Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी गैस-पात्र में कोई अणु 200 m s-1 की चाल से अभिलंब के साथ 30° का कोण बनाता हुआ क्षैतिज दीवार से टकराकर पुनः उसी चाल से वापस लौट जाता है। क्या इस संघट्ट में संवेग संरक्षित है? यह संघट्ट प्रत्यास्थ है या अप्रत्यास्थ?
संख्यात्मक
Advertisements
उत्तर
दिया है: अणु की चाल u = 200 m s-1, θ = 30°
दीवार से संघट्ट के बाद चाल ν = 200 m s-1
∵ प्रत्येक प्रकार के संघट्ट में संवेग संरक्षित रहता है।
अतः इस संघट्ट में भी संवेग संरक्षित होगा।
तब दीवार से टकराते समय निकाय की गतिज ऊर्जा `"K"_1 = 1/2 "m""u"^2`
= `1/2"m" (200)^2 "J"`
तथा संघट्ट के बाद गतिज ऊर्जा
`"K"_2 = 1/2 "m""ν"^2`
= `1/2"m" (200)^2 "J"`
∵ गतिज ऊर्जा संरक्षित है; अतः यह एक प्रत्यास्थ संघट्ट है।
shaalaa.com
संघट्ट
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
