हिंदी

कहानी में आपने खाने-पीने की अनेक वस्तुओं के बारे में पढ़ा है। अब हम आपके सामने खाने-पीने की वस्तुओं या व्यंजनों से जुड़ी कुछ पहेलियाँ लाए हैं। इन्हें बूझिए और उत्तर लिखिए:

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

कहानी में आपने खाने-पीने की अनेक वस्तुओं के बारे में पढ़ा है। अब हम आपके सामने खाने-पीने की वस्तुओं या व्यंजनों से जुड़ी कुछ पहेलियाँ लाए हैं। इन्हें बूझिए और उत्तर लिखिए:

  पहेली उत्तर
1. रोटी जैसा होता है ये, पर आलू से भरा-भरा,
घी-तेल साथी हैं इसके, दही चटनी से हरा-भरा
 
2. दाल-चावल का मेल है यह तो, भारत भर में तुम इसे पाओ,
दक्षिण में ये खूब है बनता, चटनी – सांभर संग-संग खाओ,
गोल – तिकोना इसका आकार, गरम-गरम तुम इसे बनाओ,
कौन-सा व्यंजन होता है यह, बोलो बोलो नाम बताओ।
 
3. नाश्ते का यह बड़ा है खास, महाराष्ट्र में इसका वास,
मिर्च-मसाले से भरपूर, संग बटाटा भी मशहूर,
चटपटी लगी किसे ? बूझो नाम तो खाएँ इसे!
 
4. बेसन से बने चौकोर या गोल, गुजरात में बड़ा है बोल।
खाने में नर्म, पानी भरे, धनिया मिर्ची संग सजे।
 
5. गोल-गोल पानी से भरके, चटनी सोंठ संग इसे खाओ
उत्तर-दक्षिण पूरब-पश्चिम, गली-मुहल्लों में भी पाओ।
खट्टी-मीठी, तीखी हाय, खाना तो इसे हर कोई चाहे!
 
6. हरे साग संग मुझको पाओ,
मक्खन के संग मुझको खाओ।
आटा मेरा हल्का पीला,
स्वाद मेरा है बड़ा रंगीला।
 
7. आग में पकती हूँ, सोंधा-सा स्वाद,
साथ में खाओ चूरमा बन जाए फिर बात,
गरम दाल से मुझको प्यार, राजस्थान का मैं उपहार ।
 
8. गोल-गोल और श्वेत रंग का
रस से भरा हुआ हूँ खूब 
मीठी दुनिया का महाराजा
चाशनी मीठी डूब-डूब।
 
विस्तार में उत्तर
Advertisements

उत्तर

  पहेली उत्तर
1. रोटी जैसा होता है ये, पर आलू से भरा-भरा,
घी-तेल साथी हैं इसके, दही चटनी से हरा-भरा
आलू का पराठा
2. दाल-चावल का मेल है यह तो, भारत भर में तुम इसे पाओ,
दक्षिण में ये खूब है बनता, चटनी – सांभर संग-संग खाओ,
गोल – तिकोना इसका आकार, गरम-गरम तुम इसे बनाओ,
कौन-सा व्यंजन होता है यह, बोलो बोलो नाम बताओ।
मसाला डोसा
3. नाश्ते का यह बड़ा है खास, महाराष्ट्र में इसका वास,
मिर्च-मसाले से भरपूर, संग बटाटा भी मशहूर,
चटपटी लगी किसे ? बूझो नाम तो खाएँ इसे!
वड़ा पाव
4. बेसन से बने चौकोर या गोल, गुजरात में बड़ा है बोल।
खाने में नर्म, पानी भरे, धनिया मिर्ची संग सजे।
ढोकला
5. गोल-गोल पानी से भरके, चटनी सोंठ संग इसे खाओ
उत्तर-दक्षिण पूरब-पश्चिम, गली-मुहल्लों में भी पाओ।
खट्टी-मीठी, तीखी हाय, खाना तो इसे हर कोई चाहे!
गोलगप्पे (पानी पूरी)
6. हरे साग संग मुझको पाओ,
मक्खन के संग मुझको खाओ।
आटा मेरा हल्का पीला,
स्वाद मेरा है बड़ा रंगीला।
मुक्के की रोटी
7. आग में पकती हूँ, सोंधा-सा स्वाद,
साथ में खाओ चूरमा बन जाए फिर बात,
गरम दाल से मुझको प्यार, राजस्थान का मैं उपहार ।
बाटी
8. गोल-गोल और श्वेत रंग का
रस से भरा हुआ हूँ खूब 
मीठी दुनिया का महाराजा
चाशनी मीठी डूब-डूब।
रसगुल्ला
shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 5: नहीं होना बीमार - पाठ से आगे [पृष्ठ ७१]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Malhar Class 7
अध्याय 5 नहीं होना बीमार
पाठ से आगे | Q 1. | पृष्ठ ७१
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×