मराठी

कोई परिवार 8 kW विद्युत-शक्ति का उपभोग करता है। (a) किसी क्षैतिज सतह पर सीधे आपतित होने वाली सौर ऊर्जा की औसत दर 200 W m-2 है। यदि इस ऊर्जा का 20% भाग लाभदायक विद्युत ऊर्जा में - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

कोई परिवार 8 kW विद्युत-शक्ति का उपभोग करता है।

  1. किसी क्षैतिज सतह पर सीधे आपतित होने वाली सौर ऊर्जा की औसत दर 200 W m-2 है। यदि इस ऊर्जा का 20% भाग लाभदायक विद्युत ऊर्जा में रूपान्तरित किया जा सकता है तो 8kW की विद्युत आपूर्ति के लिए कितने क्षेत्रफल की आवश्यकता होगी?
  2. इस क्षेत्रफल की तुलना किसी विशिष्ट भवन की छत के क्षेत्रफल से कीजिए।
संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

(a) परिवार द्वारा प्रयुक्त विद्युत शक्ति P = 8 किलोवाट

= 8 × 103 वाट     ...(1)

सौर ऊर्जा के आपतन की दर = 200 वाट/मीटर2

यदि आवश्यक क्षेत्रफल A मी2 हो तो इस क्षेत्रफल पर आपतित सौर शक्ति = 200 A वाट परन्तु आपतित ऊर्जा का 20% भाग लाभदायक ऊर्जा में बदलता है इसलिए लाभदायक विद्युत् शक्ति

P = 200A का 20%

= `200  "A"  xx  (20/100)`

= 40 A वाट          ...(2)

समी. (1) तथा समी. (2) से,

`40 "A" = 8 xx 10^3` वाट

⇒ `"A" = ((8 xx 10^3)/40) "मीटर"^2`

= 200 मीटर2

(b) माना विशिष्ट भवन वर्गाकार है जिसकी लंबाई व चौड़ाई x मीटर है, तब

x2 = 200

अथवा x ≅ 14 मीटर

अतः भवन की विमाएँ 14 मी × 14 मी व क्षेत्रफल लगभग 196 मीटरका होना चाहिए।

अतः 8 kW विद्युत् आपूर्ति के लिए आवश्यक क्षेत्रफल विशिष्ट भवन की छत के क्षेत्रफल के साथ तुलनीय है।

shaalaa.com
शक्ति
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 5: कार्य, ऊर्जा और शक्ति - अभ्यास [पृष्ठ ९३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Bhautiki bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 11
पाठ 5 कार्य, ऊर्जा और शक्ति
अभ्यास | Q 5.23 | पृष्ठ ९३

संबंधित प्रश्‍न

एक पिंड अचर शक्ति के स्रोत के प्रभाव में एक ही दिशा में गतिमान है। इसका t समय में विस्थापन, अनुक्रमानुपाती है –


किसी भवन के भूतल पर लगा कोई पंप 30 m3 आयतन की पानी की टंकी को 15 मिनट में भर देता है। यदि टंकी पृथ्वी तल से 40 m ऊपर हो और पंप की दक्षता 30% हो तो पंप द्वारा कितनी विद्युत शक्ति का उपयोग किया गया?


किसी पवनचक्की के ब्लेड, क्षेत्रफल A के वृत्त जितना क्षेत्रफल प्रसर्प करते हैं।

  1. यदि हवा υ वेग से वृत्त के लंबवत दिशा में बहती है तो t समय में इससे गुजरने वाली वायु का द्रव्यमान क्या होगा?
  2. वायु की गतिज ऊर्जा क्या होगी?
  3. मान लीजिए कि पवनचक्की हवा की 25% ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपान्तरित कर देती है। यदि A = 30 m2 और υ = 36 km/h-1 और वायु का घनत्व 1 . 2 kg m-3 है। तो उत्पन्न विद्युत शक्ति का परिकलन कीजिए।

नीचे दिए गए पर्यायों में से एक या अनेक अचूक पर्याय चुनो।

शक्ति अर्थात ______ है।

  1. कार्य जल्दी होने का माप
  2. कार्य के लिए लगने वाली ऊर्जा का माप
  3. कार्य मंद होने का माप
  4. समय का माप

एक विद्युत पंप की शक्ति 2 kW है तो पंप प्रति मिनट कितना पानी 10 m ऊँचाई तक खींच सकता है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×