Advertisements
Advertisements
प्रश्न
कोई परिवार 8 kW विद्युत-शक्ति का उपभोग करता है।
- किसी क्षैतिज सतह पर सीधे आपतित होने वाली सौर ऊर्जा की औसत दर 200 W m-2 है। यदि इस ऊर्जा का 20% भाग लाभदायक विद्युत ऊर्जा में रूपान्तरित किया जा सकता है तो 8kW की विद्युत आपूर्ति के लिए कितने क्षेत्रफल की आवश्यकता होगी?
- इस क्षेत्रफल की तुलना किसी विशिष्ट भवन की छत के क्षेत्रफल से कीजिए।
Advertisements
उत्तर
(a) परिवार द्वारा प्रयुक्त विद्युत शक्ति P = 8 किलोवाट
= 8 × 103 वाट ...(1)
सौर ऊर्जा के आपतन की दर = 200 वाट/मीटर2
यदि आवश्यक क्षेत्रफल A मी2 हो तो इस क्षेत्रफल पर आपतित सौर शक्ति = 200 A वाट परन्तु आपतित ऊर्जा का 20% भाग लाभदायक ऊर्जा में बदलता है इसलिए लाभदायक विद्युत् शक्ति
P = 200A का 20%
= `200 "A" xx (20/100)`
= 40 A वाट ...(2)
समी. (1) तथा समी. (2) से,
`40 "A" = 8 xx 10^3` वाट
⇒ `"A" = ((8 xx 10^3)/40) "मीटर"^2`
= 200 मीटर2
(b) माना विशिष्ट भवन वर्गाकार है जिसकी लंबाई व चौड़ाई x मीटर है, तब
x2 = 200
अथवा x ≅ 14 मीटर
अतः भवन की विमाएँ 14 मी × 14 मी व क्षेत्रफल लगभग 196 मीटर2 का होना चाहिए।
अतः 8 kW विद्युत् आपूर्ति के लिए आवश्यक क्षेत्रफल विशिष्ट भवन की छत के क्षेत्रफल के साथ तुलनीय है।
