हिंदी

किन्हीं दो मसालों के लिए पहेलियाँ बनाओ और अपनी क्लास में पूछो। उन मसालों के चित्र बनाकर नाम भी लिखो।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किन्हीं दो मसालों के लिए पहेलियाँ बनाओ और अपनी क्लास में पूछो। उन मसालों के चित्र बनाकर नाम भी लिखो।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

पहेली-1
छोटी सी लड़की
लाल बाई नाम है।
पहने वो घाघरा
एक रुपये में दस है।
खाते ही आँसू आये
मुँह में आग जैसा लग जाये
नाम मेरा जो नहीं बताये
अपने आप मूर्ख बन जाये

उत्तर:
लाल मिर्ची।

पहेली-2
ऊपर से एक हूँ।
खोलो तो बीस हूँ
मिर्ची नहीं पर तीखा हूँ
रंग का मैं फीका हूँ।
सब्जी मेरे बिन फीका
जीतू दिल हर किसी का
नाम बता मैं कौन हूँ
बीमारों का मैं फैन हूँ।

उत्तर:
लहसुन

shaalaa.com
चटचटी पहेलियाँ!
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 25: चटचटी पहेलियाँ! - प्रश्नावली [पृष्ठ २०१]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
अध्याय 25 चटचटी पहेलियाँ!
प्रश्नावली | Q 7 | पृष्ठ २०१

संबंधित प्रश्न

कूटी जाती, पीसी जाती,

भोजन तीखा खूब बनाती।

खाने में जो ज़्यादा डल गई,

तो फिर मुँह से निकली सी-सी।

आँख-नाक से निकले पानी,

याद दिला दूँ, सबको नानी।

सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,

जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?


कूटी जाती, पीसी जाती,

खाने में पीला रंग लाती।

तेल में मुझे मिलाकर दादी,

चोट लगे तो झट से लगाती।

सबकी चोट को ठीक कराती,

इसीलिए मैं सबको भाती।

सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,

जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?


काले-काले मोती जैसी,

छोटी-सी पर गोल हूँ,

बारीक पिसी या दरदरी,

मैं तीखे स्वाद वाली हूँ।

मीठे और नमकीन में,

मैं दोनों में ही डाली जाती हूँ,

सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,

जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?


मैं पतला-सा, पर छोटा हूँ,

भूरा भी हूँ, और काला भी हूँ।

गरम घी और तेल में,

मैं खुशबू फैलाता हूँ,

दही और जलज़ीरे में,

भून कर डाला जाता हूँ।

सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,

जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?


हरे रंग की जीरे जैसी,
ठीक हाजमा रखती
खाने के बाद मुझे खाते,
मैं मुँह का स्वाद बढाती।
सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,
जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?


कील जैसी दिखती हूँ,
पर मैं एक कली हूँ।
चॉकलेटी भूरे रंग की,
तेज खुशबु वाली हूँ।
जब दर्द होता है दाँत में,
तब मुझे रखते दाँत में।
सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,
जल्दी बोलो कौन हूँ मैं?

  • पता करो - तुम्हारे घर में खाने में कौन-कौन से मसाले काम में लाए जाते हैं। उनकी सूची बनाओ।
  • अपने साथियों की सूची भी देखो।

अपने दादा-दादी / नाना-नानी से पता करो, जब वे बच्चे थे, तब उनकी रसोई में कौन-कौन से मसाले अधिकतर इस्तेमाल होते थे?


एक ऐसे मसाले का नाम लिखो, जो नमकीन और मीठी–दोनों चीजें में डाला जाता है।


कम मसाले और तेज मसाले वाली चीज खाने से जीभ पर कैसा लगता है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×