बैठी है।
  3. छुट्टियों में हम सब ___________ दुर्गापुर जाएँगे _________ जालंधर।
  4. सब्ज़ी कटवा कर रखना ___________ घर आते ही मैं खाना बना लें।
  5. _________  मुझे पता होता कि शमीना बुरा मान जाएगी _______ मैं यह बात न कहती।
  6. इस वर्ष फ़सल अच्छी नहीं हुई है _________ अनाज महँगा है।
  7. विमल जर्मन सीख रहा है _________ फ्रेंच।

गांधी द्वारा भोजन परोसने के कारण आश्रमवासियों को क्या सहना पड़ता था?


आश्रम में गांधी जी कई ऐसे काम भी करते थे, जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं। पाठ से तीन अलग-अलग प्रसंग अपने शब्दों में लिखो जो इस बात का प्रमाण हो।


बाँस के विभिन्न उपयोगों से संबंधित जानकारी देश के किस भू-भाग के संदर्भ में दी गई है? एटलस में देखो।


बाँस के कई उपयोग इस पाठ में बताए गए हैं लेकिन बाँस के उपयोग का दायरा बहुत बड़ा है। नीचे दिए गए शब्दों की मदद से तुम इस दायरे को पहचान सकते हो-

  1. संगीत
  2. मच्छर
  3. फर्नीचर
  4. प्रकाशन
  5. एक नया संदर्भ

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×