हिंदी

कोई वायुयान अपने पंखों को क्षैतिज से 15° के झुकाव पर रखते हुए 720 kmh-1 की चाल से एक क्षैतिज लूप पूरा करता है। लूप की त्रिज्या क्या है? - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

कोई वायुयान अपने पंखों को क्षैतिज से 15° के झुकाव पर रखते हुए 720 kmh-1 की चाल से एक क्षैतिज लूप पूरा करता है। लूप की त्रिज्या क्या है?

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

दिया है: वायुयान की चाल ν = 720 km h-1

= `720  xx  5/18 `

= 200 ms-1

क्षैतिज से झुकाव θ = 15°

माना लूप की त्रिज्या R है तो

सूत्र  `"tan"  theta = ("ν"^2)/("g""R")` से,

`"R" = "ν"^2/("g"  "tan"  theta)`

= `(200 xx 200)/(10 xx 0.27)`

= `14814  "m"`

= 14.8 km 

shaalaa.com
न्यूटन के गति संबंधी नियम - न्यूटन का गति का द्वितीय नियम
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

उत्तर की ओर 10 ms-1 की एकसमान आरंभिक चाल से गतिमान 0.40 kg संहति के किसी पिण्ड पर दक्षिण दिशा के अनुदिश 8.0 N का स्थायी बल 30 s के लिए आरोपित किया गया है। जिस क्षण बल आरोपित किया गया उसे t = 0 तथा उस समय पिण्ड की स्थिति x = 0 लीजिए। t = – 5 s, 25 s, 100 s पर इस कण की स्थिति क्या होगी?


किसी व्यक्ति की संहति 70 kg है। वह एक गतिमान लिफ्ट में तुला पर खड़ा है जो –

  1. 10 ms-1 की एकसमान चाल से ऊपर जा रही है,
  2. 5 ms-2 के एकसमान त्वरण से नीचे जा रही है,
  3. 5 ms-2 के एकसमान त्वरण से ऊपर जा रही है, तो प्रत्येक प्रकरण में तुला के पैमाने का पाठ्यांक क्या होगा?
  4. यदि लिफ्ट की मशीन में खराबी आ जाए और वह गुरुत्वीय प्रभाव में मुक्त रूप से नीचे गिरे तो पाठ्यांक क्या होगा?

किसी घर्षणरहित मेज पर रखे 10 kg तथा 20kg के दो पिण्ड किसी पतली डोरी द्वारा आपस में जुड़े हैं। 600 N का कोई क्षैतिज बल

  1. A पर,
  2. B पर डोरी के अनुदिश लगाया जाता है। प्रत्येक स्थिति में डोरी में तनाव क्या है?

8 kg तथा 12 kg के दो पिण्डों को किसी हल्की अवितान्य डोरी, जो घर्षणरहित घिरनी पर चढ़ी है, के दो सिरों से बाँधा गया है। पिण्डों को मुक्त रूप से छोड़ने पर उनके त्वरण तथा डोरी में तनाव ज्ञात कीजिए।


20000 kg उत्थापन संहति के किसी रॉकेट में 5 ms-2 के आरंभिक त्वरण के साथ ऊपर की ओर स्फोट किया जाता है। स्फोट का आरंभिक प्रणोद (बल) परिकलित कीजिए।


कोई बल्लेबाज किसी गेंद को 45° के कोण पर विक्षेपित कर देता है। ऐसा करने में वह गेंद की आरंभिक चाल, जो 54 km/h-1 है, में कोई परिवर्तन नहीं करता। गेंद को कितना आवेग दिया जाता है? (गेंद की संहति 0.15 kg है)


स्पष्ट कीजिए कि क्यों :

क्रिकेट का खिलाड़ी गेंद को लपकते समय अपने हाथ गेंद के साथ पीछे को खींचता है।


m संहति के पत्थर को किसी डोरी के एक सिरे से बाँधकर R त्रिज्या के ऊर्ध्वाधर वृत्त में घुमाया जाता है। वृत्त के निम्नतम तथा उच्चतम बिंदुओं पर ऊर्ध्वाधरतः अधोमुखी दिशा में नेट बल है- (सही विकल्प चुनिए)

  निम्नतम बिंदु पर उच्चतम बिंदु पर
(i) mg - T1 mg + T2
(ii) mg + T1 mg - T2
(iii) `"mg"  +  "T"_1 - ("m""ν"_1^2//"R")` `"mg"  -  "T"_2 + ("m""ν"_2^2//"R")`
(iv) `"mg"  -  "T"_1 - ("m""ν"_1^2//"R")` `"mg"  +  "T"_2 + ("m""ν"_2^2//"R")`

यहाँ Tतथा ν1 निम्नतम बिंदु पर तनाव तथा चाल दर्शाते है। Tतथा νइनके उच्चतम बिंदु पर तदनुरूपी मान है। 


40 kg संहति का कोई बंदर 600 N का अधिकतम तनाव सह सकने योग्य किसी रस्सी पर चढता है। नीचे दी गई स्थितियों में से किसमें रस्सी टूट जाएगी –

  1. बंदर 6 ms -2 त्वरण से ऊपर चढ़ता है,
  2. बंदर 4ms -2 त्वरण से नीचे उतरता है,
  3. बंदर 5 ms -2 की एकसमान चाल से ऊपर चढ़ता है,
  4. बंदर लगभग मुक्त रूप से गुरुत्व बल के प्रभाव में रस्सी से गिरता है। (रस्सी की संहति उपेक्षणीय मानिए)

चित्र में दर्शाए अनुसार किसी ट्रक का पिछला भाग खुला है तथा 40 kg संहति का एक संदूक खुले सिरे से 5 m दूरी पर रखा है। ट्रक के फर्श तथा संदूक के बीच घर्षण गुणांक 0.15 है। किसी सीधी सड़क पर ट्रक विरामावस्था से गति प्रारंभ करके 2m s-2 से त्वरित होता है। आरंभ बिंदु से कितनी दूरी चलने पर वह संदूक ट्रक से नीचे गिर जाएगा? (संदूक के आमाप की उपेक्षा कीजिए।)


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×